< Psaumes 30 >

1 Psaume, [qui fut] un Cantique de la dédicace de la maison de David. Eternel, je t'exalterai, parce que tu m'as délivré et que tu n'as pas réjoui mes ennemis [de ma défaite].
भवन की प्रतिष्ठा के लिये दाऊद का भजन हे यहोवा, मैं तुझे सराहूँगा क्योंकि तूने मुझे खींचकर निकाला है, और मेरे शत्रुओं को मुझ पर आनन्द करने नहीं दिया।
2 Eternel mon Dieu, j'ai crié vers toi, et tu m'as guéri.
हे मेरे परमेश्वर यहोवा, मैंने तेरी दुहाई दी और तूने मुझे चंगा किया है।
3 Eternel, tu as fait remonter mon âme du sépulcre; tu m'as rendu la vie, afin que je ne descendisse point en la fosse. (Sheol h7585)
हे यहोवा, तूने मेरा प्राण अधोलोक में से निकाला है, तूने मुझ को जीवित रखा और कब्र में पड़ने से बचाया है। (Sheol h7585)
4 Psalmodiez à l'Eternel, vous ses bien-aimés, et célébrez la mémoire de sa Sainteté.
तुम जो विश्वासयोग्य हो! यहोवा की स्तुति करो, और जिस पवित्र नाम से उसका स्मरण होता है, उसका धन्यवाद करो।
5 Car il n'y a qu'un moment en sa colère, [mais il y a toute] une vie en sa faveur; la lamentation loge-t-elle le soir chez nous? le chant de triomphe y est le matin.
क्योंकि उसका क्रोध, तो क्षण भर का होता है, परन्तु उसकी प्रसन्नता जीवन भर की होती है। कदाचित् रात को रोना पड़े, परन्तु सवेरे आनन्द पहुँचेगा।
6 Quand j'étais en ma prospérité, je disais: je ne serai jamais ébranlé.
मैंने तो अपने चैन के समय कहा था, कि मैं कभी नहीं टलने का।
7 Eternel, par ta faveur tu avais fait que la force se tenait en ma montagne; as-tu caché ta face? J'ai été tout effrayé.
हे यहोवा, अपनी प्रसन्नता से तूने मेरे पहाड़ को दृढ़ और स्थिर किया था; जब तूने अपना मुख फेर लिया तब मैं घबरा गया।
8 Eternel, j'ai crié à toi, et j'ai présenté ma supplication à l'Eternel, [en disant]:
हे यहोवा, मैंने तुझी को पुकारा; और प्रभु से गिड़गिड़ाकर यह विनती की, कि
9 Quel profit y aura-t-il en mon sang, si je descends dans la fosse? la poudre te célébrera-t-elle? prêchera-t-elle ta vérité?
जब मैं कब्र में चला जाऊँगा तब मेरी मृत्यु से क्या लाभ होगा? क्या मिट्टी तेरा धन्यवाद कर सकती है? क्या वह तेरी विश्वसनीयता का प्रचार कर सकती है?
10 Eternel, écoute, et aie pitié de moi; Eternel, sois-moi en aide.
१०हे यहोवा, सुन, मुझ पर दया कर; हे यहोवा, तू मेरा सहायक हो।
11 Tu as changé mon deuil en allégresse; tu as détaché mon sac, et tu m'as ceint de joie.
११तूने मेरे लिये विलाप को नृत्य में बदल डाला; तूने मेरा टाट उतरवाकर मेरी कमर में आनन्द का पटुका बाँधा है;
12 Afin que ma langue te psalmodie, et ne se taise point. Eternel, mon Dieu! je te célébrerai à toujours.
१२ताकि मेरा मन तेरा भजन गाता रहे और कभी चुप न हो। हे मेरे परमेश्वर यहोवा, मैं सर्वदा तेरा धन्यवाद करता रहूँगा।

< Psaumes 30 >