< Psalms 103 >

1 A psalm of David. I give praise to Yahweh with all my life, and with all that is within me, I give praise to his holy name.
ऐ मेरी जान! ख़ुदावन्द को मुबारक़ कह; और जो कुछ मुझमें है उसके पाक नाम को मुबारक़ कहें
2 I give praise to Yahweh with all my life, and I remember all of his good deeds.
ऐ मेरी जान! ख़ुदावन्द को मुबारक़ कह और उसकी किसी ने'मत को फ़रामोश न कर।
3 He forgives all your sins; he heals all your diseases.
वह तेरी सारी बदकारी को बख़्शता है वह तुझे तमाम बीमारियों से शिफ़ा देता है
4 He redeems your life from destruction; he crowns you with covenant faithfulness and acts of tender mercy.
वह तेरी जान हलाकत से बचाता है, वह तेरे सर पर शफ़क़त व रहमत का ताज रखता है।
5 He satisfies your life with good things so that your youth is renewed like the eagle.
वह तुझे उम्र भर अच्छी अच्छी चीज़ों से आसूदा करता है, तू 'उक़ाब की तरह नए सिरे नौजवान होता है।
6 Yahweh does what is fair and does acts of justice for all who are oppressed.
ख़ुदावन्द सब मज़लूमों के लिए सदाक़त और अदल के काम करता है।
7 He made known his ways to Moses, his deeds to the descendants of Israel.
उसने अपनी राहें मूसा पर और अपने काम बनी इस्राईल पर ज़ाहीर किए।
8 Yahweh is merciful and gracious; he is patient; he has great covenant loyalty.
ख़ुदावन्द रहीम व करीम है, क़हर करने में धीमा और शफ़क़त में गनी।
9 He will not always discipline; he is not always angry.
वह सदा झिड़कता न रहेगा वह हमेशा ग़ज़बनाक न रहेगा।
10 He does not deal with us as our sins deserve or repay us for what our sins demand.
उस ने हमारे गुनाहों के मुवाफ़िक़ हम से सुलूक नहीं किया और हमारी बदकारियों के मुताबिक़ हमको बदला नहीं दिया।
11 For as the skies are high above the earth, so great is his covenant faithfulness toward those who honor him.
क्यूँकि जिस क़द्र आसमान ज़मीन से बुलन्द, उसी क़द्र उसकी शफ़क़त उन पर है, जो उससे डरते हैं।
12 As far as the east is from the west, this is how far he has removed the guilt of our sins from us.
जैसे पूरब पच्छिम से दूर है, वैसे ही उसने हमारी ख़ताएँ हम सेदूर कर दीं।
13 As a father has compassion on his children, so Yahweh has compassion on those who honor him.
जैसे बाप अपने बेटों पर तरस खाता है, वैसे ही ख़ुदावन्द उन पर जो उससे डरते हैं, तरस खाता है।
14 For he knows how we are formed; he knows that we are dust.
क्यूँकि वह हमारी सरिश्त से वाक़िफ़ है, उसे याद है कि हम ख़ाक हैं।
15 As for man, his days are like grass; he flourishes like a flower in a field.
इंसान की उम्र तो घास की तरह है, वह जंगली फूल की तरह खिलता है,
16 The wind blows over it, and it disappears, and no one can even tell where it once grew.
कि हवा उस पर चली और वह नहीं, और उसकी जगह उसे फिर न देखेगी
17 But the covenant faithfulness of Yahweh is from everlasting to everlasting on those who honor him. His righteousness extends to their descendants.
लेकिन ख़ुदावन्द की शफ़क़त उससे डरने वालों पर अज़ल से हमेशा तक, और उसकी सदाक़त नसल — दर — नसल है
18 They keep his covenant and remember to obey his instructions.
या'नी उन पर जो उसके 'अहद पर क़ाईम रहते हैं, और उसके क़वानीन पर 'अमल करनायाद रखते हैं।
19 Yahweh has established his throne in the heavens, and his kingdom rules over everyone.
ख़ुदावन्द ने अपना तख़्त आसमान पर क़ाईम किया है, और उसकी सल्तनत सब पर मुसल्लत है।
20 Give praise to Yahweh, you his angels, you mighty ones who are strong and do his word, and obey the sound of his word.
ऐ ख़ुदावन्द के फ़िरिश्तो, उसको मुबारक कहो, तुम जो ज़ोर में बढ़ कर हो और उसके कलाम की आवाज़ सुन कर उस पर 'अमल करते हो।
21 Give praise to Yahweh, all his hosts, you are his servants who carry out his will.
ऐ ख़ुदावन्द के लश्करो, सब उसको मुबारक कहो! तुम जो उसके ख़ादिम हो और उसकी मर्ज़ी बजा लाते हो।
22 Give praise to Yahweh, all his creatures, in all the places where he reigns. I will give praise to Yahweh with all my life.
ऐ ख़ुदावन्द की मख़लूक़ात, सब उसको मुबारक कहो! तुम जो उसके तसल्लुत के सब मकामों में ही। ऐ मेरी जान, तू ख़ुदावन्द को मुबारक कह!

< Psalms 103 >