< Mark 7 >

1 And there assembled together unto him the Pharisees and some of the scribes, coming from Jerusalem.
फिर फ़रीसी और कुछ आलिम उसके पास जमा हुए, वो येरूशलेम से आए थे।
2 And when they had seen some of his disciples eat bread with common, that is, with unwashed hands, they found fault.
और उन्होंने देखा कि उसके कुछ शागिर्द नापाक या'नी बिना धोए हाथों से खाना खाते हैं
3 For the Pharisees, and all the Jews eat not without often washing their hands, holding the tradition of the ancients:
क्यूँकि फ़रीसी और सब यहूदी बुज़ुर्गों की रिवायत के मुताबिक़ जब तक अपने हाथ ख़ूब न धोलें नहीं खाते।
4 And when they come from the market, unless they be washed, they eat not: and many other things there are that have been delivered to them to observe, the washings of cups and of pots, and of brazen vessels, and of beds.
और बाज़ार से आकर जब तक ग़ुस्ल न कर लें नहीं खाते, और बहुत सी और बातों के जो उनको पहुँची हैं पाबन्द हैं, जैसे प्यालों और लोटों और ताँबे के बरतनों को धोना।
5 And the Pharisees and scribes asked him: Why do not thy disciples walk according to the tradition of the ancients, but they eat bread with common hands?
पस फ़रीसियों और आलिमों ने उस से पूछा, क्या वजह है कि “तेरे शागिर्द बुज़ुर्गों की रिवायत पर नहीं चलते बल्कि नापाक हाथों से खाना खाते हैं?”
6 But he answering, said to them: Well did Isaias prophesy of you hypocrites, as it is written: This people honoureth me with their lips, but their heart is far from me.
उसने उनसे कहा, “यसा'याह ने तुम रियाकारों के हक़ में क्या ख़ूब नबुव्वत की; जैसे लिखा है कि: ये लोग होंटों से तो मेरी ता'ज़ीम करते हैं लेकिन इनके दिल मुझ से दूर है।
7 And in vain to they worship me, teaching doctrines and precepts of men.
ये बे फ़ाइदा मेरी इबादत करते हैं, क्यूँकि इनसानी अहकाम की ता'लीम देते हैं।’
8 For leaving the commandment of God, you hold the tradition of men, the washing of pots and of cups: and many other things you do like to these.
तुम ख़ुदा के हुक्म को छोड़ करके आदमियों की रिवायत को क़ाईम रखते हो।”
9 And he said to them: Well do you make void the commandment of God, that you may keep your own tradition.
उसने उनसे कहा, “तुम अपनी रिवायत को मानने के लिए ख़ुदा के हुक्म को बिल्कुल रद्द कर देते हो।
10 For Moses said: Honour thy father and thy mother; and He that shall curse father or mother, dying let him die.
क्यूँकि मूसा ने फ़रमाया है, अपने बाप की अपनी माँ की इज़्ज़त कर, और जो कोई बाप या माँ को बुरा कहे, वो ज़रूर जान से मारा जाए।’
11 But you say: If a man shall say to his father or mother, Corban, (which is a gift, ) whatsoever is from me, shall profit thee.
लेकिन तुम कहते हो, 'अगर कोई बाप या माँ से कहे' कि जिसका तुझे मुझ से फ़ाइदा पहुँच सकता था, 'वो क़ुर्बान या'नी ख़ुदा की नज़्र हो चुकी।
12 And further you suffer him not to do any thing for his father or mother,
तो तुम उसे फिर बाप या माँ की कुछ मदद करने नहीं देते।
13 Making void the word of God by your own tradition, which you have given forth. And many other such like things you do.
यूँ तुम ख़ुदा के कलाम को अपनी रिवायत से, जो तुम ने जारी की है बेकार कर देते हो, और ऐसे बहुतेरे काम करते हो।”
14 And calling again the multitude unto him, he said to them: Hear ye me all, and understand.
और वो लोगों को फिर पास बुला कर उनसे कहने लगा, “तुम सब मेरी सुनो और समझो।
15 There is nothing from without a man that entering into him, can defile him. But the things which come from a man, those are they that defile a man.
कोई चीज़ बाहर से आदमी में दाख़िल होकर उसे नापाक नहीं कर सकती मगर जो चीज़ें आदमी में से निकलती हैं वही उसको नापाक करती हैं।
16 If any man have ears to hear, let him hear.
[अगर किसी के सुनने के कान हों तो सुन लें]।”
17 And when he was come into the house from the multitude, his disciples asked him the parable.
जब वो भीड़ के पास से घर में आया “तो उसके शागिर्दों ने उससे इस मिसाल का मतलब पूछा?”
18 And he saith to them: So are you also without knowledge? understand you not that every thing from without, entering into a man cannot defile him:
उस ने उनसे कहा, “क्या तुम भी ऐसे ना समझ हो? क्या तुम नहीं समझते कि कोई चीज़ जो बाहर से आदमी के अन्दर जाती है उसे नापाक नहीं कर सकती?
19 Because it entereth not into his heart, but goeth into the belly, and goeth out into the privy, purging all meats?
इसलिए कि वो उसके दिल में नहीं बल्कि पेट में जाती है और गंदगी में निकल जाती है। ये कह कर उसने तमाम खाने की चीज़ों को पाक ठहराया।
20 But he said that the things which come out from a man, they defile a man.
फिर उसने कहा, जो कुछ आदमी में से निकलता है वही उसको नापाक करता है।
21 For from within out of the heart of men proceed evil thoughts, adulteries, fornications, murders,
क्यूँकि अन्दर से, या'नी आदमी के दिल से बुरे ख्याल निकलते हैं हरामकारियाँ
22 Thefts, covetousness, wickedness, deceit, lasciviousness, an evil eye, blasphemy, pride, foolishness.
चोरियाँ. ख़ून रेज़ियाँ, ज़िनाकारियाँ। लालच, बदियाँ, मक्कारी, शहवत परस्ती, बदनज़री, बदगोई, शेख़ी, बेवक़ूफ़ी।
23 All these evil things come from within, and defile a man.
ये सब बुरी बातें अन्दर से निकल कर आदमी को नापाक करती हैं”
24 And rising from thence he went into the coasts of Tyre and Sidon: and entering into a house, he would that no man should know it, and he could not be hid.
फिर वहाँ से उठ कर सूर और सैदा की सरहदों में गया और एक घर में दाख़िल हुआ और नहीं चाहता था कि कोई जाने मगर छुपा न रह सका।
25 For a woman as soon as she heard of him, whose daughter had an unclean spirit, came in and fell down at his feet.
बल्कि फ़ौरन एक औरत जिसकी छोटी बेटी में बदरूह थी, उसकी ख़बर सुनकर आई और उसके क़दमों पर गिरी।
26 For the woman was a Gentile, a Syrophenician born. And she besought him that he would cast forth the devil out of her daughter.
ये 'औरत यूनानी थी और क़ौम की सूरूफ़ेनेकी। उसने उससे दरख़्वास्त की कि बदरूह को उसकी बेटी में से निकाले।
27 Who said to her: Suffer first the children to be filled: for it is not good to take the bread of the children, and cast it to the dogs.
उसने उससे कहा, “पहले लड़कों को सेर होने दे क्यूँकि लड़कों की रोटी लेकर कुत्तों को डाल देना अच्छा नहीं।”
28 But she answered and said to him: Yea, Lord; for the whelps also eat under the table of the crumbs of the children.
उस ने जवाब में कहा “हाँ ख़ुदावन्द, कुत्ते भी मेज़ के तले लड़कों की रोटी के टुकड़ों में से खाते हैं।”
29 And he said to her: For this saying go thy way, the devil is gone out of thy daughter.
उसने उससे कहा “इस कलाम की ख़ातिर जा बदरूह तेरी बेटी से निकल गई है।”
30 And when she was come into her house, she found the girl lying upon the bed, and that the devil was gone out.
और उसने अपने घर में जाकर देखा कि लड़की पलंग पर पड़ी है और बदरूह निकल गई है।
31 And again going out of the coasts of Tyre, he came by Sidon to the sea of Galilee, through the midst of the coasts of Decapolis.
और वो फिर सूर शहर की सरहदों से निकल कर सैदा शहर की राह से दिकपुलिस की सरहदों से होता हुआ गलील की झील पर पहुँचा।
32 And they bring to him one deaf and dumb; and they besought him that he would lay his hand upon him.
और लोगों ने एक बहरे को जो हकला भी था, उसके पास लाकर उसकी मिन्नत की कि अपना हाथ उस पर रख।
33 And taking him from the multitude apart, he put his fingers into his ears, and spitting, he touched his tongue:
वो उसको भीड़ में से अलग ले गया, और अपनी उंगलियाँ उसके कानों में डालीं और थूक कर उसकी ज़बान छूई।
34 And looking up to heaven, he groaned, and said to him: Ephpheta, which is, Be thou opened.
और आसमान की तरफ़ नज़र करके एक आह भरी और उससे कहा “इफ़्फ़त्तह!” या'नी “खुल जा!”
35 And immediately his ears were opened, and the string of his tongue was loosed, and he spoke right.
और उसके कान खुल गए, और उसकी ज़बान की गिरह खुल गई और वो साफ़ बोलने लगा।
36 And he charged them that they should tell no man. But the more he charged them, so much the more a great deal did they publish it.
उसने उसको हुक्म दिया कि किसी से न कहना, लेकिन जितना वो उनको हुक्म देता रहा उतना ही ज़्यादा वो चर्चा करते रहे।
37 And so much the more did they wonder, saying: He hath done all things well; he hath made both the deaf to hear, and the dumb to speak.
और उन्हों ने निहायत ही हैरान होकर कहा “जो कुछ उसने किया सब अच्छा किया वो बहरों को सुनने की और गूँगों को बोलने की ताक़त देता है।”

< Mark 7 >