< Ngeche 4 >

1 Yawuota, winjuru puonj mag wuonu; chikuru itu eka ubed gi ngʼeyo moloyo.
मेरे पुत्रो, अपने पिता की शिक्षा ध्यान से सुनो; इन पर विशेष ध्यान दो, कि तुम्हें समझ प्राप्‍त हो सके.
2 Puonj mara mamiyou beyo, omiyo kik ujwangʼ puonjna.
क्योंकि मेरे द्वारा दिए जा रहे नीति-सिद्धांत उत्तम हैं, इन शिक्षाओं का कभी त्याग न करना.
3 Kane pod an wuowi e od wuora, kane pod an rawera kendo nyathi achiel kende mar minwa,
जब मैं स्वयं अपने पिता का पुत्र था, मैं सुकुमार था, माता के लिए लाखों में एक.
4 nopuonja kowacho niya, “Mak matek wechena gi chunyi duto, rit chikena eka inibed mangima.
मेरे पिता ने मुझे शिक्षा देते हुए कहा था, “मेरी शिक्षा अपने हृदय में दृढतापूर्वक बैठा लो; मेरे आदेशों का पालन करते रहो, क्योंकि इन्हीं में तुम्हारा जीवन सुरक्षित है.
5 Yud rieko kod ngʼeyo matut, wiyi kik wil kod wechena kata weyogi.
मेरे मुख से निकली शिक्षा से बुद्धिमत्ता प्राप्‍त करो, समझ प्राप्‍त करो; न इन्हें त्यागना, और न इनसे दूर जाओ.
6 Kik ijwangʼ rieko to obiro bedoni ragengʼ; here, to obiro ritoi.
यदि तुम इसका परित्याग न करो, तो यह तुम्हें सुरक्षित रखेगी; इसके प्रति तुम्हारा प्रेम ही तुम्हारी सुरक्षा होगी.
7 Rieko nigi duongʼ moloyo, omiyo yud rieko. Kata obedo ni mwanduni duto nyalo rumo, to bed gi winjo tiend wach.
सर्वोच्च प्राथमिकता है बुद्धिमत्ता की उपलब्धि: बुद्धिमत्ता प्राप्‍त करो. यदि तुम्हें अपना सर्वस्व भी देना पड़े, समझ अवश्य प्राप्‍त कर लेना.
8 Miye duongʼ, to enotingʼi malo; rwake chutho, to obiro miyi duongʼ.
ज्ञान को अमूल्य संजो रखना, तब वह तुम्हें भी प्रतिष्ठित बनाएगा; तुम इसे आलिंगन करो तो यह तुम्हें सम्मानित करेगा.
9 Enoket ogut ngʼwono e wiyi kendo nosidhni osimbo mar duongʼ.”
यह तुम्हारे मस्तक को एक भव्य आभूषण से सुशोभित करेगा; यह तुम्हें एक मनोहर मुकुट प्रदान करेगा.”
10 Wuoda, winji kendo yie gima awacho eka higni mag ngimani nobed mangʼeny.
मेरे पुत्र, मेरी शिक्षाएं सुनो और उन्हें अपना लो, कि तुम दीर्घायु हो जाओ.
11 Apuonji e yor rieko kendo anyisi yo makare.
मैंने तुम्हें ज्ञान की नीतियों की शिक्षा दी है, मैंने सीधे मार्ग पर तुम्हारी अगुवाई की है.
12 Ka iwuotho, to ok inikier bende ka iringo, to ok inichwanyri.
इस मार्ग पर चलते हुए तुम्हारे पैर बाधित नहीं होंगे; यदि तुम दौड़ोगे तब भी तुम्हारे पांव ठोकर न खाएंगे.
13 Mak motegno gima isepuonjori, kik iweye, olalni to irite maber, nikech en e ngimani.
इन शिक्षाओं पर अटल रहो; कभी इनका परित्याग न करो; ज्ञान तुम्हारा जीवन है, उसकी रक्षा करो.
14 Kik iwuothi e yor joma timbegi mono kata kik iluw yor jomaricho.
दुष्टों के मार्ग पर पांव न रखना, दुर्जनों की राह पर पांव न रखना.
15 Bed mabor gi yorno, kik iwuothie, to wichri kendo iluw yori iwuon.
इससे दूर ही दूर रहना, उस मार्ग पर कभी न चलना; इससे मुड़कर आगे बढ़ जाना.
16 Nikech ok ginyal nindo nyaka gitim gima mono; ayula wangʼ bende ok nyal terogi kapok gimiyo ngʼato opodho.
उन्हें बुराई किए बिना नींद ही नहीं आती; जब तक वे किसी का बुरा न कर लें, वे करवटें बदलते रह जाते हैं.
17 Timbe mamono e chiembgi ma gichamo, to timbe ja-mahundu e divai ma gimadho.
क्योंकि बुराई ही उन्हें आहार प्रदान करती है और हिंसा ही उनका पेय होती है.
18 Yor joma kare chalo ka ugwe mar kogwen, omedo rieny maler nyaka chiengʼ wuogi.
किंतु धर्मी का मार्ग भोर के प्रकाश समान है, जो दिन चढ़ते हुए उत्तरोत्तर प्रखर होती जाती है और मध्याह्न पर पहुंचकर पूर्ण तेज पर होती है.
19 To yor joricho chalo gi mudho mandiwa; ok gingʼeyo gima miyo gichwanyore.
पापी की जीवनशैली गहन अंधकार होती है; उन्हें यह ज्ञात ही नहीं हो पाता, कि उन्हें ठोकर किससे लगी है.
20 Wuoda, chik iti malongʼo ne gima awacho, chik iti maber ne wechena.
मेरे पुत्र, मेरी शिक्षाओं के विषय में सचेत रहना; मेरी बातों पर विशेष ध्यान देना.
21 Kik iwe gilal e wangʼi to kan-gi e chunyi;
ये तुम्हारी दृष्टि से ओझल न हों, उन्हें अपने हृदय में बनाए रखना.
22 nikech gikelo ngima ni jogo moyudogo kendo gin gi ngima maber ne ringre dhano duto.
क्योंकि जिन्होंने इन्हें प्राप्‍त कर लिया है, ये उनका जीवन हैं, ये उनकी देह के लिए स्वास्थ्य हैं.
23 To moloyo duto, rit chunyi, nikech en e soko mar ngima.
सबसे अधिक अपने हृदय की रक्षा करते रहना, क्योंकि जीवन के प्रवाह इसी से निकलते हैं.
24 Wach ma ok adiera kik aa e dhogi; weche mag miganga kik wuogi e dhogi.
कुटिल बातों से दूर रहना; वैसे ही छल-प्रपंच के वार्तालाप में न बैठना.
25 Rang mana nyimi tir, ka ichomo wangʼi moriere tir e nyimi.
तुम्हारी आंखें सीधे लक्ष्य को ही देखती रहें; तुम्हारी दृष्टि स्थिर रहे.
26 Rie yore tir monego iluw kendo luw mana yore motegno.
इस पर विचार करो कि तुम्हारे पांव कहां पड़ रहे हैं तब तुम्हारे समस्त लेनदेन निरापद बने रहेंगे.
27 Kik ibar kidhiyo korachwich kata koracham; rit tiendi mondo kik idonji e richo.
सन्मार्ग से न तो दायें मुड़ना न बाएं; बुराई के मार्ग पर पांव न रखना.

< Ngeche 4 >