< Ngeche 23 >

1 Ka ibedo mondo ichiem gi ruoth, non maber gima ni e nyimi,
जब तुम किसी अधिकारी के साथ भोजन के लिए बैठो, जो कुछ तुम्हारे समक्ष है, सावधानीपूर्वक उसका ध्यान करो.
2 ka in jawuoro to dimbri nono to onyalo keto pala e dwondi.
उपयुक्त होगा कि तुम अपनी भूख पर नियंत्रण रख भोजन की मात्रा कम ही रखो.
3 Kik igomb chiembe mamit, nimar chiemono en mar wuondruok.
उसके उत्कृष्ट व्यंजनों की लालसा न करना, क्योंकि वे सभी धोखे के भोजन हैं.
4 Kik iwe tich bari ndasi ni mondo ibed ja-mwandu, bed gi rieko mondo iritri.
धनाढ्य हो जाने की अभिलाषा में स्वयं को अतिश्रम के बोझ के नीचे दबा न डालो.
5 Ngʼi mwandu mana matin nono, to bangʼe gidhi, nimar adiera gibiro bedo gi bwombe, kendo gifu gidhi e kor polo ka ongo.
जैसे ही तुम्हारी दृष्टि इस पर जा ठहरती है, यह अदृश्य हो जाती है, मानो इसके पंख निकल आए हों, और यह गरुड़ के समान आकाश में उड़ जाता है.
6 Kik icham chiemb jagwondo, kik igomb chiembe mamit,
भोजन के लिए किसी कंजूस के घर न जाना, और न उसके उत्कृष्ट व्यंजनों की लालसा करना;
7 nimar en ngʼat mosiko paro nengo mochul. Owachoni niya, “Chiem kendo methi,” to chunye ok ni kodi.
क्योंकि वह उस व्यक्ति के समान है, जो कहता तो है, “और खाइए न!” किंतु मन ही मन वह भोजन के मूल्य का हिसाब लगाता रहता है. वस्तुतः उसकी वह इच्छा नहीं होती, जो वह कहता है.
8 Ibiro ngʼogo mano matin mane ichamo kendo ibiro bedo ni iketho kindeni kuom pwoch mipuoyego.
तुमने जो कुछ अल्प खाया है, वह तुम उगल दोगे, और तुम्हारे अभिनंदन, प्रशंसा और सम्मान के मधुर उद्गार भी व्यर्थ सिद्ध होंगे.
9 Kik iwuo ne ngʼat mofuwo, nikech obiro chayo rieko mag wechegi.
जब मूर्ख आपकी बातें सुन रहा हो तब कुछ न कहना. क्योंकि तुम्हारी ज्ञान की बातें उसके लिए तुच्छ होंगी.
10 Kik igol kidi mar kiewo machon, kata ima nyithindo maonge wuone puothegi;
पूर्वकाल से चले आ रहे सीमा-चिन्ह को न हटाना, और न किसी अनाथ के खेत को हड़प लेना.
11 nimar Jal moritogi en ratego; obiro chwakogi e kindi kodgi.
क्योंकि सामर्थ्यवान है उनका छुड़ाने वाला; जो तुम्हारे विरुद्ध उनका पक्ष लड़ेगा.
12 Ket chunyi ne puonj to iti ne weche mag ngʼeyo.
शिक्षा पर अपने मस्तिष्क का इस्तेमाल करो, ज्ञान के तथ्यों पर ध्यान लगाओ.
13 Kik itamri kumo nyathi; nimar chwat ok nyal nege.
संतान पर अनुशासन के प्रयोग से न हिचकना; उस पर छड़ी के प्रहार से उसकी मृत्यु नहीं हो जाएगी.
14 Kikumo nyathi kod kede to obiro reso chunye aa e tho. (Sheol h7585)
यदि तुम उस पर छड़ी का प्रहार करोगे तो तुम उसकी आत्मा को नर्क से बचा लोगे. (Sheol h7585)
15 Wuoda, ka chunyi riek, eka chunya biro bedo mamor,
मेरे पुत्र, यदि तुम्हारे हृदय में ज्ञान का निवास है, तो मेरा हृदय अत्यंत प्रफुल्लित होगा;
16 chunya ma iye nobed mamor ka lewi wacho gima nikare.
मेरा अंतरात्मा हर्षित हो जाएगा, जब मैं तुम्हारे मुख से सही उद्गार सुनता हूं.
17 Kik ibed gi nyiego e chunyi nikech joricho; to kinde duto bedi gi dwaro mar luoro Jehova Nyasaye moloyo.
दुष्टों को देख तुम्हारे हृदय में ईर्ष्या न जागे, तुम सर्वदा याहवेह के प्रति श्रद्धा में आगे बढ़ते जाओ.
18 Adier, ka itimo kamano to inibed gi geno e ndalo mabiro, kendo genoni ok nongʼad oko.
भविष्य सुनिश्चित है, तुम्हारी आशा अपूर्ण न रहेगी.
19 Wuoda, winja, eka inibed mariek, kendo ket chunyi e yo moriere tir.
मेरे बालक, मेरी सुनकर विद्वत्ता प्राप्‍त करो, अपने हृदय को सुमार्ग के प्रति समर्पित कर दो:
20 Kik iriwri gi jogo ma madho kongʼo mangʼeny kata jowuoro mohero ringʼo,
उनकी संगति में न रहना, जो मद्यपि हैं और न उनकी संगति में, जो पेटू हैं.
21 nimar jomer kod jowuoro bedo jochan, kendo nongʼno rwakogi gi lewni moti.
क्योंकि मतवालों और पेटुओं की नियति गरीबी है, और अति नींद उन्हें चिथड़े पहनने की स्थिति में ले आती है.
22 Winj wuonu, nikech en ema nonywoli, kendo kik icha minu ka oti.
अपने पिता की शिक्षाओं को ध्यान में रखना, वह तुम्हारे जनक है, और अपनी माता के वयोवृद्ध होने पर उन्हें तुच्छ न समझना.
23 Adiera gi rieko gi puonjruok kod ngʼeyo tiend wach ema nyaka iyudi, kata dabed ni ingʼiewogi gi nengo matek.
सत्य को मोल लो, किंतु फिर इसका विक्रय न करना; ज्ञान, अनुशासन तथा समझ संग्रहीत करते जाओ.
24 Wuon ngʼat makare nigi mor maduongʼ; ngʼatno man-gi wuowi mariek obedo mamor kode.
सबसे अधिक उल्‍लसित व्यक्ति होता है धर्मी व्यक्ति का पिता; जिसने बुद्धिमान पुत्र को जन्म दिया है, वह पुत्र उसके आनंद का विषय होता है.
25 Mad wuonu gi minu bed mamor; mad minu mane onywoli bed gi ilo.
वही करो कि तुम्हारे माता-पिता आनंदित रहें; एवं तुम्हारी जननी उल्‍लसित.
26 Wuoda, miya chunyi, kendo ket wengegi orit yorena,
मेरे पुत्र, अपना हृदय मुझे दे दो; तुम्हारे नेत्र मेरी जीवनशैली का ध्यान करते रहें,
27 nimar dhako ma jachode en bur matut, to dhako mabayo en soko madiny.
वेश्या एक गहरा गड्ढा होती है, पराई स्त्री एक संकरा कुंआ है.
28 Ka jamecho obuto korito, to omedo keto ji ma ok jo-adiera mangʼeny e kind ji.
वह डाकू के समान ताक लगाए बैठी रहती है इसमें वह मनुष्यों में विश्‍वासघातियों की संख्या में वृद्धि में योग देती जाती है.
29 En ngʼa man-gi masira? En ngʼa man-gi lit? En ngʼa man-gi lweny? En ngʼa man-gi ngʼur? En ngʼa man-gi adhonde ma ok owinjore? En ngʼa man-gi wangʼ makwar motimo remo?
कौन है शोक संतप्‍त? कौन है विपदा में? कौन विवादग्रस्त है? और कौन असंतोष में पड़ा है? किस पर अकारण ही घाव हुए है? किसके नेत्र लाल हो गए हैं?
30 Jogo madeko oko ka kongʼo, madhi mondo gibil kongʼo mokik mayoreyore.
वे ही न, जिन्होंने देर तक बैठे दाखमधु पान किया है, वे ही न, जो विविध मिश्रित दाखमधु का पान करते रहे हैं?
31 Kik ingʼi kongʼo kochiek mowalo, ka obabni e kikombe, ka omadhore mos kolor piny!
उस लाल आकर्षक दाखमधु पर दृष्टि ही मत डालो और न तब, जब यह प्याले में उंडेली जाती है, अन्यथा यह गले से नीचे उतरने में विलंब नहीं करेगी.
32 Bangʼe to okecho ka thuol kendo oketo kwiri kaka fu.
अंत में सर्पदंश के समान होता है दाखमधु का प्रभाव तथा विषैले सर्प के समान होता है उसका प्रहार.
33 Wengeni biro neno gik mayoreyore to pachi paro gik morundore.
तुम्हें असाधारण दृश्य दिखाई देने लगेंगे, तुम्हारा मस्तिष्क कुटिल विषय प्रस्तुत करने लगेगा.
34 Ibiro chalo ngʼat ma nindo e nam mar apaka matek, ka inindo ewi apaka.
तुम्हें ऐसा अनुभव होगा, मानो तुम समुद्र की लहरों पर लेटे हुए हो, ऐसा, मानो तुम जलयान के उच्चतम स्तर पर लेटे हो.
35 Ibiro wacho niya, “Gigoya, to ok ahinyra! Gigoya, to ok awinji! Karangʼo ma abiro chiewoe mondo adog ameth kendo?”
तब तुम यह दावा भी करने लगोगे, “उन्होंने मुझे पीटा था, फिर भी मुझ पर इसका प्रभाव नहीं पड़ा. उन्होंने मुझे मारा पर मुझे तो लगा ही नहीं! कब टूटेगी मेरी यह नींद? लाओ, मैं एक प्याला और पी लूं.”

< Ngeche 23 >