< Jeremia 18 >

1 Ma e wach mane obirone Jeremia koa ir Jehova Nyasaye:
वह संदेश जो याहवेह द्वारा येरेमियाह के लिए प्रगट किया गया:
2 “Dhiyo e od Jachwe agulni, kendo kanyo anamiyie otena.”
“कुम्हार के घर जाओ, वहीं मैं तुम पर अपनी बातें प्रकाशित करूंगा.”
3 Omiyo ne adhi e od jachwe agulni, kendo ne ayude kar chwecho.
मैं कुम्हार के आवास पर गया, जहां वह अपने चक्र पर कुछ गढ़ रहा था.
4 To agulu mane ichweyo gi lowo nokethore e lwete; omiyo jachwechno nochweye agulu machielo, kochweye maber kaka ne odwaro.
किंतु वह बर्तन, जिसे वह मिट्टी से बना रहा था, वह उसके हाथों में ही विकृत हो गया; इसलिये उसने उसी से जैसा उसे उपयुक्त लगा, एक अन्य बर्तन का निर्माण कर दिया.
5 Bangʼe wach Jehova Nyasaye nobirona:
तब याहवेह ने अपना संदेश मुझे इस प्रकार प्रगट किया.
6 Jehova Nyasaye owacho niya, “Yaye od Israel, donge anyalo timonu kaka jachwe agulni timo? Kaka lowo manie lwet jachwe agulni, e kaka un bende e lweta, yaye od Israel.
“इस्राएल वंशजों, क्या तुम्हारे साथ मैं भी वही नहीं कर सकता, जो यह कुम्हार किया करता है?” यह याहवेह की वाणी है. “यह समझ लो इस्राएल वंशजों: मेरे हाथों में तुम्हारी स्थिति ठीक वैसी ही है, जैसी कुम्हार के हाथों में उस मिट्टी की होती है.
7 Kapo ni sa moro amora alando ni piny kata pinyruodhi opudh oko, kata kethgi matiekgi,
यह संभव है कि मैं एक क्षण किसी राष्ट्र अथवा किसी राज्य के अंत, पतन अथवा विध्वंस की वाणी करूं.
8 kendo ka ogandano mane asiemo olokore oweyo timbegi maricho, eka analok pacha mi ok anakelnegi masira mane asechano.
किंतु वह राष्ट्र, जिसके संबंध में मैंने विध्वंस की वाणी की थी, यदि अपने कुकृत्यों से विमुख हो जाता है ओर मैं उसके विरुद्ध योजित विध्वंस का विचार ही त्याग दूं.
9 Kendo ka kinde machielo alando ni piny kata pinyruoth onego ger kendo gur motegno,
अथवा दूसरे क्षण में किसी राष्ट्र, किसी राज्य के विषय में उसके निर्माण अथवा रोपण का विचार व्यक्त करूं,
10 to kotimo tim marach e nyima kendo ok oluora, to anapar kendo kuom ber mane asechano mar timone.
यदि वह राष्ट्र अथवा राज्य मेरे आदेश की अवज्ञा करते हुए मेरी दृष्टि में बुरा करता है, तब मैं उसके कल्याण के लिए की गई अपनी प्रतिज्ञा पर पुनर्विचार करूंगा.
11 “Emomiyo koro wachne jo-Juda kod jogo modak Jerusalem, ‘Ma e gima Jehova Nyasaye wacho: Neuru! Aiko masira nikech un kendo achano chenro marach nikech un. Omiyo weuru yoreu maricho, ngʼato ka ngʼato, kendo ulok yoreu gi timbeu.’
“इसलिये अब जाकर यहूदिया तथा येरूशलेम के निवासियों से जाकर यह कहना, ‘याहवेह का संदेश यह है: यह समझ लो! मैं तुम्हारे विरुद्ध घोर विपत्ति नियोजित कर रहा हूं और तुम्हारे विरुद्ध एक योजना बना रहा हूं. ओह! तुममें से हर एक अपनी बुराई का परित्याग कर मेरे निकट लौट आए, अपनी जीवनशैली एवं आचरण को परिशुद्ध कर ले.’
12 To gini dwoke ni, ‘Onge tiende. Wanadhi nyime gi chenro magwa wawegi; ngʼato ka ngʼato kuomwa noluw mana timbe mamono mar chunye marach.’”
किंतु उनका प्रत्युत्तर होगा, ‘इससे कोई भी लाभ न होगा. क्योंकि हमने अपनी रणनीति पहले ही निर्धारित कर ली है; हममें से हर एक अपने बुरे हृदय की कठोरता के ही अनुरूप कदम उठाएगा.’”
13 Emomiyo ma e gima Jehova Nyasaye wacho: “Penjieuru ogendini: En ngʼa mosewinjo gima chalo kama? Gima lich mokadho osetim gi Nyako Ngili ma en Israel.
इसलिये याहवेह का आदेश यह है: “अब राष्ट्रों के मध्य जाकर यह पूछताछ करो: क्या कभी किसी ने भी इस प्रकार की घटना के विषय में सुना है? कुंवारी कन्या इस्राएल ने अत्यंत भयावह कार्य किया है.
14 Bende pe mag Lebanon rumo ngangʼ koa kuondege maridore motimo lwendni? Bende pige mangʼich mokwe mamol, koa kuonde maboyo dwono?
क्या लबानोन का हिम खुले मैदान की चट्टान से विलीन हो जाता है? अथवा अन्य देश से प्रवाहित शीतल जल कभी छीना जा सका है?
15 To joga wigi osewil koda, giwangʼo ubani ne nyiseche mopa manono, manomiyo gichwanyore e yoregi kendo e yore matindo machon. Giseketogi gi wuotho e yore matindo mogondore, kendo e yore ma ok opa.
किंतु मेरी प्रजा है कि उसने मुझे भूलना पसंद कर दिया है; वे निस्सार देवताओं के लिए धूप जलाते हैं, तथा वे पूर्व मार्गों पर चलते हुए लड़खड़ा गए हैं. वे मुख्य मार्ग पर न चलकर कदमडंडी पर चलने लगें.
16 Pinygi nodongʼ gunda, mi enobedi gima inyiero manyaka chiengʼ; jogo duto makalo bute nobwogi kendo gini kin wigi.
कि उनका देश निर्जन हो जाए चिरस्थायी घृणा का विषय; हर एक जो वहां से निकलेगा चकित हो जाएगा और आश्चर्य में सिर हिलाएगा.
17 Kaka yamo ma aa yo wuok chiengʼ, anakegi e nyim wasikgi; ananyisgi ngʼeya to ok wangʼa e kinde mar masichegi.”
मैं उन्हें शत्रु के समक्ष पूर्वी वायु प्रवाह-सदृश बिखरा दूंगा; मैं उनके संकट के समय उनके समक्ष अपनी पीठ कर दूंगा न कि अपना मुखमंडल.”
18 Negiwacho, “Biuru, wangʼad rieko mar hinyo Jeremia; nimar puonj mar chik mikelo gi jadolo ok nolal, kata ngʼado rieko moa kuom joma riek, kata weche moa ir jonabi. Omiyo biuru, wahangne wach kendo kik wachik itwa ne gimoro amora mowacho.”
तब कुछ लोग विचार-विमर्श करने लगे, “येरेमियाह के विरुद्ध कोई युक्ति गढ़ी जाए; निश्चयतः पुरोहित से तो व्यवस्था-विधान दूर होगा नहीं और न बुद्धिमानों से परामर्श की क्षमता बंद होगी, उसी प्रकार भविष्यवक्ताओं से परमेश्वर का संदेश भी समाप्‍त नहीं किया जा सकेगा. चलो, हम उस पर वाकबाण चलाएं तथा उसके वचन को अनसुनी कर दें.”
19 Winja, yaye Jehova Nyasaye; winj gima joma donjona wacho!
याहवेह, मेरी विनय पर ध्यान दीजिए; तथा मेरे विरोधियों की बातों को सुन लीजिए!
20 Bende ber inyalo chul gi tim marach? To kata kamano gisekunyona bugo. Par nine achungʼ e nyimi kendo awuoyo ka akwayonegi, mondo kik iol mirimbi kuomgi.
क्या संकट के द्वारा कल्याण का प्रतिफल दिया जा सकता है? उन्होंने तो मेरे लिए गड्ढा खोद रखा है. स्मरण कीजिए मैं आपके समक्ष कैसे ठहरा रहता था और उनकी सहायता में ही मत दिया करता था, कि उनके प्रति आपका क्रोध दूर किया जा सके.
21 Omiyo we nyithindgi kech oka; bolgi e teko mar ligangla. We mondegi obed maonge nyithindo kendo mon ma chwogi otho; mad chwogi negi, rowere mag-gi negi gi ligangla e kedo.
इसलिये अब उनकी संतान को अकाल को सौंप दीजिए; तथा उन्हें तलवार की शक्ति के अधीन कर दीजिए. उनकी पत्नियों को संतानहीन तथा विधवा हो जाने दीजिए; उनके पतियों को मृत्यु का आहार हो जाने दीजिए, उनके लड़के युद्ध में तलवार के ग्रसित हो जाएं.
22 Mad ywak winji koa e utegi ka ikelo joma dwaro monjogi apoya nono, nimar gisekunyona bugo mondo gimaka kendo giseketo obadho mondo gimak godo tienda.
जब आप उन पर लुटेरों का आक्रमण होने दें, तब उनके आवासों से चिल्लाहट सुनाई पड़े, क्योंकि मुझे पकड़ने के लिए उन्होंने मेरे लिए गड्ढा खोद रखा है, और उन्होंने मेरे मार्ग में फंदे बिछा रखे हैं.
23 To in ingʼeyo, yaye Jehova Nyasaye, chenrogi duto mar nega. Kik ingʼwon-negi kuom timbegi mag jendeke, kata rucho richo mag-gi e nyim wangʼi. Mad logi e nyimi; kendo kumgi e kinde mag mirimbi.
फिर भी, याहवेह, मेरे समक्ष उनकी घातक युक्तियां आपको ज्ञात हैं. उनकी पापिष्ठता को क्षमा न कीजिए और न उनके पाप आपकी दृष्टि से ओझल हों. आपके ही समक्ष वे नष्ट हो जाएं; जब आप क्रुद्ध हों तब आप उनके लिए उपयुक्त कदम उठाएं.

< Jeremia 18 >