< Hébreux 7 >

1 En effet, ce Melchisédek, roi de Salem, prêtre du Dieu Très-Haut, qui rencontra Abraham au retour du massacre des rois et le bénit,
परम प्रधान परमेश्वर के पुरोहित शालेम नगर के राजा मेलखीज़ेदेक ने अब्राहाम से उस समय भेंट की और उन्हें आशीष दी, जब अब्राहाम राजाओं को हरा करके लौट रहे थे,
2 à qui Abraham partagea aussi la dixième partie de tout (étant d'abord, par interprétation, « roi de justice », puis aussi « roi de Salem », ce qui signifie « roi de paix »,
उन्हें अब्राहाम ने युद्ध में प्राप्‍त हुई सामग्री का दसवां अंश भेंट किया. मेलखीज़ेदेक नाम का प्राथमिक अर्थ है “धार्मिकता के राजा”; तथा दूसरा अर्थ होगा “शांति के राजा” क्योंकि वह “शालेम नगर के राजा” थे.
3 sans père, sans mère, sans généalogie, n'ayant ni commencement de jours ni fin de vie, mais rendu semblable au Fils de Dieu), demeure prêtre à perpétuité.
किसी को भी मेलखीज़ेदेक की वंशावली के विषय में कुछ भी मालूम नहीं है जिसका न पिता न माता न वंशावली है, जिसके न दिनों का आदि है और न जीवन का अंत है, परमेश्वर के पुत्र के समान वह अनंत काल के पुरोहित हैं.
4 Considérez maintenant la grandeur de cet homme, à qui même le patriarche Abraham donnait la dîme sur le meilleur butin.
अब विचार करो कि कैसे महान थे यह व्यक्ति, जिन्हें हमारे गोत्रपिता अब्राहाम ने युद्ध में प्राप्‍त हुई वस्तुओं का सबसे अच्छा दसवां अंश भेंट किया!
5 Ceux des fils de Lévi qui reçoivent l'office de prêtre ont en effet reçu l'ordre de prélever la dîme sur le peuple selon la loi, c'est-à-dire sur leurs frères, bien que ceux-ci soient sortis du corps d'Abraham,
मोशेह के द्वारा प्रस्तुत व्यवस्था में लेवी के वंशजों के लिए, जो पुरोहित के पद पर चुने गए हैं, यह आज्ञा है कि वे सब लोगों से दसवां अंश इकट्ठा करें अर्थात् उनसे, जो उनके भाई हैं—अब्राहाम की संतान.
6 mais celui dont la généalogie n'est pas comptée à partir d'eux a accepté la dîme d'Abraham, et a béni celui qui a les promesses.
किंतु उन्होंने, जिनकी वंशावली किसी को मालूम नहीं, अब्राहाम से दसवां अंश प्राप्‍त किया तथा उनको आशीष दी, जिनसे प्रतिज्ञाएं की गई थी.
7 Le plus petit est béni par le plus grand, sans aucune contestation.
यह एक विवाद रहित सच है कि छोटा बड़े से आशीर्वाद प्राप्‍त करता है.
8 Ici, des gens qui meurent reçoivent la dîme, mais là, quelqu'un reçoit la dîme de celui dont il est attesté qu'il vit.
इस संदर्भ में पुरोहित जो मर जानेवाला मनुष्य है, दसवां अंश प्राप्‍त करते हैं किंतु यहां इसको पानेवाले मेलखीज़ेदेक के विषय में यह कहा गया है कि वह जीवित हैं.
9 Nous pouvons dire que, par Abraham, même Lévi, qui reçoit la dîme, a payé la dîme,
इसलिये यह कह सकता है कि लेवी ने भी, जो दसवां अंश प्राप्‍त करता है, उस समय दसवां अंश दिया, जब अब्राहाम ने मेलखीज़ेदेक को दसवां अंश भेंट किया,
10 car il était encore dans le corps de son père lorsque Melchisédek l'a rencontré.
जब मेलखीज़ेदेक ने अब्राहाम से भेंट की, उस समय तो लेवी का जन्म भी नहीं हुआ था—वह अपने पूर्वज के शरीर में ही थे.
11 Or, si la perfection a été obtenue par le sacerdoce lévitique (car c'est sous lui que le peuple a reçu la loi), quel besoin y avait-il encore pour qu'un autre sacrificateur se lève selon l'ordre de Melchisédek, et ne soit pas appelé selon l'ordre d'Aaron?
अब यदि सिद्धि (या पूर्णता) लेवी याजकता के माध्यम से प्राप्‍त हुई—क्योंकि इसी के आधार पर लोगों ने व्यवस्था प्राप्‍त की थी—तब एक ऐसे पुरोहित की क्या ज़रूरत थी, जिसका आगमन मेलखीज़ेदेक की श्रृंखला में हो, न कि हारोन की श्रृंखला में?
12 En effet, le sacerdoce étant changé, il est nécessaire que la loi soit aussi changée.
क्योंकि जब कभी पुरोहित पद बदला जाता है, व्यवस्था में बदलाव भी आवश्यक हो जाता है.
13 Car celui dont il est question ici appartient à une autre tribu, dont personne ne s'est occupé de l'autel.
यह सब हम उनके विषय में कह रहे हैं, जो एक दूसरे गोत्र के थे. उस गोत्र के किसी भी व्यक्ति ने वेदी पर पुरोहित के रूप में सेवा नहीं की.
14 Car il est évident que notre Seigneur est issu de Juda, tribu dont Moïse n'a pas parlé en ce qui concerne le sacerdoce.
यह तो प्रकट है कि हमारे प्रभु यहूदाह गोत्र से थे. मोशेह ने इस गोत्र से पुरोहितों के होने का कहीं कोई वर्णन नहीं किया.
15 Ce qui est encore plus évident, c'est que, à l'image de Melchisédek, il y a un autre prêtre,
मेलखीज़ेदेक के समान एक अन्य पुरोहित के आगमन से यह और भी अधिक साफ़ हो जाता है,
16 qui a été créé, non pas selon la loi d'un commandement charnel, mais selon la puissance d'une vie sans fin;
मेलखीज़ेदेक शारीरिक आवश्यकताओं की पूर्ति की व्यवस्था के आधार पर नहीं परंतु एक अविनाशी जीवन के सामर्थ्य के आधार पर पुरोहित बने थे
17 car il en est rendu témoignage, « Tu es un prêtre pour toujours, selon l'ordre de Melchizedek. » (aiōn g165)
क्योंकि इस विषय में मसीह येशु से संबंधित यह पुष्टि की गई: “तुम मेलखीज़ेदेक की श्रृंखला में, एक अनंत काल के पुरोहित हो.” (aiōn g165)
18 Car il y a annulation d'un commandement antérieur à cause de sa faiblesse et de son inutilité
एक ओर पहली आज्ञा का बहिष्कार उसकी दुर्बलता तथा निष्फलता के कारण कर दिया गया.
19 (car la loi n'a rien rendu parfait), et introduction d'une espérance meilleure, par laquelle nous nous approchons de Dieu.
क्योंकि व्यवस्था सिद्धता की स्थिति लाने में असफल रहीं—दूसरी ओर अब एक उत्तम आशा का उदय हो रहा है, जिसके द्वारा हम परमेश्वर की उपस्थिति में पहुंचते हैं.
20 En effet, il n'a pas été établi prêtre sans serment
यह सब शपथ लिए बिना नहीं हुआ. वास्तव में पुरोहितों की नियुक्ति बिना किसी शपथ के होती थी
21 (car ils ont été établis prêtres sans serment), mais il a été établi prêtre avec serment par celui qui a dit de lui, « Le Seigneur a juré et ne changera pas d'avis, Tu es prêtre pour toujours, selon l'ordre de Melchizedek. » (aiōn g165)
किंतु मसीह की नियुक्ति उनकी शपथ के द्वारा हुई, जिन्होंने उनके विषय में कहा: “प्रभु ने शपथ ली है और वह अपना विचार परिवर्तित नहीं करेंगे: ‘तुम अनंत काल के पुरोहित हो.’” (aiōn g165)
22 Par là, Jésus est devenu la garantie d'une alliance meilleure.
इसका मतलब यह हुआ कि मसीह येशु एक उत्तम वाचा के जमानतदार बन गए हैं.
23 Beaucoup, en effet, ont été sacrificateurs, parce que la mort les empêchait de continuer.
एक पूर्व में पुरोहितों की संख्या ज्यादा होती थी क्योंकि हर एक पुरोहित की मृत्यु के साथ उसकी सेवा समाप्‍त हो जाती थी;
24 Mais lui, parce qu'il vit éternellement, a un sacerdoce immuable. (aiōn g165)
किंतु दूसरी ओर मसीह येशु, इसलिये कि वह अनंत काल के हैं, अपने पद पर स्थायी हैं. (aiōn g165)
25 C'est pourquoi il peut aussi sauver jusqu'à l'extrême ceux qui s'approchent de Dieu par lui, puisqu'il vit éternellement pour intercéder en leur faveur.
इसलिये वह उनके उद्धार के लिए सामर्थ्यी हैं, जो उनके माध्यम से परमेश्वर के पास आते हैं क्योंकि वह अपने विनती करनेवालों के पक्ष में पिता के सामने निवेदन प्रस्तुत करने के लिए सदा-सर्वदा जीवित हैं.
26 Car c'est un tel souverain sacrificateur qui nous convient, saint, innocent, sans tache, séparé des pécheurs, élevé au-dessus des cieux,
हमारे पक्ष में सही यह था कि हमारे महापुरोहित पवित्र, निर्दोष, त्रुटिहीन, पापियों से अलग किए हुए तथा स्वर्ग से भी अधिक ऊंचे हों.
27 qui n'a pas besoin, comme ces souverains sacrificateurs, d'offrir chaque jour des sacrifices, d'abord pour ses propres péchés, puis pour ceux du peuple. Car il l'a fait une fois pour toutes, en s'offrant lui-même.
इन्हें प्रतिदिन, पहले तो स्वयं के पापों के लिए, इसके बाद लोगों के पापों के लिए बलि भेंट करने की ज़रूरत ही नहीं थी क्योंकि इसकी पूर्ति उन्होंने एक ही बार अपने आपको बलि के रूप में भेंट कर हमेशा के लिए कर दी.
28 En effet, la loi établit comme grands prêtres des hommes qui ont une faiblesse, mais la parole du serment, qui est postérieure à la loi, établit pour toujours un Fils qui a été perfectionné. (aiōn g165)
व्यवस्था, महापुरोहितों के रूप में मनुष्यों को चुनता है, जो मानवीय दुर्बलताओं में सीमित होते हैं किंतु शपथ के वचन ने, जो व्यवस्था के बाद प्रभावी हुई, एक पुत्र को चुना, जिन्हें अनंत काल के लिए सिद्ध बना दिया गया. (aiōn g165)

< Hébreux 7 >