< Chakruok 28 >

1 Kuom mano Isaka noluongo Jakobo mogwedhe kendo osieme konyise niya, “Kik ikend nyar jo-Kanaan.
इसलिये यित्सहाक ने याकोब को आशीष दी और कहा: “कनानी कन्याओं से शादी मत करना.
2 Chak wuoth idhi Padan Aram, e od Bethuel ma kwaru. Kend achiel kuom nyi Laban ma neru.
पर पद्दन-अराम में अपने नाना बेथुएल के यहां चले जाओ. और वहां अपने मामा लाबान की पुत्रियों में से किसी से विवाह कर लेना.
3 Mad Nyasaye Maratego gwedhi kendo inyaa mi kwanu medre nyaka ubed oganda mathoth.
सर्वशक्तिमान परमेश्वर की दया तुम पर बनी रहे तथा सुख और शांति से आगे बढ़ो.
4 Mad ogwedhi kod nyikwayi kaka nogwedho Ibrahim mondo ikaw piny makoro idakieni kaka jadak, ma en piny mane Nyasaye omiyo Ibrahim.”
परमेश्वर तुम्हें वे आशीषें दें, जिन्हें उन्होंने अब्राहाम को दी थी, तुम्हें और तुम्हारे वंश को, उस देश का अधिकारी बनाये.”
5 Eka Isaka nogolo Jakobo modhi kendo Jakobo nodhi Padan Aram, ir Laban wuod Bethuel ja-Aram, owad gi Rebeka, mane min Jakobo kod Esau.
इन सब आशीषित वचन के साथ यित्सहाक ने याकोब को विदा किया. याकोब अपनी और एसाव की माता रेबेकाह के भाई अरामवासी लाबान के यहां चले गए, जो पद्दन-अराम के बेथुएल के पुत्र थे.
6 Koro Esau nofwenyo ni Isaka osegwedho Jakobo kendo oseore Padan Aram mondo odhi okend kuno. Nowinjo bende ni kane Isaka gwedho Jakobo, nochike niya, “Kik ikend nyar jo-Kanaan.”
एसाव को मालूम हो गया था कि यित्सहाक ने याकोब को आशीष देकर पद्दन-अराम में भेजा है ताकि वह अपने लिए पत्नी चुने, और आदेश भी दिया है कि वह कनानी स्त्री से विवाह न करे,
7 Mi Jakobo nowinjo wach min gi wuon modhi Padan Aram.
और याकोब अपने पिता एवं माता की बात को मानते हुए पद्दन-अराम में चले गये.
8 Esau nofwenyo kaka Isaka wuon mare ne ok mor gi nyi jo-Kanaan.
तब एसाव को यह समझ में आ गया, कि उसके पिता को कनान देश की कन्याएं पसंद नहीं हैं.
9 Kuom mano Esau nodhi ir Ishmael mi okendo Mahalath nyamin Nebayoth mane nyar Ishmael wuod Ibrahim, mondo obed chiege ewi monde mane okwongo kendo.
इसलिये एसाव ने अपनी पत्नियों के अलावा अब्राहाम के पुत्र इशमाएल की पुत्री माहालाथ से, जो नेबाइयोथ की बहन थी, विवाह कर लिया.
10 Jakobo nowuok Bersheba kendo nodhi Haran.
याकोब बेअरशेबा से हारान की ओर गए.
11 Kane ochopo kamoro, nobworo gotieno nikech chiengʼ nosepodho. Nonindo kanyo moteno wiye gi kidi moro mane okwanyo kanyo.
जब वह एक जगह पहुंचा तब रात को उन्हें वहां रुकना पड़ा, क्योंकि तब तक सूरज ढल चुका था. उन्होंने एक पत्थर अपने सिर के नीचे रखा और लेट गए.
12 Noleko ni oneno ngas konyono piny to wiye ochopo e polo kendo malaika mag Nyasaye ne luwe kadhi malo kendo lor piny.
तब उन्होंने एक स्वप्न देखा: एक सीढ़ी पृथ्वी पर खड़ी है, उसका दूसरा सिरा स्वर्ग तक पहुंचा हुआ था. उन्होंने देखा कि परमेश्वर के स्वर्गदूत इस पर चढ़ रहे और उतर रहे हैं.
13 To ewi ngasno gi malo Jehova Nyasaye nochungʼie kawacho niya, “An Jehova Nyasaye Nyasach wuonu Ibrahim kendo Nyasach Isaka. Piny minindoeni abiro miyi gi nyikwayi.
उन्होंने देखा कि ऊपर याहवेह खड़े हैं, और कह रहे हैं, “मैं ही याहवेह हूं, तुम्हारे पिता अब्राहाम तथा यित्सहाक का परमेश्वर. जिस भूमि पर तुम इस समय लेटे हुए हो, मैं वह भूमि तुम्हें तथा तुम्हारे वंश को दूंगा.
14 Nyikwayi nobed mangʼeny ka kwoyo, kendo unudag koa yo podho chiengʼ nyaka wuok chiengʼ, bende koa yo nyandwat nyaka yo milambo. Ogendini duto manie piny nogwedh kokadho kuomi kod nyikwayi.
तुम्हारा वंश भूमि की धूल के समान आशीषित होकर पृथ्वी के चारों दिशाओं में फैल जायेगा. पृथ्वी पर सभी लोग तुम्हारे और तुम्हारे वंश के द्वारा आशीषित होंगे.
15 Anabed kodi kendo anariti kamoro amora ma idhiye nyaka adwoki e pinyni. Ok anaweyi nyaka chop atim mana ma asesingorani.”
मैं तुम्हारे साथ रहूंगा और जहां कहीं तुम जाओगे, मैं तुम्हारी रक्षा करूंगा. और तुम्हें इसी देश में लौटा ले आऊंगा. जब तक मैं अपनी बात पूरी न कर लूं तब तक तुम्हें न छोडूंगा.”
16 Kane Jakobo ochiewo oa e nindo, noparo niya, “Adier Jehova Nyasaye nika kendo ne ok angʼeyo.”
अचानक याकोब की नींद खुल गई और कहा, “निश्चय इस स्थान पर याहवेह की उपस्थिति है और मुझे यह मालूम ही न था.”
17 Luoro nomake mi owacho niya, “Ma kama lich manade! Nyaka bedni ma en od Nyasaye; ma en dhoranga polo.”
याकोब भयभीत होकर कहने लगे, “अनोखा है यह स्थान! यह परमेश्वर के भवन के अलावा कुछ और नहीं हो सकता; ज़रूर यह स्वर्ग का द्वार ही होगा.”
18 Kinyne gokinyi mangʼich Jakobo nokawo kidi mane otenogo wiye kendo nochunge ka siro mi oolo mo e wiye.
याकोब ने उस पत्थर को, जिसे उसने अपने सिर के नीचे रखा था, एक स्तंभ के जैसे खड़ा कर उस पर तेल डाला,
19 Nochako kanyo ni Bethel to kinde mokwongo nying dalano niluongo ni Luz.
याकोब ने उस स्थान का नाम बेथेल रखा; जबकि उस स्थान का नाम लूज़ था.
20 Eka Jakobo nokwongʼore kawacho niya, “Ka Nyasaye nobed koda kendo norita e wuodhani ma adhiye kendo miya chiemo ma achamo kod lewni ma arwako,
फिर याकोब ने प्रण लिया, “यदि परमेश्वर की उपस्थिति मेरे साथ साथ बनी रहेगी, और मुझे सुरक्षित रखेंगे, मुझे भोजन एवं वस्त्रों की कमी नहीं होगी
21 mi anadogi maber e od wuora eka Jehova Nyasaye nobed Nyasacha,
और मुझे मेरे पिता के घर तक सुरक्षित पहुंचा देंगे, तो याहवेह ही मेरे परमेश्वर होंगे.
22 kendo kidi ma asechungo kaka sironi, nobed od Nyasaye kendo duto ma imiya, namiyi achiel kuom apar.”
यह पत्थर, जिसे मैंने स्तंभ बनाकर खड़ा किया है, परमेश्वर का भवन होगा तथा आप मुझे जो कुछ देंगे, निश्चयतः मैं उसका दशमांश आपको ही समर्पित करूंगा.”

< Chakruok 28 >