< Zaburi 57 >

1 Kuom jatend wer. E dwond “Kik iketh gik moko.” Miktam mar Daudi. Kane oringone Saulo mi opondo e rogo. Kecha, yaye Nyasaye, yie ikecha nikech kuomi ema chunya yudoe kar pondo. Abiro pondo e bwo tipo mar bwombeni nyaka chop apaka mager rum.
संगीत निर्देशक के लिये. “अलतशख़ेथ” धुन पर आधारित. दावीद की मिकताम गीत रचना. यह उस घटना का संदर्भ है, जब दावीद शाऊल की उपस्थिति से भागकर कन्दरा में जा छिपे थे. मुझ पर कृपा कीजिए, हे मेरे परमेश्वर, कृपा कीजिए, क्योंकि मैंने आपको ही अपना आश्रय-स्थल बनाया है. मैं आपके पंखों के नीचे आश्रय लिए रहूंगा, जब तक विनाश मुझ पर से टल न जाए.
2 Aywagora ne Nyasaye Man Malo Moloyo, Nyasaye machopona chenroge ema aywakne.
मैं सर्वोच्च परमेश्वर को पुकारता हूं, वही परमेश्वर, जो मुझे निर्दोष ठहराते हैं.
3 Ooro wach gie polo kendo oresa, kokwero joma lawa gi tekregi duto; (Sela) Nyasaye oro herane gi adiera mare.
वह स्वर्ग से सहायता भेजकर मेरा उद्धार करेंगे; जो मुझे कुचलते हैं उनसे उन्हें घृणा है. परमेश्वर अपना करुणा-प्रेम तथा अपना सत्य प्रेषित करेंगे.
4 An e dier sibuoche; anindo e dier le mager mangemo, joma lekegi chalo tonge gi aserni, ma lewgi chalo ligangla mabitho.
मैं सिंहों से घिर गया हूं; मैं हिंसक पशुओं समान मनुष्यों के मध्य पड़ा हुआ हूं. उनके दांत भालों और बाणों समान, तथा जीभें तलवार समान तीक्ष्ण हैं.
5 Nyingi mondo otingʼ malo moyombo polo, yaye Nyasaye; mad duongʼ mari opongʼ piny duto.
परमेश्वर, आप सर्वोच्च स्वर्ग में बसे हैं; आपका तेज समस्त पृथ्वी को भयभीत करें.
6 Ne giyaro jogo mondo omak tiendena, kane chuny lit odola. Ne gikunyo bugo e yora, to kata kamano gin giwegi ema giselutore e iye. (Sela)
उन्होंने मेरे मार्ग में जाल बिछाया है; मेरा प्राण डूबा जा रहा था. उन्होंने मेरे मार्ग में गड्ढा भी खोद रखा था, किंतु वे स्वयं उसी में जा गिरे हैं.
7 Chunya otegno, yaye Nyasaye, chunya otegno; abiro paki gi wer kendo abiro loso wer mamit.
मेरा हृदय निश्चिंत है, परमेश्वर, मेरा हृदय निश्चिंत है; मैं स्तुति करते हुए गाऊंगा और संगीत बजाऊंगा.
8 Chiew, in chunya! Chiewuru un orutu gi nyatiti! Abiro chiewo kogwen.
मेरी आत्मा, जागो! नेबेल और किन्‍नोर जागो! मैं उषःकाल को जागृत करूंगा.
9 Abiro paki e dier ogendini, yaye Jehova Nyasaye. Abiro werni e dier ogendini.
प्रभु, मैं लोगों के मध्य आपका आभार व्यक्त करूंगा; राष्ट्रों के मघ्य मैं आपका स्तवन करूंगा.
10 Nikech herani maduongʼ chopo nyaka e polo; kendo adiera mari chopo nyaka ewi lwasi.
क्योंकि आपका करुणा-प्रेम आकाश से भी महान है; आपकी सच्चाई अंतरीक्ष तक जा पहुंचती है.
11 Nyingi mondo otingʼ malo moyombo polo, yaye Nyasaye; mad duongʼ mari opongʼ piny duto.
परमेश्वर, आप सर्वोच्च स्वर्ग में बसे हैं; आपका तेज समस्त पृथ्वी को भयभीत करें.

< Zaburi 57 >