< Zacharie 5 >

1 Et je me retournai, et je levai les yeux, et je regardai; et voilà une faux volante.
मैंने फिर आँखें उठाई तो क्या देखा, कि एक लिखा हुआ पत्र उड़ रहा है।
2 Et l'ange me dit: Que vois-tu? Et je dis: Je vois une faux volante, longue de vingt coudées, et large de dix.
दूत ने मुझसे पूछा, “तुझे क्या दिखाई पड़ता है?” मैंने कहा, “मुझे एक लिखा हुआ पत्र उड़ता हुआ दिखाई पड़ता है, जिसकी लम्बाई बीस हाथ और चौड़ाई दस हाथ की है।”
3 Et il me dit: C'est la malédiction qui se promène sur toute la surface de la terre; car de ce côté-ci tout larron sera puni de mort, et de ce côté-là tout parjure sera puni.
तब उसने मुझसे कहा, “यह वह श्राप है जो इस सारे देश पर पड़नेवाला है; क्योंकि जो कोई चोरी करता है, वह उसकी एक ओर लिखे हुए के अनुसार मैल के समान निकाल दिया जाएगा; और जो कोई शपथ खाता है, वह उसकी दूसरी ओर लिखे हुए के अनुसार मैल के समान निकाल दिया जाएगा।
4 Et Je la ferai cheminer, dit le Seigneur tout-puissant; et elle entrera dans la maison du voleur et dans la maison de celui qui jure en vain Mon Nom, et elle demeurera au milieu de sa maison, et elle en consumera le bois et les pierres.
सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है, मैं उसको ऐसा चलाऊँगा कि वह चोर के घर में और मेरे नाम की झूठी शपथ खानेवाले के घर में घुसकर ठहरेगा, और उसको लकड़ी और पत्थरों समेत नष्ट कर देगा।”
5 Et l'ange qui parlait avec moi sortit, et il me dit: Lève les yeux, et regarde ce qui s'avance.
तब जो दूत मुझसे बातें करता था, उसने बाहर जाकर मुझसे कहा, “आँखें उठाकर देख कि वह क्या वस्तु निकली जा रही है?”
6 Et je dis: Qu'est-ce? Et il reprit: C'est la mesure qui s'avance; et il ajouta: C'est leur iniquité qui couvre toute la terre.
मैंने पूछा, “वह क्या है?” उसने कहा? “वह वस्तु जो निकली जा रही है वह एक एपा का नाप है।” और उसने फिर कहा, “सारे देश में लोगों का यही पाप है।”
7 Et voilà qu'un talent de plomb s'élevait, et voilà qu'une femme était assise au milieu de la mesure.
फिर मैंने क्या देखा कि एपा का सीसे का ढ़क्कन उठाया जा रहा है, और एक स्त्री है जो एपा के बीच में बैठी है।
8 Et l'ange dit: Celle-ci est le péché; et il fit tomber la femme au fond de la mesure, et il fit tomber la masse de plomb dans sa bouche.
दूत ने कहा, “इसका अर्थ दुष्टता है।” और उसने उस स्त्री को एपा के बीच में दबा दिया, और शीशे के उस ढ़क्कन से एपा का मुँह बन्द कर दिया।
9 Et je levai les yeux, et je regardai, et voilà deux femmes qui s'avançaient, et le vent soufflait dans leurs ailes, et elles avaient les ailes de la huppe, et elles enlevaient la mesure entre la terre et le ciel.
तब मैंने आँखें उठाई, तो क्या देखा कि दो स्त्रियाँ चली जाती हैं जिनके पंख पवन में फैले हुए हैं, और उनके पंख सारस के से हैं, और वे एपा को आकाश और पृथ्वी के बीच में उड़ाए लिए जा रही हैं।
10 Et je dis à l'ange qui parlait avec moi: Où emportent-elles la mesure?
१०तब मैंने उस दूत से जो मुझसे बातें करता था, पूछा, “वे एपा को कहाँ लिए जाती हैं?”
11 Et il répondit: Elles vont lui bâtir une demeure en la terre de Babylone, et préparer pour cela une place; elles la mettront sur sa base.
११उसने कहा, “शिनार देश में लिए जाती हैं कि वहाँ उसके लिये एक भवन बनाएँ; और जब वह तैयार किया जाए, तब वह एपा वहाँ अपने ही पाए पर खड़ा किया जाएगा।”

< Zacharie 5 >