< Rapar Mar Chik 22 >
1 Ka ineno rwadh wadu kata rombone kolal, kik iwuondri ni ok inene, to kawe idwokene wuon.
तुम अपने इस्राएली भाई के किसी बैल अथवा भेड़ को भटकते देखकर उसकी उपेक्षा नहीं करोगे. निश्चयतः तुम उसे उसके स्वामी के घर पर छोड़ दोगे.
2 Ka owaduno ok odak machiegni kodi kaw chiayono iter dalani nyaka chop obi odware, eka mondo imiye.
यदि वह इस्राएली तुम्हारे निकट नहीं रहता, अथवा यदि तुम उससे परिचित नहीं हो, तब तुम उस पशु को अपने ही घर पर ले आओगे और वह उस समय तक तुम्हारी देखरेख में रहेगा, जब तक उसका स्वामी उसकी खोज करता हुआ तुम्हारे घर तक न आ पहुंचे. तब तुम उसे लौटा दोगे.
3 Tim kamano bende ne pundane, kata lawe kata gire moro amora molal kendo kik ichal ngʼama ok oneno.
यही तुम उसके गधे के साथ, उसके वस्त्र के साथ, उसकी किसी भी खोई हुई वस्तु के साथ करोगे, जो तुम्हें प्राप्त हो गई है. तुम इनकी अनदेखी न करो.
4 Ka ineno punda mar nyawadu kata rwadhe kopodho e yo, to kik ichal ngʼama ok oneno, to kony wuon-gi mondo ochunge oa malo.
यदि तुम्हारे किसी स्वदेशी का गधा अथवा बैल मार्ग में गिर पड़ा है, तो तुम उसकी उपेक्षा नहीं करोगे. तुम्हें उन्हें उठाकर खड़ा करने में सहायता करनी ही होगी.
5 Dhako ok onego rwak lewni mag chwo, chwo bende kik rwak lewni mag mon, nimar Jehova Nyasaye ma Nyasachu ok dwar joma timo kamano.
कोई भी स्त्री-पुरुष के वस्त्र धारण नहीं करेगी और न ही कोई पुरुष स्त्री के; क्योंकि जो कोई यह करता है, याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर के लिए घृणित है.
6 Ka iyudo od winyo e bath yo, manie yien kata e lum piny kendo winyo madhako onindo e tongʼe kata oumo nyithinde, to kik ikaw winyono gi nyithinde.
यदि तुम्हें मार्ग में किसी वृक्ष में अथवा भूमि पर किसी पक्षी का नीड़ मिल जाए, जिसमें उसके चूज़े अथवा अंडे हों, और माता पक्षी उन चूज़ों अथवा अण्डों को सहेजे बैठी हो,
7 Inyalo kawo nyithinde to iwe winyono odhi, mondo omi idhi maber kendo idag amingʼa.
तुम उस माता पक्षी को उसके चूज़ों से अलग नहीं करोगे, ताकि तुम्हारा भला हो और तुम्हारी उम्र बहुत बढ़ जाए.
8 Ka igero ot manyien, to nyaka iriw ragengʼ molworo gama mondo kik ikel chwero remo e odi ka ngʼato olwar e tat odi.
जब तुम नए घर का निर्माण करो, तो तुम अपने लिए छत के लिए एक मुण्डेर ज़रूर बनवाना, जिससे कि तुम खुद पर हत्या का दोष न ले आओ, यदि कोई छत से नीचे आ गिरे.
9 Kik ipidh kothe ariyo e puoth mzabibu, kitimo kamano, to gik motwi kata ochiek kanyo duto nobed mogak kendo ginidongʼ ei kama ler mar lemo.
अपने अंगूर के बगीचे में तुम दो विभिन्न प्रकार के बीजों को नहीं बोओगे, नहीं तो उन दोनों बीजों की समग्र उपज दूषित हो जाएगी.
10 Kik ipur gi rwath kod punda kitweyo e jok achiel.
अपने हल में तुम बैल और गधे को साथ साथ नहीं जोतोगे.
11 Kik irwak law molos gi yie rombo kod katana motwangʼ kanyakla.
तुम ऐसा वस्त्र धारण नहीं करोगे, जो ऊन और सन के मिश्रण से तैयार किया गया है.
12 Nyaka imin usi e konde angʼwen mar lawi mar abola.
तुम अपने बाहरी वस्त्र के चारों कोनों पर फुन्दनों को बनाया करोगे.
13 Ka ngʼato okendo chiege bangʼe bangʼ riwore kode chunye oa kuome kata oyudo ni ok ohere,
यदि कोई पुरुष विवाह करता, पत्नी से शारीरिक संबंध करता और उससे अलग हो जाता है,
14 kendo owuok oketho nyinge komiye nying marach kendo owacho niya, “Ne anywomo dhakoni to kane ariwora kode to ne ok ayude gi gige ringre.”
इसके बाद उस पर निंदनीय कामों का आरोप लगाता है; यहां तक कि वह सार्वजनिक रूप से उस पर ये सारे लांछन भी लगाने लगता है, “मैंने इस स्त्री से विवाह किया मगर संबंध के समय पर मुझे उसमें कुंवारीपन के कोई लक्षण प्राप्त न हुए.”
15 Eka wuon nyako kod min nokel gima nyiso ni en kod ringre ne jodongo e ranga dala.
तब कन्या के माता-पिता कन्या के कुंवारीपन का सबूत लेकर नगर प्रवेश पर नगर पुरनियों के सामने प्रस्तुत करेंगे.
16 Wuon nyako nowach ne jodongo niya, “Ne achiwo nyara e kend ne ngʼatni to ok ohere.
कन्या का पिता पुरनियों से कहेगा, “मैंने इस पुरुष से अपनी पुत्री का विवाह किया, मगर वह उसे अप्रिय लगने लगी है.
17 To koro oseketho nyinge kowacho ni, ‘Ne ok ayudo nyari gi ringre.’ To ma e gima nyiso ni nyara ne oyud gi gige ringre.” Bangʼe jonywolne noyar law e nyim jodong gwengʼ,
यह भी देखिए कि वह हमारी पुत्री पर लज्जास्पद लांछन लगा रहा है! वह यहां तक घोषित कर रहा है मुझे आपकी पुत्री में कुंवारीपन का चिह्न प्राप्त नहीं हुआ.” मगर यह देखिए: यह है हमारी पुत्री के कुंवारीपन का सबूत. माता-पिता उस वस्त्र को उन पुरनियों के सामने फैला देंगे,
18 kendo jodongogo nokaw ngʼatno mi kume.
फिर नगर पुरनिए उस व्यक्ति को प्रताड़ित करेंगे.
19 Ngʼatno nochul chudo moromo sekel mia achiel mar fedha mondo mi wuon nyako nikech ngʼatni osemiyo nyar Israel mangili nying marach. Nyakono nosik kode kaka chiege kendo ok noriembe nyaka chiengʼ.
वे उस पुरुष पर चांदी के एक सौ शेकेल का जुर्माना आरोपित करेंगे, जिसे लेकर वे उस कन्या के पिता को सौंप देंगे. कारण यह है कि उस पुरुष ने इस्राएल की उस कुंवारी कन्या को सार्वजनिक रूप से कलंकित किया है. वह आजीवन उसकी पत्नी रहेगी, उनका तलाक कभी न होगा.
20 To ka dipo ni oyud ni en adier ni nyakono ne ok oyudo gi gige ringre,
मगर यदि इसके विपरीत उस पुरुष का यह आरोप सत्य साबित हो जाता है, वह कन्या कुंवारी नहीं थी,
21 to nyakono nokel e dhood wuon mare kendo joma chwo ma gwengʼno nochiele gi kite motho, nikech otimo gima rach e kind jo-Israel kodoko jachode e od wuon. Tim marachno nyaka ugol e dieru.
तब वे उस कन्या को उसके पिता के घर के द्वार पर लाएंगे और उस नगर के पुरुष उसको पथराव करके मार डालेंगे, क्योंकि उसने इस्राएल में यह अनाचार किया और अपने पिता के घर में ही वेश्यावृत्ति की है. यह करने के द्वारा तुम अपने बीच से बुराई को दूर कर दोगे.
22 Ka ngʼato oyud ka terore gi chi wadgi, to dhakono kod ngʼatno nyaka negi. Tim marachno nyaka gol e dier jo-Israel.
यदि कोई पुरुष किसी दूसरे व्यक्ति की पत्नी के साथ संबंध बनाते हुए पाया जाए, तो दोनों ही मृत्यु दंड के योग्य हैं; वह पुरुष, जो उस स्त्री से संबंध बना रहा था और वह स्त्री भी. उस प्रकार तुम इस्राएल में से बुराई को दूर करोगे.
23 Ka ngʼato oyudo nyako ngili e dala matin ma osetimo winjruok mar kend kod ngʼat machielo ma oterore kode,
यदि किसी कुंवारी कन्या जिसकी सगाई हो चुकी है, उससे कोई अन्य पुरुष नगर सीमा के भीतर ही संबंध बनाता है,
24 to nyaka ugol ji ariyogo e dhorangach mar dala oko kendo chielgi gi kite ma githo. Nyakono nogo gi kite nikech ne en e gwengʼ to ok ogoyo koko mondo okonye, kendo ngʼatno nochiel nikech odwanyo chi ngʼato. Tim marachno nyaka ugol e dieru.
तब तुम उन दोनों को नगर फाटक से बाहर ले जाओगे और दोनों ही को पथराव करके मार दोगे; कन्या का इसलिये कि उसने नगर में होने पर भी सहायता की गुहार नहीं लगाई और पुरुष का इसलिये कि उसने पड़ोसी की स्त्री का शीलभंग किया है. यह करके तुम अपने बीच से अनिष्ट का बहिष्कार कर दोगे.
25 To ka ngʼato oromo gi nyako ma osetimo winjruok gi ngʼato mar kend mi omake githuon moterore kode, ngʼatno ema nyaka negi.
मगर इसके विपरीत यदि कोई पुरुष किसी विवाह के लिये वचनबद्ध जवान स्त्री को बाहर खेत में पाकर उसके साथ साथ बलात्कार करता है, तो उस पुरुष को मृत्यु दंड दिया जाए.
26 Kik utim gima rach ne nyakono, onge richo motimo mowinjore gi tho. Wachni chalo kod ngʼat ma omonjo wadgi monego,
उस कन्या को कोई दंड न दिया जाए; उसने मृत्यु दंड के योग्य कोई अनाचार नहीं किया है. यह स्थिति वैसी है, जिसमें मानो किसी व्यक्ति ने घात लगाकर अपने पड़ोसी की हत्या कर दी हो,
27 nimar ngʼatni noromo gi nyakoni to kata nyako mosetimgo winjruokni ogoyo koko, ne onge ngʼama okonye.
जब खेत में उसने उस अकेली कुंवारी कन्या को पाया, उसने तो सहायता की गुहार लगाई थी, मगर उसकी रक्षा के लिए वहां कोई भी न था.
28 Ka ngʼato oromo gi nyako mapok otimo winjruok mar kend gi ngʼato mi oterore kode githuon mi ofwenygi,
यदि कोई पुरुष ऐसी कुंवारी को पाता है, जिसकी सगाई नहीं हुई है, वह उसे पकड़कर उससे संबंध बनाता है, और यह काम प्रकट हो जाता है,
29 nyaka ochul wuon nyakono sekel piero abich mar fedha. Nyaka okend nyakono nimar osekethone, kendo ok noriembe e ndalo duto mar ngimane.
तब वह संबंध बनानेवाला व्यक्ति कन्या के पिता को चांदी के पचास शेकेल देगा और वह कन्या उसकी पत्नी हो जाएगी; क्योंकि उस पुरुष ने उसका शीलभंग किया है. वह आजीवन उससे विवाह विच्छेद नहीं कर सकेगा.
30 Ngʼato ok onego kend chi wuon, kendo kik odwany kitanda wuon mare.
कोई भी पुरुष अपने पिता की पत्नी से विवाह नहीं करेगा; कि वह ऐसा करने के द्वारा अपने पिता के प्रति लज्जा का कारण न हो जाए.