< Jérémie 30 >

1 La parole qui fut adressée à Jérémie par l'Éternel en ces mots:
यहोवा का जो वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा वह यह है:
2 Ainsi parle l'Éternel, Dieu d'Israël: Écris toutes les paroles que je t'ai dites dans un livre.
“इस्राएल का परमेश्वर यहोवा तुझ से यह कहता है, जो वचन मैंने तुझ से कहे हैं उन सभी को पुस्तक में लिख ले।
3 Car voici, des jours viennent, dit l'Éternel, où je ramènerai les captifs de mon peuple d'Israël et de Juda, dit l'Éternel, et les ferai rentrer dans le pays que j'ai donné à leurs pères pour le posséder.
क्योंकि यहोवा की यह वाणी है, ऐसे दिन आते हैं कि मैं अपनी इस्राएली और यहूदी प्रजा को बँधुआई से लौटा लाऊँगा; और जो देश मैंने उनके पितरों को दिया था उसमें उन्हें फेर ले आऊँगा, और वे फिर उसके अधिकारी होंगे, यहोवा का यही वचन है।”
4 Et ce sont ici les paroles prononcées par l'Éternel sur Israël et sur Juda.
जो वचन यहोवा ने इस्राएलियों और यहूदियों के विषय कहे थे, वे ये हैं
5 Car ainsi parle l'Éternel: Nous entendons, [disent-ils, ] la voix de la terreur; c'est l'épouvante, et non pas la paix.
यहोवा यह कहता है: थरथरा देनेवाला शब्द सुनाई दे रहा है, शान्ति नहीं, भय ही का है।
6 Informez-vous, observez si un mâle enfante!… pourquoi vois-je tous les hommes les mains sur les reins, comme la femme en travail, et tous les visages changés et pâlis?
पूछो तो भला, और देखो, क्या पुरुष को भी कहीं जनने की पीड़ा उठती है? फिर क्या कारण है कि सब पुरुष जच्चा के समान अपनी-अपनी कमर अपने हाथों से दबाए हुए देख पड़ते हैं? क्यों सब के मुख फीके रंग के हो गए हैं?
7 O malheur! c'est une grande journée! elle n'a pas sa pareille, et c'est un temps d'angoisse pour Jacob, mais il en sera délivré.
हाय, हाय, वह दिन क्या ही भारी होगा! उसके समान और कोई दिन नहीं; वह याकूब के संकट का समय होगा; परन्तु वह उससे भी छुड़ाया जाएगा।
8 Et dans ce jour-là, dit l'Éternel des armées, je briserai le joug de dessus ton col, et je romprai tes fers, et des étrangers ne t'asserviront plus;
सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, कि उस दिन मैं उसका रखा हुआ जूआ तुम्हारी गर्दन पर से तोड़ दूँगा, और तुम्हारे बन्धनों को टुकड़े-टुकड़े कर डालूँगा; और परदेशी फिर उनसे अपनी सेवा न कराने पाएँगे।
9 mais ils serviront l'Éternel, leur Dieu, et David, leur roi, que je leur susciterai.
परन्तु वे अपने परमेश्वर यहोवा और अपने राजा दाऊद की सेवा करेंगे जिसको मैं उन पर राज्य करने के लिये ठहराऊँगा।
10 Toi donc, mon serviteur Jacob, ne crains point, dit l'Éternel, et ne t'effraie point, Israël; car voici, je te retirerai des pays lointains, et ta race de la contrée où elle est exilée; et Jacob reviendra, et il sera tranquille et plein de sécurité, et nul ne lui donnera de l'effroi.
१०“इसलिए हे मेरे दास याकूब, तेरे लिये यहोवा की यह वाणी है, मत डर; हे इस्राएल, विस्मित न हो; क्योंकि मैं दूर देश से तुझे और तेरे वंश को बँधुआई के देश से छुड़ा ले आऊँगा। तब याकूब लौटकर, चैन और सुख से रहेगा, और कोई उसको डराने न पाएगा।
11 Car je suis avec toi, dit l'Éternel, pour te sauver; car je ferai extermination de tous les peuples où je t'ai disséminé; de toi seul je ne ferai pas extermination. Et je te châtierai équitablement; mais je ne puis te laisser impuni.
११क्योंकि यहोवा की यह वाणी है, तुम्हारा उद्धार करने के लिये मैं तुम्हारे संग हूँ; इसलिए मैं उन सब जातियों का अन्त कर डालूँगा, जिनमें मैंने उन्हें तितर-बितर किया है, परन्तु तुम्हारा अन्त न करूँगा। तुम्हारी ताड़ना मैं विचार करके करूँगा, और तुम्हें किसी प्रकार से निर्दोष न ठहराऊँगा।
12 Car ainsi parle l'Éternel: Ta blessure est incurable, et ta plaie sans espoir.
१२“यहोवा यह कहता है: तेरे दुःख की कोई औषध नहीं, और तेरी चोट गहरी और दुःखदाई है।
13 Nul ne prend ton parti pour y porter remède; il n'y a ni guérison, ni traitement pour toi.
१३तेरा मुकद्दमा लड़ने के लिये कोई नहीं, तेरा घाव बाँधने के लिये न पट्टी, न मलहम है।
14 Tous tes amants t'oublient, et ne s'enquièrent pas de toi; car c'est d'un coup d'ennemi que je t'ai frappé, d'un châtiment cruel, pour le nombre de tes péchés, la multitude de tes iniquités.
१४तेरे सब मित्र तुझे भूल गए; वे तुम्हारी सुधि नहीं लेते; क्योंकि तेरे बड़े अधर्म और भारी पापों के कारण, मैंने शत्रु बनकर तुझे मारा है; मैंने क्रूर बनकर ताड़ना दी है।
15 Pourquoi ta blessure te fait-elle crier? ta souffrance est mortelle: c'est pour le nombre de tes péchés et la multitude de tes iniquités que je te traite ainsi. –
१५तू अपने घाव के मारे क्यों चिल्लाती है? तेरी पीड़ा की कोई औषध नहीं। तेरे बड़े अधर्म और भारी पापों के कारण मैंने तुझ से ऐसा व्यवहार किया है।
16 C'est pourquoi tous ceux qui t'ont dévoré, seront dévorés, et tous tes oppresseurs s'en iront tous en captivité, et tes spoliateurs deviendront une dépouille, et tous ceux qui te pillent, je les livrerai au pillage.
१६परन्तु जितने तुझे अब खाए लेते हैं, वे आप ही खाए जाएँगे, और तेरे द्रोही आप सब के सब बँधुआई में जाएँगे; और तेरे लूटनेवाले आप लुटेंगे और जितने तेरा धन छीनते हैं, उनका धन मैं छिनवाऊँगा।
17 Car je veux te mettre un bandage et te guérir de tes plaies, dit l'Éternel. Car on t'appelait Sion la repoussée, celle que personne ne cherche.
१७मैं तेरा इलाज करके तेरे घावों को चंगा करूँगा, यहोवा की यह वाणी है; क्योंकि तेरा नाम ठुकराई हुई पड़ा है: वह तो सिय्योन है, उसकी चिन्ता कौन करता है?
18 Ainsi parle l'Éternel: Voici, je ramène les captifs des tentes de Jacob, et je prends pitié de ses demeures; et la ville sera rebâtie sur ses ruines, et le pays habité selon l'usage;
१८“यहोवा कहता है: मैं याकूब के तम्बू को बँधुआई से लौटाता हूँ और उसके घरों पर दया करूँगा; और नगर अपने ही खण्डहर पर फिर बसेगा, और राजभवन पहले के अनुसार फिर बन जाएगा।
19 il en sortira des louanges et des chants de réjouissance; je les multiplierai, et ils ne seront pas amoindris; je les honorerai, et ils ne seront pas ravalés.
१९तब उनमें से धन्य कहने, और आनन्द करने का शब्द सुनाई पड़ेगा।
20 Et ses fils seront comme jadis, et leur nation sera affermie devant moi, et je châtierai tous ses oppresseurs.
२०मैं उनका वैभव बढ़ाऊँगा, और वे थोड़े न होंगे। उनके बच्चे प्राचीनकाल के समान होंगे, और उनकी मण्डली मेरे सामने स्थिर रहेगी; और जितने उन पर अंधेर करते हैं उनको मैं दण्ड दूँगा।
21 Et son chef sera l'un des siens, et son souverain sortira de son sein; et je leur donnerai accès auprès de moi, et ils s'approcheront de moi. Car qui est-ce qui cautionnerait son propre cœur pour oser s'approcher de moi? dit l'Éternel.
२१उनका महापुरुष उन्हीं में से होगा, और जो उन पर प्रभुता करेगा, वह उन्हीं में से उत्पन्न होगा; मैं उसे अपने निकट बुलाऊँगा, और वह मेरे समीप आ भी जाएगा, क्योंकि कौन है जो अपने आप मेरे समीप आ सकता है? यहोवा की यही वाणी है।
22 Ainsi, vous serez mon peuple, et je serai votre Dieu.
२२उस समय तुम मेरी प्रजा ठहरोगे, और मैं तुम्हारा परमेश्वर ठहरूँगा।”
23 Voici, la tempête de l'Éternel, la colère éclate, une tempête impétueuse fondra sur la tête des impies.
२३देखो, यहोवा की जलजलाहट की आँधी चल रही है! वह अति प्रचण्ड आँधी है; दुष्टों के सिर पर वह जोर से लगेगी।
24 L'ardente colère de l'Éternel ne cessera point qu'il n'ait agi et exécuté les pensées de son cœur. Dans la suite des temps vous le sentirez.
२४जब तक यहोवा अपना काम न कर चुके और अपनी युक्तियों को पूरी न कर चुके, तब तक उसका भड़का हुआ क्रोध शान्त न होगा। अन्त के दिनों में तुम इस बात को समझ सकोगे।

< Jérémie 30 >