< Tim Jo-Lawi 26 >

1 Kik ulos kido moro amora mopa kata chungo siro moro milamo bende kidi moro amora mopa kik yud e pinyu kukulorune kulame. An e Jehova Nyasaye ma Nyasachu.
“‘न तो तुम अपने लिए मूरतें बनाओगे और न ही किसी खुदी हुई मूरत अथवा पवित्र पत्थर बनाओगे और न ही उसके सामने झुकने के उद्देश्य से किसी पत्थर में से मूरत गढ़ोगे; क्योंकि मैं याहवेह ही तुम्हारा परमेश्वर हूं.
2 Rituru Sabato maga, kendo luoruru kara maler mar lemo. An e Jehova Nyasaye.
“‘तुम मेरे शब्बाथों का पालन करो और मेरे पवित्र स्थान का सम्मान; मैं ही याहवेह हूं.
3 Ka urito buchena kendo urito chikena,
“‘यदि तुम मेरी विधियों का पालन करोगे और मेरी आज्ञाओं का पालन कर उन्हें व्यवहार में लाओगे,
4 to abiro kelonu koth e kinde mowinjore, kendo pinyu nochieg cham mi yiendeu nonyag olembe.
तो मैं वर्षा ऋतु में तुम्हें बारिश दिया करूंगा, जिसके परिणामस्वरूप भूमि अपनी उपज और मैदान के वृक्ष फल उत्पन्‍न करेंगे.
5 Ubiro dino cham nyaka chop kinde muponoe mzabibu kendo ubiro pono mzabibu nyaka chop kinde muchwoyoe bende ubiro bedo gi chiemo moromou kendo ubiro dak gi kwe e pinyu.
तुम्हारी दांवनी तुम्हारी अंगूर की उपज इकट्ठा करने तक चलेगी और तुम्हारी अंगूर की उपज, बीज बोने तक. इस प्रकार तुम भरपेट भोजन करोगे और इस प्रकार तुम इस देश में सुरक्षापूर्वक निवास कर सकोगे.
6 Anamiu kwe e pinyu, mi ununindi maonge ngʼama nomiu luoro. Anatieki ondiegi duto e dieru kendo ligangla ok nomonju kata matin.
“‘देश में मेरे द्वारा दी गई शांति बसेगी, जिससे कि तुम आराम कर सको. कोई तुम्हें भयभीत न करेगा. मैं उस देश से हिंसक पशुओं को भी दूर कर दूंगा और तुम्हारे देश में कोई भी तलवार से मारा न जाएगा.
7 Unuriemb jowasiku duto e dieru kendo ununeg-gi.
किंतु तुम अपने शत्रुओं का पीछा करोगे और वे तलवार के वार से तुम्हारे सामने मारे जाएंगे;
8 Jou abich nobed gi teko mar riembo ji mia achiel, kendo jou mia achiel nobed gi teko mar riembo ji gana apar, kendo ununeg wasiku.
तुममें से पांच एक सौ को और एक सौ दस हज़ार को खदेड़ डालेंगे और तुम्हारे शत्रु तलवार के वार से तुम्हारे सामने मारे जाएंगे.
9 Abiro olonu gweth, kendo abiro miyo unywol mi ununyaa mathoth, kendo abiro chopo singruok duto mane atimo kodu.
“‘फिर मैं तुम्हारी ओर कृपादृष्टि करूंगा और तुम्हें फलवंत कर तुम्हारी संख्या बहुत बढ़ाऊंगा और तुम्हारे साथ की गई मेरी वाचा को पूरी करूंगा.
10 Cham mag higa makadho manie decheu noromu chamo nyaka chop kinde ma ugologie oko mondo uyud thuolo mar rwako cham manyien.
तुम पुरानी उपज को खाओगे और नई उपज को स्थान देने के उद्देश्य से पुरानी को हटा दोगे.
11 Abiro loso kar dakna e dieru kendo ok anajwangʼu kata matin.
इसके अलावा मैं तुम्हारे बीच निवास करूंगा और मेरा प्राण तुमसे घृणा न करेगा.
12 Anawuoth e dieru mi nabed Nyasachu, kendo unubed joga.
मैं तुम्हारे बीच चला फिरा भी करूंगा. मैं तुम्हारा परमेश्वर हो जाऊंगा और तुम मेरी प्रजा.
13 An e Jehova Nyasaye ma Nyasachu mane ogolou e piny Misri, mondo kik ubed wasumb jo-Misri kendo ne aturo lodi mane otwenu mi koro sani uwuotho tir.
मैं याहवेह ही तुम्हारा परमेश्वर हूं, जो तुम्हें मिस्र देश से निकालकर लाया है कि तुम मिस्रियों के दास न बने रह जाओ, मैंने तुम्हारे जूए की पट्टियों को तोड़ दिया है और तुम्हें सीधा होकर चलने में समर्थ किया है.
14 To ka unutamru winja ma ok urito chikenago duto,
“‘किंतु यदि तुम मेरी न सुनोगे और इन सारी आज्ञाओं का पालन नहीं करोगे,
15 ma udagi buchena kendo uchayo chikena, ma ok urito chikena duto ma uketho singruok mara mane atimo kodu,
यदि तुम मेरी विधियों को नकार दोगे; तुम्हारे प्राण मेरे निर्णयों को इतना तुच्छ जानें कि तुम मेरी सारी आज्ञाओं का पालन करना ही छोड़ दो और इस प्रकार मेरी वाचा को तोड़ ही डालो,
16 to koro ngʼeuru chuth ni mae e kaka abiro timonu: Anapou gi masira kod tho marach, gi tuo mayuyo wangʼ gi tuo mamiyo del dhe. Cham ma upidho ok nokonyu kata matin nikech jowasiku ema nochamgi.
तो निश्चित ही मैं तुम्हारे साथ यह करूंगा कि मैं तुमको अचानक ही आतंक, क्षय रोग और ज्वर-पीड़ित कर दूंगा, जिसके कारण तुम्हारी आंखें धुंधली हो जाएंगी तथा तुम्हारे प्राण मुरझा जाएंगे, तुम्हारा बीजारोपण भी व्यर्थ ही होगा क्योंकि तुम्हारे शत्रु इसको खा लेंगे.
17 Anabed ka asin kodu mi wasiku nolou e lweny kendo gininegu; unubed e bwo loch jowasiku, kendo unubwogru gi ngʼwech kata kaonge joma lawou.
मैं तुम्हारे विरुद्ध हो जाऊंगा, जिससे तुम्हारे शत्रु तुम्हें हरा देंगे और जो तुमसे घृणा करते हैं, वे तुम पर शासन करेंगे. जब तुम्हारा पीछा कोई भी न कर रहा होगा, तब भी तुम भागते रहोगे.
18 Kata bangʼ timo magi duto kapod ok unyal winja, to anakumu nyadibiriyo kuom richo duto.
“‘इतना सब होने पर भी यदि तुम मेरी आज्ञा नहीं मानोगे, तो मैं तुम्हें तुम्हारे पापों का सात गुणा दंड दूंगा.
19 Anatiek sunga mar wich teko ma un-go, kendo anami polo rieny ka chuma, kendo piny mwalo nodog matek ka mula.
मैं तुम्हारे बल के घमण्ड़ को समाप्‍त कर दूंगा और तुम्हारे आकाश को लोहे के समान और तुम्हारी भूमि को कांसे के समान बना दूंगा.
20 Ubiro ketho tekreu kayiem nono, kuchwoyo cham nimar chambu ok nochiegi, kata yedheu bende ok nonyag olembe.
तुम्हारे द्वारा की गई मेहनत बेकार होगी क्योंकि तुम्हारी भूमि अपनी उपज पैदा न करेगी और न ही देश के वृक्ष अपना फल उत्पन्‍न करेंगे.
21 Kapod usikona mana gi wich teko kendo udagi winja, to anakelnu masiche moloyo nyadibiriyo maromre gi richou.
“‘इतना होने पर भी यदि तुम अपना स्वभाव मेरे विरुद्ध ही रखोगे और मेरी आज्ञा न मानोगे, तो मैं तुम्हारे पापों के अनुसार तुम पर महामारी में सात गुणा वृद्धि कर दूंगा.
22 Abiro oronu le mag bungu mondo oked kodu kendo ginineg nyithindo kaachiel gi jambu mi unudongʼ manok kendo yoreu nodongʼ nono maonge joma wuothoe.
मैं तुम पर जंगली जानवर भेज दूंगा, जो तुम्हें संतानहीन बना डालेंगे और तुम्हारे पशुओं को नष्ट कर डालेंगे. वे तुम्हारी संख्या इतनी कम कर देंगे, कि तुम्हारे रास्ते निर्जन रह जाएंगे.
23 Kobedo ni pod ok udwogo ira kata bangʼ timonu magi duto, kendo udhi mana nyime gi wich teko,
“‘यदि इस ताड़ना के बाद भी तुम मेरी ओर न मुड़े, बल्कि मेरे विरुद्ध शत्रुता भाव ही बनाए रखा,
24 to an bende nanyisu wich teko, mi anamiu kum moloyo nyadibiriyo nikech richou.
तो मैं भी तुमसे शत्रुता भाव रखूंगा और मैं, हां मैं, तुम्हारे पापों के कारण तुम पर सात गुणा आक्रमण करूंगा.
25 Kendo anakel lweny e dieru mondo achulgo kuor kuom ketho singruok mane atimo kodu, kendo kinde duto manuchokru e miechu to nagou gi tuoche kendo wasiku nomaku.
मैं तुम पर एक तलवार भेजूंगा, जो वाचा को तोड़ने का पूरा बदला लेगी. जब तुम अपने नगरों में इकट्‍ठे होंगे, मैं तुम्हारे बीच महामारी भेजूंगा, और तुम शत्रुओं के अधीन कर दिए जाओ.
26 Anami chiembu doko manok kendo mon apar notedi e agulu achiel. Ginipimnu chiemo e rapim, kendo kata kuchiemo to onge ngʼama noyiengʼ.
जब मैं तुम्हारे भोजन के आधार को दूर कर दूंगा, तब दस महिलाएं एक ही चूल्हे पर रोटी सेकेंगी और वे इन्हें तोल-तोल कर छोटी संख्या में बांट देंगी, कि तुम उनको खाओगे, परंतु तृप्‍त न होंगे.
27 Kobedo ni pod ok udwogo ira kata bangʼ timonu magi duto, kendo udhi mana nyime gi wich teko,
“‘इतना सब होने पर भी यदि तुम मेरी आज्ञा का पालन नहीं करोगे, बल्कि मेरे विरुद्ध शत्रु सा व्यवहार ही बनाए रखोगे,
28 to an bende nasik kodu gi wich teko gi mirimba mager, kendo anakumu moloyo nyadibiriyo gi mirimba mager nikech richou.
तब मैं अत्यंत क्रोधित होकर तुमसे शत्रुता रखूंगा और मैं, हां मैं, तुम्हारे पापों के लिए तुम्हें सात गुणा दंड दूंगा.
29 Unucham ring yawuotu kod nyiwu.
तुम अपने पुत्रों के मांस को खाओगे और हां, तुम अपनी पुत्रियों के मांस को खाओगे.
30 Anaketh kuondeu motingʼore gi malo, kendo anamuki kendeu muwangʼoe ubani. Anaket ringreu motho kuom nyiseche manono kendo anajwangʼu chuth.
मैं तुम्हारे ऊंचे पूजा स्थलों को नाश कर, तुम्हारी धूप वेदियों को तोड़ दूंगा, मैं तुम्हारे शवों को तुम्हारी मूर्तियों के ढेर पर फेंक दूंगा, और मेरा आत्मा तुमसे घृणा करेगा.
31 Miechu madongo biro bedo gundni, kuondeu maler mag lemo abiro ketho, kendo ok anayie winjo tik mangʼwe ngʼar mag misengini mau.
मैं तुम्हारे नगरों को भी उजाड़ दूंगा और तुम्हारे पवित्र स्थानों को सूना कर दूंगा, मैं तुम्हारी सुखद-सुगंध को स्वीकार नहीं करूंगा.
32 Anaketh pinyu kendo jowasiku mabiro dakie nohum nono.
मैं तुम्हारे नगरों को सूना बना दूंगा जिससे कि तुम्हारे शत्रु जो वहां बसने आएंगे, इसे देख भयभीत हो जाएंगे.
33 Abiro keyou e kind ogendini, anagol ligangla mi alawu. Pinyu nodongʼ gunda, kendo miechu madongo nokethi chuth.
तुम जाति-जाति के बीच बिखर जाओगे और तलवार तुम्हारा पीछा करेगी, तुम्हारा देश निर्जन और तुम्हारे नगर उजाड़ हो जाएंगे.
34 E kinde duto ma pinyu nodongʼ gunda, ka un to asekeyou udak e kind wasiku; pinyu nobed ma ok opur mondo ochulgo Sabato maga duto mane ok urito.
तुम्हारे इस भूमि पर निवास करने की स्थिति में, भूमि को जो विश्राम तुम्हारे शब्बाथों में प्राप्‍त नहीं हुआ था, वह उस विश्राम अब, इस पूरे खाली समय की अवधि में, प्राप्‍त होगा. इस प्रकार भूमि को अपने शब्बाथ प्राप्‍त हो जाएंगे. जब तुम अपने शत्रुओं के देश में जाओगे, तब सूनेपन की अवस्था में भूमि अपने शब्बाथों का आनंद उठाएगी.
35 E kinde duto ma pinyu nodongʼ gunda kamano, enobed ma ok opure, ka oritogo Sabato duto mane ok oyweyoe e kinde mane udak kuno.
36 To kuom jou modongʼ ka ngima e piny wasikgi, ginto anagogi kod kihondko e piny wasikgi, ma kata ka yamo okwadho it oboke maponi giwinjo, to giniwuog gi ngʼwech. Giniringi mana ka joma wasigu lawo gi ligangla mi gipodh piny kata obedo ni onge ngʼama lawogi.
“‘तुममें जो बचे रह गए होंगे, मैं उनके शत्रुओं के देश में उनका मनोबल इतना कमजोर कर दूंगा कि वे हवा के द्वारा छितराए पत्ते की खड़खड़ाहट सुनकर भाग खड़े होंगे. जब कोई उनका पीछा भी नहीं कर रहा होगा, तो भी वे भाग खड़े होंगे, मानो कोई तलवार लिए उनका पीछा कर रहा हो और वे गिर-गिर पड़ेंगे.
37 Ginituomre kendgi giwegi mana ka joma wasigu lawo gi ligangla, kata obedo ni onge ngʼama lawogi. Omiyo ok unuyud teko mar kedo gi wasiku.
वे लड़खड़ा कर एक दूसरे पर ऐसे गिरेंगे, मानो वे तलवार से भाग रहे हों, जबकि कोई भी उनका पीछा नहीं कर रहा होगा; तुम्हारे शत्रुओं के सामने खड़ा होने के लिए तुम्हारे अंदर शक्ति न बचेगी.
38 Unulal nono e kind ogendini, kendo wasiku notieku.
तुम बंधुआई में देशों के बीच नाश हो जाओगे और तुम्हारे शत्रुओं का देश तुम्हें चट कर डालेगा;
39 Joma otony e dieru mane odongʼ kangima e pinje mag wasiku nobed ka dendgi dhi adhiya nikech richogi kendo nikech richo mag kweregi, mana machal kaka notimore ni kweregi.
तुममें से जो बचे रह जाएंगे, वे अपने और उनके पुरखों के अधर्म के कारण उनके शत्रुओं के देश में गल जाएंगे.
40 Bangʼ mae gibiro hulo richogi gi richo kweregi mane omiyo giweya kaachiel gi richo mane omiyo gibedo wasika,
“‘यदि वे अपनी और अपने पूर्वजों के उन अधर्मों को स्वीकार कर लेंगे, जो उन्होंने अपने विश्वासघात और मेरे विरुद्ध शत्रु के भाव की स्थिति में की थी,
41 mane omiyo abedo kodgi mamon kendo mane omiyo aterogi e piny wasikgi, eka bangʼe chunygi ma ok oyie kaka adwaro nobolre, mi giniyud kum kuom richogi,
जिससे मैंने भी उनके विरुद्ध हो उन्हें उनके शत्रुओं के देश में बसा दिया; अथवा उनका खतना-रहित हृदय इस प्रकार दब जाए कि वे अपने अधर्मों के लिए प्रायश्चित्त कर लें,
42 eka abiro paro singruok mane atimo gi Jakobo kendo gi Isaka kendo gi Ibrahim, kendo anapar pinyu.
तो मैं याकोब के साथ अपनी वाचा को, यित्सहाक के साथ अपनी वाचा को और अब्राहाम के साथ अपनी वाचा को, और इस देश को भी स्मरण करूंगा.
43 Piny to nodongʼ gunda nikech joma odakie osea, kendo obiro nindo ka ok opure mondo ochulgo Sabato duto mane ok oyweyoe. Giniyud kum kuom richogi nikech ne gichayo chikena kod buchena.
किंतु उनके निकल जाने के कारण यह देश सूना हो जाएगा, कि यह भूमि अपने शब्बाथों के नुकसान की पूर्ति कर ले. इसी अवधि में वे अपने अधर्मों के लिए प्रायश्चित करेंगे; क्योंकि उन्होंने मेरे नियमों को नकार दिया था और मेरी विधियों से घृणा की थी.
44 “Kata kamano, kata obedo ni gin e piny wasikgi, to ka anawitgi kendo ok anajwangʼ-gi kata tiekogi chuth, mi aketh singruok mane atimo kodgi. An Jehova Nyasaye ma Nyasachgi.
इतना होने पर भी, जब वे अपने शत्रुओं के देश में होंगे, तब भी मैं उनको नहीं छोडूंगा और न ही उनसे इतनी घृणा करूंगा कि मैं उनका नाश कर दूं और उनके साथ अपनी वाचा को भंग करूं. मैं ही याहवेह, उनका परमेश्वर हूं.
45 Nikech aherogi, omiyo anapar singruok mane atimo gi kweregi, mane agolo e piny Misri mana kane ogendini neno mondo an Jehova Nyasaye abed Nyasachgi.”
मैं उनके उन पूर्वजों से की गई वाचा को स्मरण करूंगा, जिन्हें मैं जातियों के देखते-देखते मिस्र से निकालकर लाया था कि मैं उनका परमेश्वर हो जाऊं. मैं ही याहवेह हूं.’”
46 Magi e buche, chike kod yore mane Jehova Nyasaye omiyo jo-Israel e Got Sinai kokadho kuom Musa.
यही वे विधियां, व्यवस्था और नियम हैं, जिन्हें याहवेह ने, मोशेह के द्वारा सीनायी पर्वत पर अपने और इस्राएल के घराने के बीच ठहराई.

< Tim Jo-Lawi 26 >