< Chakruok 23 >
1 Sara nodak kuom higni mia achiel gi piero ariyo gabiriyo.
१सारा तो एक सौ सताईस वर्ष की आयु को पहुँची; और जब सारा की इतनी आयु हुई;
2 Notho Kiriath Arba (ma tiende ni Hebron) e piny Kanaan, kendo Ibrahim noywago Sara kendo nodengo ahinya.
२तब वह किर्यतअर्बा में मर गई। यह तो कनान देश में है, और हेब्रोन भी कहलाता है। इसलिए अब्राहम सारा के लिये रोने-पीटने को वहाँ गया।
3 Eka Ibrahim noa malo e but ringre chiege kendo owuoyo gi jo-Hiti kowachonegi niya,
३तब अब्राहम शव के पास से उठकर हित्तियों से कहने लगा,
4 “An mana jadak kendo wendo e kindu. Miyauru kamoro angʼiew moromo kar yiko.”
४“मैं तुम्हारे बीच अतिथि और परदेशी हूँ; मुझे अपने मध्य में कब्रिस्तान के लिये ऐसी भूमि दो जो मेरी निज की हो जाए, कि मैं अपने मृतक को गाड़कर अपनी आँख से दूर करूँ।”
5 Jo-Hiti nodwoko Ibrahim niya,
५हित्तियों ने अब्राहम से कहा,
6 “Jaduongʼ, winjwa in jatelo maduongʼ e kindwa. Ik aika ngʼati e bur-wa moro amora miyiero. Onge ngʼato e dierwa mabiro tami yiko ngʼati e bure.”
६“हे हमारे प्रभु, हमारी सुन; तू तो हमारे बीच में बड़ा प्रधान है। हमारी कब्रों में से जिसको तू चाहे उसमें अपने मृतक को गाड़; हम में से कोई तुझे अपनी कब्र के लेने से न रोकेगा, कि तू अपने मृतक को उसमें गाड़ने न पाए।”
7 Eka Ibrahim nochungʼ mokulore e nyim jo-Hiti.
७तब अब्राहम उठकर खड़ा हुआ, और हित्तियों के सामने, जो उस देश के निवासी थे, दण्डवत् करके कहने लगा,
8 Nowachonegi niya, “Ka uyie mondo aik ngʼata, to winjauru kendo ukwana Efron wuod Zohar
८“यदि तुम्हारी यह इच्छा हो कि मैं अपने मृतक को गाड़कर अपनी आँख से दूर करूँ, तो मेरी प्रार्थना है, कि सोहर के पुत्र एप्रोन से मेरे लिये विनती करो,
9 mondo mi ousna bure man Makpela manie giko puothe. Kwayeuru mondo ousnago e nengo mowinjore mondo obed kara mar yiko.”
९कि वह अपनी मकपेलावाली गुफा, जो उसकी भूमि की सीमा पर है; उसका पूरा दाम लेकर मुझे दे दे, कि वह तुम्हारे बीच कब्रिस्तान के लिये मेरी निज भूमि हो जाए।”
10 Efron ja-Hiti noyudo obet piny e kind jog-gi kendo nodwoko Ibrahim ka jo-Hiti duto ma nobiro e dhoranga dalano winjo.
१०एप्रोन तो हित्तियों के बीच वहाँ बैठा हुआ था, इसलिए जितने हित्ती उसके नगर के फाटक से होकर भीतर जाते थे, उन सभी के सामने उसने अब्राहम को उत्तर दिया,
11 Nowachone niya, “Ooyo ruodha, winja, amiyi puodho, kendo amiyi bur man kanyo. Amiyigo e nyim jowagi duto mondo iyikie ngʼati motho.”
११“हे मेरे प्रभु, ऐसा नहीं, मेरी सुन; वह भूमि मैं तुझे देता हूँ, और उसमें जो गुफा है, वह भी मैं तुझे देता हूँ; अपने जातिभाइयों के सम्मुख मैं उसे तुझको दिए देता हूँ; अतः अपने मृतक को कब्र में रख।”
12 Ibrahim nochako okulore e nyim jo-Hiti,
१२तब अब्राहम ने उस देश के निवासियों के सामने दण्डवत् किया।
13 kendo nowacho ne Efron ka giwinjo niya, “Ka iyie to winja. Abiro chulo nengo mar puodhono. Yie achuli mondo mi aik ngʼata kanyo.”
१३और उनके सुनते हुए एप्रोन से कहा, “यदि तू ऐसा चाहे, तो मेरी सुन उस भूमि का जो दाम हो, वह मैं देना चाहता हूँ; उसे मुझसे ले ले, तब मैं अपने मुर्दे को वहाँ गाड़ूँगा।”
14 Efron nodwoko Ibrahim niya,
१४एप्रोन ने अब्राहम को यह उत्तर दिया,
15 “Winja ruodha; nengo lowono oromo kilo angʼwen gi nus mar fedha. To en angʼo mathagowa; ik ngʼati.”
१५“हे मेरे प्रभु, मेरी बात सुन; उस भूमि का दाम तो चार सौ शेकेल रूपा है; पर मेरे और तेरे बीच में यह क्या है? अपने मुर्दे को कब्र में रख।”
16 Ibrahim noyie gi dwaro mar Efron kendo nomiye nengo mar puodho mane osewacho ka jo-Hiti winjo: ma en kilo angʼwen gi nus mar fedha kaluwore gi rapim mane jo-ohala tiyogo.
१६अब्राहम ने एप्रोन की मानकर उसको उतना रूपा तौल दिया, जितना उसने हित्तियों के सुनते हुए कहा था, अर्थात् चार सौ ऐसे शेकेल जो व्यापारियों में चलते थे।
17 Omiyo puoth Efron man Makpela machiegni gi Mamre kaachiel gi lowo kod bur mosekuny gi yien duto mane ni e puodhono,
१७इस प्रकार एप्रोन की भूमि, जो मम्रे के सम्मुख मकपेला में थी, वह गुफा समेत, और उन सब वृक्षों समेत भी जो उसमें और उसके चारों ओर सीमा पर थे,
18 nodoko mwandu mag Ibrahim e nyim jo-Hiti duto mane obiro kaka joneno e dhoranga dala.
१८जितने हित्ती उसके नगर के फाटक से होकर भीतर जाते थे, उन सभी के सामने अब्राहम के अधिकार में पक्की रीति से आ गई।
19 Bangʼe Ibrahim noiko chiege Sara e bur mane ni e puodho ma Makpela machiegni gi Mamre (man Hebron) e piny Kanaan.
१९इसके पश्चात् अब्राहम ने अपनी पत्नी सारा को उस मकपेलावाली भूमि की गुफा में जो मम्रे के अर्थात् हेब्रोन के सामने कनान देश में है, मिट्टी दी।
20 Kuom mano puodhono gi bur mane nitie jo-Hiti nomiyo Ibrahim kaka kare mar yiko.
२०इस प्रकार वह भूमि गुफा समेत, जो उसमें थी, हित्तियों की ओर से कब्रिस्तान के लिये अब्राहम के अधिकार में पूरी रीति से आ गई।