< 2 Samuel 17 >
1 Ahithofel nowachone Abisalom niya, “Kane bed ni an in, to dine ayiero ji alufu apar gariyo kendo awuokgo otieno ma kawuononi mondo alaw Daudi;
इसके अलावा अहीतोफ़ेल ने अबशालोम से यह भी कहा, “मुझे आज्ञा हो कि मैं सर्वोत्तम 12,000 सैनिक लेकर आज ही रात में दावीद का पीछा करूं.
2 mi amonje kapod ool kendo onyosore. Anami kihondko malich make mi ji duto man kode ring weye. Daneg mana ruoth kende
मैं उस पर ऐसी स्थिति में हमला करूंगा जब वह थका हुआ और निर्बल होगा. तब मैं उसे आतंकित कर दूंगा, जिससे उसके सारे साथी उसे छोड़कर भाग जाएंगे. मैं सिर्फ राजा पर वार करूंगा,
3 eka aduog ji duto iri. Ka ngʼat midwaro ngimaneni otho; to ji duto noduog maonge ngʼama nohinyre.”
और मैं बाकी सभी को उस रीति से लौटा लाऊंगा. जैसे वधू अपने पति के लिए लौट आती है. सभी का लौटकर यहां आ जाना सिर्फ उस व्यक्ति पर निर्भर करता है, जिसे आप खोज रहे हैं. तभी जनसाधारण में शांति हो सकेगी.”
4 Wachni ne nenore ni ber ne Abisalom gi jodong Israel duto.
अबशालोम और सारे इस्राएली पुरनियों को यह युक्ति सही लगी.
5 To Abisalom nowacho niya, “Luonguru Hushai ja-Arki, mondo en bende wawinj gima owacho.”
तब अबशालोम ने आदेश दिया, “अर्की हुशाई को भी यहां बुलवाया जाए, कि हम इस विषय में उसका मत भी सुन लें.”
6 Kane Hushai osebiro ire, Abisalom nowacho niya, “Ma e rieko mane Ahithofel osengʼado. Owinjore watim kamano koso? To ka ok kamano to kare nyiswa ane kaka iparo.”
जब हुशाई अबशालोम की उपस्थिति में आए, अबशालोम ने उन्हें अहीतोफ़ेल की योजना की जानकारी देते हुए उनसे पूछा, “अहीतोफ़ेल ने यह युक्ति सुझाई है, क्या इसके अनुसार करना सही होगा? यदि नहीं, तो आप अपनी योजना हमें बताएं.”
7 Hushai nodwoko Abisalom niya, “Rieko ma Ahithofel ongʼado kawuononi ok ber.
यह सुन हुशाई ने अबशालोम से कहा, “इस स्थिति में अहीतोफ़ेल सही सलाह देने में चूक गए हैं.
8 Ingʼeyo ni wuonu gi joge gin jolweny, bende gin joma ger mana ka ondiek moma nyithinde. Bende nyaka ingʼe ni wuonu en jalweny mongʼith; ok obi nindo kama jolweny nindoe.
आगे हुशाई ने कहा, यह तो आपको मालूम ही है, कि आपके पिता और उनके साथी वीर योद्धा है. इस समय उनकी मन स्थिति ठीक वैसी है, जैसे मैदान में नन्हे शावकों के छीन जाने पर गुस्सैल रीछनी की होती है. वे अभी बहुत गुस्से में हैं. इसके अलावा आपके पिता युद्ध कौशल में बहुत निपुण हैं. यह हो ही नहीं सकता कि वह सेना के साथ रात बिताए.
9 Kata mana sani koro osepondo e bur moro kata mana kamachielo; kipo ni en ema okwongo omonjo jogi, ngʼato angʼata mowinjo wachno biro wacho ni, ‘Oseneg jolweny mag Abisalom.’
यह देख लेना कि इस समय वह किसी गुफा या किसी दूसरे ऐसे स्थान में जा छिपे हैं. जब प्रथम आक्रमण किया जाएगा और हमारे सैनिक मारे जाएंगे, तब जो कोई इसके विषय में सुनेगा, यही कहेगा, ‘अबशालोम के सैनिक इस आक्रमण में परास्त किए गए हैं.’
10 Kata mana jalweny ma jachir ma chunye chalo gi chuny sibuor, biro kirni ka luoro ohewe, nimar Israel duto ongʼeyo wuonu ni en jalweny kendo ni ji man kode gin jochir.
तब वह, अबशालोम के सैनिकों में जो वीर है, जो साहस में सिंह सदृश हृदय का है, पूरी तरह हतोत्साहित हो जाएगा; क्योंकि सारे इस्राएल में यह सबको मालूम है, कि आपके पिता शूर योद्धा हैं और उनके साथ के सैनिक कुशल योद्धा हैं.
11 “Kuom mano an angʼadoni rieko kama: Chok jo-Israel duto, chakre Dan nyaka Bersheba gin joma ngʼeny ka kwoyo man e dho nam, to in mondo itel nyimgi ka ukedo.
“इस समय आपके लिए मेरा परामर्श यह है कि आपके सामने दान से लेकर बेअरशेबा से सारे इस्राएल इकट्ठा किया जाए; ऐसे जनसमूह के रूप में, जैसे सागर तट के धूल के कण और आप स्वयं व्यक्तिगत रूप से युद्ध संचालन करें.
12 Eka wanamonje kamoro amora minyalo yude kendo wanapodh kuome mana ka thoo momoko e lum maonge ngʼato kuomgi kata achiel manowe kangima.
तब हम उन्हें उस स्थान से खोज निकालेंगे, जहां वह छिपे हुए हैं. फिर हम उन पर ऐसे टूट पड़ेंगे जैसे ओस भूमि पर जा पड़ती है, उन पर और उनके सारे सैनिकों पर. हम एक को भी न छोड़ेंगे.
13 Kaponi odhi mopondo e dala moro, to jo-Israel duto nokel tonde e dalano kendo wanaywa ohinga mar dalano mi wamuke kwatere e holo ma kata mana bathe matin ok noyudi.”
यदि वह किसी नगर में जा छिपेगा, तब सारा इस्राएल रस्सियां लेकर उस नगर में पहुंच जाएगा, और हम उस नगर को घसीटकर घाटी में डाल देंगे, यहां तक कि वहां एक भी कंकड़ बाकी न रह जाएगा.”
14 Abisalom kod ji duto mag Israel nowacho niya, “Rieko mar Hushai ja-Arki ber moloyo mar Ahithofel.” Nimar Jehova Nyasaye noramo ni nyaka oroch rieko maber mane Ahithofel ongʼado mondo okelni Abisalom masira.
तब अबशालोम और इस्राएल के सभी पुरनिए यह कह उठे, “अर्की हुशाई का परामर्श अहीतोफ़ेल के परामर्श से श्रेष्ठतर है.” यह इसलिये कि याहवेह ने ही अहीतोफ़ेल के सुसंगत परामर्श को विफल कर देना निर्धारित कर रखा था, कि याहवेह अबशालोम पर विनाश वृष्टि कर दें.
15 Hushai nonyiso Zadok gi Abiathar, ma jodolo niya, “Ahithofel osengʼado rieko ni Abisalom gi jodong Israel mondo otim ma gi macha, to an bende asengʼado rieko mondo gitim mana kama.
इसके बाद हुशाई ने पुरोहित सादोक और अबीयाथर को यह संदेश भेजा: “अहीतोफ़ेल ने अबशालोम और इस्राएली वृद्धों को यह परामर्श दिया था, और मैंने उन्हें यह परामर्श दे दिया है.
16 Koro oruru wach piyo piyo mondo unyis Daudi ni, ‘Kik inindi e dho wath manie thim; to nyaka ingʼadi idhi loka machielo nono to ruoth gi joma ni kode notieki.’”
अब शीघ्र, अति शीघ्र, दावीद को यह संदेश भेज दीजिए, ‘रात बंजर भूमि के घाट पर न बिताए, बल्कि पूरी शक्ति से प्रयास कर आप नदी के पार चले जाएं; अन्यथा महाराज और उनके सारे साथियों का विनाश होना निश्चित है.’”
17 Jonathan gi Ahimaz ne ni En Rogel. Nyako moro ma jatich ne onego ternegi wach, to gin ne giterone ruoth Daudi nikech ne ok gidwar ni ngʼato onegi ka gidonjo e dala maduongʼno.
योनातन और अहीमाज़ एन-रोगेल नामक स्थान पर ठहरे हुए थे. एक दासी ठहराई गई थी कि वह जाकर उन्हें सूचित करे और तब वे जाकर यह सूचना राजा दावीद को भेजें; क्योंकि यह ज़रूरी थी कि वे नगर में प्रवेश करते हुए देखे न जाएं.
18 To kata kamano rawera moro nonenogi mowacho ni Abisalom. Omiyo ji ariyogi nowuok piyo kendo negidhi Bahurim e od ngʼat moro. Ne en gi soko e laru mare, kendo negidonjo e iye.
फिर भी एक युवक ने उन्हें देख ही लिया और इसकी सूचना अबशालोम को दे दी. तब वे दोनों बिना देर किए, बहुरीम नामक स्थान पर एक व्यक्ति के घर पर जा पहुंचे, जिसके आंगन में एक कुंआ था. वे दोनों इस कुएं में जा छिपे.
19 Chi ngʼatno nokawo gimoro ma oumogo soko bangʼe ne omoyo cham e wiye. To onge ngʼama nofwenyo sokono.
एक स्त्री ने कुएं पर वस्त्र बिछाकर उस पर अन्न फैला दिया, जिससे इन दोनों के विषय में किसी को कुछ भी मालूम न हो सका.
20 Kane jo-Abisalom obiro e od dhakoni, negipenje niya, “Ere Ahimaz gi Jonathan?” Dhakono nodwoko niya, “Ne gisengʼado aora.” Jogi nodwero to ne ok giyudo ngʼato, mine gidok Jerusalem.
तभी अबशालोम के सैनिक वहां आ पहुंचे और उस गृहणी से पूछताछ करने लगे, “कहां हैं अहीमाज़ और योनातन?” स्त्री ने उन्हें उत्तर दिया, “वे तो नदी के पार जा चुके हैं.” सैनिक उन्हें खोजते रहे और जब उन्हें न पा सके, वे येरूशलेम लौट गए.
21 Ka jogo nosedhi, ji ariyogi nowuok e soko mi gidhi gitero ni ruoth Daudi wach. Negiwachone niya, “Wuogi ingʼad aora piyo, Ahithofel osengʼado rieko machal kama kuomi.”
जब सैनिक वहां से चले गए, वे दोनों कुएं से बाहर आए, और जाकर राजा दावीद को सारा हाल सुना दिया. उन्होंने दावीद से कहा, “बिना देर किए उठिए, और नदी के पार चले जाइए, क्योंकि अहीतोफ़ेल ने आपके विरुद्ध यह साज़िश कर रखी है.”
22 Omiyo Daudi gi ji duto mane ni kode nowuok mongʼado aora Jordan. Kane piny yawore to ne onge ngʼat modongʼ kapok ongʼado Jordan.
तब दावीद और उनके सारे साथी उठे, और यरदन नदी के पार चले गए. सुबह होते-होते, वहां ऐसा कोई भी न था जो यरदन नदी के पार न गया था.
23 Kane Ahithofel oneno ni rieko mane ongʼado ok oluw, noidho pundane modok dalagi e ode. Noloso weche mag ode; bangʼe ne odere. Omiyo notho moike e bur wuon mare.
यहां जब अहीतोफ़ेल ने यह देखा कि उसकी सलाह को ठुकरा दिया गया है, उसने अपने गधे पर काठी कसी, और अपने गृहनगर में अपने घर को निकल पड़ा. उसने अपने परिवार को सुव्यवस्थित किया, उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसकी मृत्यु हो गई, और उसके शव को उसके पिता की कब्र में गाड़ दिया गया.
24 Daudi nodhi Mahanaim, to Abisalom nongʼado aora Jordan kod jo-Israel duto.
फिर दावीद माहानाईम पहुंचे. अबशालोम ने यरदन नदी पार की. उसके साथ सारे इस्राएली सैनिक थे.
25 Abisalom noseketo Amasa mondo otel ni jolweny kar Joab. Amasa ne wuod ngʼat moro miluongo ni Jetha, ja-Israel mane okendo Abigael, nyar Nahash mane nyamin Zeruya ma min Joab.
अबशालोम ने योआब के स्थान पर अमासा को सेना का अधिकारी बनाया था. अमासा ज़ेथर नामक इशमाएली व्यक्ति के पुत्र थे. ज़ेथर ने नाहाश की पुत्री अबीगइल, जो योओब की माता ज़ेरुइयाह की बहन थी, से विवाह किया था.
26 Jo-Israel gi Abisalom nojot e piny Gilead.
इस्राएली सेना अबशालोम के साथ गिलआद क्षेत्र में छावनी डाली हुई थी.
27 Kane Daudi obiro Mahanaim, Shobi wuod Nahash maa Raba e piny jo-Amon, gi Makir wuod Amiel maa Lo Debar, gi Barzilai ma ja-Gilead maa Rogelim,
जब दावीद माहानाईम पहुंचे, अम्मोन वंशज रब्बाहवासी नाहाश के पुत्र शोबी, लो-देबारवासी अम्मिएल के पुत्र माखीर और रोगेलिम क्षेत्र से गिलआदवासी बारज़िल्लई दावीद और उनके साथियों के उपयोग के लिए अपने साथ बिछौने,
28 nokelo gige nindo gi bakunde to gi gik mochwe gi lowo. Bende negikelo ngano gi shairi, mogo gi cham molodi, oganda gi ngʼor,
चिलमचियां, मिट्टी के पात्र, गेहूं, जौ, मैदा, भुना गया अन्न, फल्लियां, दालें,
29 mor kich gi chak mopoto, rombe, cha dhiangʼ mopoto mongʼin ni Daudi gi joge mondo ocham. Nimar negiwacho niya, “Jogi osebedo mool kendo riyo ohewogi e thim.”
मधु, दही, भेड़ें और भेड़ों के दूध से बनाया पनीर आदि ले आए. क्योंकि उन्होंने कहा, “बंजर भूमि में यात्रा कर रहे थे लोग अवश्य ही भूखे, प्यासे और थके होंगे.”