< Psalms 148 >
1 to boast: praise LORD to boast: praise [obj] LORD from [the] heaven to boast: praise him in/on/with height
१यहोवा की स्तुति करो! यहोवा की स्तुति स्वर्ग में से करो, उसकी स्तुति ऊँचे स्थानों में करो!
2 to boast: praise him all messenger: angel his to boast: praise him all (army his *Q(K)*)
२हे उसके सब दूतों, उसकी स्तुति करो: हे उसकी सब सेना उसकी स्तुति करो!
3 to boast: praise him sun and moon to boast: praise him all star light
३हे सूर्य और चन्द्रमा उसकी स्तुति करो, हे सब ज्योतिमय तारागण उसकी स्तुति करो!
4 to boast: praise him heaven [the] heaven and [the] water which from upon [the] heaven
४हे सबसे ऊँचे आकाश और हे आकाश के ऊपरवाले जल, तुम दोनों उसकी स्तुति करो।
5 to boast: praise [obj] name LORD for he/she/it to command and to create
५वे यहोवा के नाम की स्तुति करें, क्योंकि उसने आज्ञा दी और ये सिरजे गए।
6 and to stand: stand them to/for perpetuity to/for forever: enduring statute: decree to give: give and not to pass
६और उसने उनको सदा सर्वदा के लिये स्थिर किया है; और ऐसी विधि ठहराई है, जो टलने की नहीं।
7 to boast: praise [obj] LORD from [the] land: country/planet serpent: monster and all abyss
७पृथ्वी में से यहोवा की स्तुति करो, हे समुद्री अजगरों और गहरे सागर,
8 fire and hail snow and smoke spirit: breath tempest to make: do word his
८हे अग्नि और ओलों, हे हिम और कुहरे, हे उसका वचन माननेवाली प्रचण्ड वायु!
9 [the] mountain: mount and all hill tree fruit and all cedar
९हे पहाड़ों और सब टीलों, हे फलदाई वृक्षों और सब देवदारों!
10 [the] living thing and all animal creeping and bird wing
१०हे वन-पशुओं और सब घरेलू पशुओं, हे रेंगनेवाले जन्तुओं और हे पक्षियों!
11 king land: country/planet and all people ruler and all to judge land: country/planet
११हे पृथ्वी के राजाओं, और राज्य-राज्य के सब लोगों, हे हाकिमों और पृथ्वी के सब न्यायियों!
12 youth and also virgin old with youth
१२हे जवानों और कुमारियों, हे पुरनियों और बालकों!
13 to boast: praise [obj] name LORD for to exalt name his to/for alone him splendor his upon land: country/planet and heaven
१३यहोवा के नाम की स्तुति करो, क्योंकि केवल उसी का नाम महान है; उसका ऐश्वर्य पृथ्वी और आकाश के ऊपर है।
14 and to exalt horn to/for people his praise to/for all pious his to/for son: descendant/people Israel people near his to boast: praise LORD
१४और उसने अपनी प्रजा के लिये एक सींग ऊँचा किया है; यह उसके सब भक्तों के लिये अर्थात् इस्राएलियों के लिये और उसके समीप रहनेवाली प्रजा के लिये स्तुति करने का विषय है। यहोवा की स्तुति करो!