< Titus 1 >

1 Paulus, Guds Tjener og Jesu Kristi Apostel til at virke Tro hos Guds udvalgte og Erkendelse at Sandheden angående Gudsfrygt,
पौलुस की ओर से, जो परमेश्वर का दास और यीशु मसीह का प्रेरित है, परमेश्वर के चुने हुए लोगों के विश्वास को स्थापित करने और सच्चाई का ज्ञान स्थापित करने के लिए जो भक्ति के साथ सहमत हैं,
2 i Håb om evigt Liv, hvilket Gud, som ikke lyver, har forjættet fra evige Tider, (aiōnios g166)
उस अनन्त जीवन की आशा पर, जिसकी प्रतिज्ञा परमेश्वर ने जो झूठ बोल नहीं सकता सनातन से की है, (aiōnios g166)
3 men i sin Tid har han åbenbaret sit Ord ved den Prædiken, som er bleven mig betroet efter Guds, vor Frelsers Befaling:
पर ठीक समय पर अपने वचन को उस प्रचार के द्वारा प्रगट किया, जो हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार मुझे सौंपा गया।
4 til Titus, mit ægte Barn i fælles Tro: Nåde og Fred fra Gud Fader og Kristus Jesus vor Frelser!
तीतुस के नाम जो विश्वास की सहभागिता के विचार से मेरा सच्चा पुत्र है: परमेश्वर पिता और हमारे उद्धारकर्ता मसीह यीशु की ओर से तुझे अनुग्रह और शान्ति होती रहे।
5 Derfor efterlod jeg dig på Kreta, for at du skulde bringe i Orden, hvad der stod tilbage, og indsætte Ældste i hver By, som jeg pålagde dig,
मैं इसलिए तुझे क्रेते में छोड़ आया था, कि तू शेष रही हुई बातों को सुधारें, और मेरी आज्ञा के अनुसार नगर-नगर प्राचीनों को नियुक्त करे।
6 såfremt en er ustraffelig, een Kvindes Mand og har troende Børn, der ikke ere beskyldte for Ryggesløshed eller ere genstridige.
जो निर्दोष और एक ही पत्नी का पति हो, जिनके बच्चे विश्वासी हो, और जिन पर लुचपन और निरंकुशता का दोष नहीं।
7 Thi en Tilsynsmand bør være ustraffelig som en Guds Husholder, ikke selvbehagelig, ikke vredagtig, ikke hengiven til Vin, ikke til Slagsmål, ikke til slet Vinding,
क्योंकि अध्यक्ष को परमेश्वर का भण्डारी होने के कारण निर्दोष होना चाहिए; न हठी, न क्रोधी, न पियक्कड़, न मारपीट करनेवाला, और न नीच कमाई का लोभी।
8 men gæstfri, elskende det gode, sindig, retfærdig, from, afholdende;
पर पहुनाई करनेवाला, भलाई का चाहनेवाला, संयमी, न्यायी, पवित्र और जितेन्द्रिय हो;
9 en Mand, som holder fast ved det troværdige Ord efter Læren, for at han kan være dygtig til både at formane ved den sunde Lære og at gendrive dem, som sige imod.
और विश्वासयोग्य वचन पर जो धर्मोपदेश के अनुसार है, स्थिर रहे; कि खरी शिक्षा से उपदेश दे सके; और विवादियों का मुँह भी बन्द कर सके।
10 Thi mange ere genstridige, føre intetsigende Snak og dåre Sindet, især de af Omskærelsen;
१०क्योंकि बहुत से अनुशासनहीन लोग, निरंकुश बकवादी और धोखा देनेवाले हैं; विशेष करके खतनावालों में से।
11 dem bør man stoppe Munden på; thi de forvende hele Huse ved at føre utilbørlig Lære for slet Vindings Skyld.
११इनका मुँह बन्द करना चाहिए: ये लोग नीच कमाई के लिये अनुचित बातें सिखाकर घर के घर बिगाड़ देते हैं।
12 En af dem, en af deres egne Profeter, har sagt: "Kretere ere altid Løgnere, onde Dyr, lade Buge."
१२उन्हीं में से एक जन ने जो उन्हीं का भविष्यद्वक्ता है, कहा है, “क्रेती लोग सदा झूठे, दुष्ट पशु और आलसी पेटू होते हैं।”
13 Dette Vidnesbyrd er sandt. Derfor skal du sætte dem strengelig i Rette, for at de må blive sunde i Troen
१३यह गवाही सच है, इसलिए उन्हें कड़ाई से चेतावनी दिया कर, कि वे विश्वास में पक्के हो जाएँ।
14 og ikke agte på jødiske Fabler og Bud af Mennesker, som vende sig bort fra Sandheden.
१४यहूदियों की कथा कहानियों और उन मनुष्यों की आज्ञाओं पर मन न लगाएँ, जो सत्य से भटक जाते हैं।
15 Alt er rent for de rene; men for de besmittede og vantro er intet rent, men både deres Sind og Samvittighed er besmittet.
१५शुद्ध लोगों के लिये सब वस्तुएँ शुद्ध हैं, पर अशुद्ध और अविश्वासियों के लिये कुछ भी शुद्ध नहीं वरन् उनकी बुद्धि और विवेक दोनों अशुद्ध हैं।
16 De sige, at de kende Gud, men med deres Gerninger fornægte de ham, vederstyggelige, som de ere, og ulydige og uduelige til al god Gerning.
१६वे कहते हैं, कि हम परमेश्वर को जानते हैं पर अपने कामों से उसका इन्कार करते हैं, क्योंकि वे घृणित और आज्ञा न माननेवाले हैं और किसी अच्छे काम के योग्य नहीं।

< Titus 1 >