< Rapar Mar Chik 25 >

1 Ka ji ariyo larore e wach moro, to nyaka giter wachno e od ngʼado bura kendo jongʼad bura nongʼadnegi bura kare, ka giweyo ngʼat makare thuolo to ngʼat man giketho ikumo.
यदि दो व्यक्ति अपना विवाद लेकर न्यायालय को जाते हैं, और न्यायाध्यक्ष उनके विवाद पर अपना निर्णय दे देते हैं, निर्दोष को न्याय प्राप्‍त हो जाता है और दुष्ट को दंड.
2 Ka ngʼat moyud giketho onego chwadi, to jangʼad bura nowachne mondo onind piny ochwade maromre gi kethoneno,
तब यदि न्याय के अंतर्गत दुष्ट को पीटा जाना तय किया गया है, तब न्यायाध्यक्ष उसे भूमि पर लेट जाने का आदेश देगा और उसी न्यायाध्यक्ष की उपस्थिति में उतने ही वार किए जाएं जितने निर्णय के अनुसार उसके कुकर्म के लिए घोषित किए गए थे.
3 to ok onego chwade del moloyo piero angʼwen. Ka ochwade moloyo mano, to wadu diyud wichkuot e wangʼe.
संभवतः उस पर चालीस प्रहार किए जाएं, मगर इससे अधिक नहीं, उसे यदि इनसे अधिक प्रहार किए जाएं तो वह तुम सब की नजर में अपमानित हो जाएगा.
4 Kik utwe dho dhiangʼ kaywayo lodi ma idinogo cham.
तुम दांवनी करते बैल के मुख को मुखबन्धनी न बांधना.
5 Ka owete odak kanyakla kae to moro otho kaonge wuowi, to ngʼat moro nono ma ok ja-dalano ok onego kend chiegeno. Owadgi chwore hie ema mondo okawe okende mondo otimne gik moko duto ma yuoro onego otimne chi owadgi.
जब सब भाई एक ही परिवार में निवास कर रहे हैं और उनमें से एक की मृत्यु हो जाती है, जबकि उसके कोई संतान नहीं है, तब उसकी पत्नी का विवाह परिवार के बाहर किसी अपरिचित व्यक्ति से न किया जाए. उस स्त्री के पति का भाई उससे विवाह कर मृत पति के भाई की जवाबदारी पूरी करेगा.
6 Nyathi ma wuowi mokwong nywolo ema notingʼ kar nying wuon mare mane otho mondo kik nyinge lal nono e dier oganda jo-Israel.
इस संयोग से पैदा पहलौठा उस मृत भाई का नाम धारण करेगा, जिससे कि मृत भाई का नाम इस्राएल से खत्म न हो जाए.
7 To ka ngʼato ok dwar kendo chi owadgi ma chwore othono, to dhakono mondo odhi ir jodongo e dhoranga dala kendo owach niya, “Owadgi chwora odagi ok onyal tingʼo kar owadgi ei Israel, odagi timona gima yuoro onego timne chi owadgi.”
मगर यदि वह व्यक्ति अपने भाई की पत्नी को स्वीकार करना न चाहे, तो उसके भाई की पत्नी नगर प्रवेश द्वार पर नगर पुरनियों के सामने जाएगी और उन्हें यह सूचित करेगी, “मेरे पति का भाई अपने मरे हुए भाई का नाम इस्राएल में स्थायी रखने के विषय में सहमत नहीं है. वह मेरे साथ पति के भाई की जवाबदारी निभाने के लिए तैयार नहीं है.”
8 Eka jodong dala noluong ngʼatno mondo owuo kode. To kapod odagi kowacho niya, “Ok adwar kende,”
तब नगर पुरनिए उसे वहां उपस्थित होने का आदेश देंगे, उसे समझाने का प्रयास करेंगे. यदि वह हठ करते हुए कहे, “मैं उस स्त्री से विवाह नहीं करना चाहता,”
9 chi owadgino nodhi ire e nyim jodongo mi olony wuochene achiel e tiende kendo ongʼudh olawo e wangʼe kowachone niya, “Ma e gima itimo ne ngʼat modagi rito dala owadgi mondo ochungi.”
तब उसके भाई की पत्नी पुरनियों की उपस्थिति में ही उसके पांवों से उसकी चप्पल उतारेगी और उसके मुख पर थूक कर कहेगी, “ऐसे व्यक्ति के साथ यही किया जाता है, जो अपने भाई के वंश को बनाए रखना नहीं चाहता.”
10 Ngʼatno kothgi nongʼere e Israel kaka koth joma ne olony wuochegi.
इस्राएल में उसका नाम प्रचलित हो जाएगा, “बैथ हलूज़ हन्‍नाएल, अर्थात् उसका घर जिसकी चप्पल उतारी गई है.”
11 Ka ji ariyo dhawo kae to chi ngʼat achiel kuomgi obiro konyo chwore, mi omake gi duongʼne,
यदि दो इस्राएली व्यक्तियों में हाथापाई हो रही है और उनमें से एक की पत्नी अपने पति की रक्षा के उपक्रम में निकट आकर अन्य व्यक्ति के अंडकोश को दबोच लेती है,
12 to dhakono nyaka ngʼad lwete, kendo kik timne ngʼwono.
तब तुम उस स्त्री पर बिना कृपा दिखाए उसका हाथ काट डालोगे.
13 Kik ubed gi rapim ariyo e okapu magu mamoro pek to moro yot.
तुम अपनी झोली में एक ही माप, भिन्‍न-भिन्‍न माप नहीं रखोगे; एक गुरुतर और अन्य लघुतर.
14 Bende kik ubed gi rapim ariyo e uteu mag pimo, ma moro duongʼ to moro tin.
तुम अपने घर में एक ही माप के भिन्‍न-भिन्‍न माप नहीं रखोगे; एक गुरुतर और एक लघुतर.
15 Nyaka ubed gi gige pimo mowinjore kendo makare mondo udagi amingʼa e piny ma Jehova Nyasaye ma Nyasachu miyou.
तुम्हारे माप पूरा और सही-सही ही हों, कि उसे देश में, जो याहवेह तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें प्रदान कर रहे हैं, तुम लंबी आयु पाओ.
16 Nimar Jehova Nyasaye ma Nyasachu mon gi joma timo gik ma kamago; ngʼat matimo gi mibadhi.
क्योंकि जो कोई ये सारे काम करता है, जिसका पालन करना गलत है, याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर के लिए घृणित है.
17 Paruru gima ne jo-Amalek otimonu kane uwuok Misri.
यह याद रखना कि मिस्र से निकलकर मार्ग में अमालेक ने तुम्हारे साथ क्या किया था.
18 Kane uol kendo tekou norumo, negimonjou e yo ma ginego joma ne wuoth oolo; kendo ne ok giluoro Nyasaye.
कैसे उस स्थिति में, जब तुम शांत और शिथिल हो चुके थे उन्होंने उन लोगों पर हमला किया था; जो समूह में सबसे पीछे थे उन्हें परमेश्वर का ज़रा भी भय न था.
19 Emomiyo ka Jehova Nyasaye ma Nyasachu osemiyou kwe e piny mobiro miyou mondo ukaw kaka girkeni, to kik wiu wil ma ok utieko jo-Amalek duto.
फिर अब तो होगा यह कि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें उस देश में, जो याहवेह तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें मीरास के रूप प्रदान कर रहे हैं, कि तुम उस पर अधिकार करो, तुम्हारे पास वाले सारे शत्रुओं से विश्रान्ति प्रदान कर चुके होंगे, तुम पृथ्वी पर से अमालेक की याद ही मिटा दोगे; यह तुम भुला न देना!

< Rapar Mar Chik 25 >