< Salme 94 >

1 HERRE du hævnens Gud, du Hævnens Gud, træd frem i Glans;
याहवेह, बदला लेनेवाले परमेश्वर, बदला लेनेवाले परमेश्वर, अपने तेज को प्रकट कीजिए.
2 stå op, du Jordens Dommer, øv Gengæld mod de hovmodige!
पृथ्वी का न्यायाध्यक्ष, उठ जाइए; अहंकारियों को वही प्रतिफल दीजिए, जिसके वे योग्य हैं.
3 Hvor længe skal gudløse, HERRE, hvor længe skal gudløse juble?
दुष्ट कब तक, याहवेह, कब तक आनंद मनाते रहेंगे?
4 De fører tøjlesløs Tale, hver Udådsmand ter sig som Herre;
वे डींग मारते चले जा रहे हैं; समस्त दुष्ट अहंकार में फूले जा रहे हैं.
5 de underkuer, o HERRE, dit Folk og undertrykker din Arvelod;
वे आपकी प्रजा को कुचल रहे हैं, याहवेह; वे आपकी निज भाग को दुःखित कर रहे हैं.
6 de myrder Enke og fremmed faderløse slår de ihjel;
वे विधवा और प्रवासी की हत्या कर रहे हैं; वे अनाथों की हत्या कर रहे हैं.
7 de siger: "HERREN kan ikke se, Jakobs Gud kan intet mærke!"
वे कहे जा रहे हैं, “कुछ नहीं देखता याहवेह; याकोब के परमेश्वर ने इसकी ओर ध्यान नहीं देते है.”
8 Forstå dog, I Tåber blandt Folket! Når bliver I kloge, I Dårer?
मन्दमतियो, थोड़ा विचार तो करो; निर्बुद्धियो, तुममें बुद्धिमत्ता कब जागेगी?
9 Skulde han, som plantede Øret, ej høre, han, som dannede Øjet, ej se?
जिन्होंने कान लगाए हैं, क्या वे सुनते नहीं? क्या वे, जिन्होंने आंखों को आकार दिया है, देखते नहीं?
10 Skulde Folkenes Tugtemester ej revse, han som lærer Mennesket indsigt?
क्या वे, जो राष्ट्रों को ताड़ना देते हैं, वे दंड नहीं देंगे? क्या वे, जो मनुष्यों को शिक्षा देते हैं, उनके पास ज्ञान की कमी है?
11 HERREN kender Menneskets Tanker, thi de er kun Tomhed.
याहवेह मनुष्य के विचारों को जानते हैं; कि वे विचार मात्र श्वास ही हैं.
12 Salig den Mand, du tugter, HERRE, og vejleder ved din Lov
याहवेह, धन्य होता है वह पुरुष, जो आपके द्वारा प्रताड़ित किया जाता है, जिसे आप अपनी व्यवस्था से शिक्षा देते हैं;
13 for at give ham Ro for onde Dage, indtil der graves en Grav til den gudløse;
विपत्ति के अवसर पर आप उसे चैन प्रदान करते हैं, दुष्ट के लिए गड्ढा खोदे जाने तक.
14 thi HERREN bortstøder ikke sit Folk og svigter ikke sin Arvelod.
कारण यह है कि याहवेह अपनी प्रजा का परित्याग नहीं करेंगे; वह कभी भी अपनी निज भाग को भूलते नहीं.
15 Den retfærdige kommer igen til sin Ret, en Fremtid har hver oprigtig af Hjertet.
धर्मियों को न्याय अवश्य प्राप्‍त होगा और सभी सीधे हृदय इसका अनुसरण करेंगे.
16 Hvo står mig bi mod Ugerningsmænd? hvo hjælper mig mod Udådsmænd?
मेरी ओर से बुराई करनेवाले के विरुद्ध कौन खड़ा होगा? कुकर्मियों के विरुद्ध मेरा साथ कौन देगा?
17 Var HERREN ikke min Hjælp, snart hviled min Sjæl i det stille.
यदि स्वयं याहवेह ने मेरी सहायता न की होती, शीघ्र ही मृत्यु की चिर-निद्रा मेरा आवास हो गई होती.
18 Når jeg tænkte: "Nu vakler min Fod", støtted din Nåde mig, HERRE;
यदि मैंने कहा, “मेरा पांव फिसल गया है,” याहवेह, आपका करुणा-प्रेम मुझे थाम लेगा.
19 da mit Hjerte var fuldt af ængstede Tanker, husvaled din Trøst min Sjæl.
जब मेरा हृदय अत्यंत व्याकुल हो गया था, आपकी ही सांत्वना ने मुझे हर्षित किया है.
20 står du i Pagt med Fordærvelsens Domstol, der skaber Uret i Lovens Navn?
क्या दुष्ट शासक के आपके साथ संबंध हो सकते हैं, जो राजाज्ञा की आड़ में प्रजा पर अन्याय करते हैं?
21 Jager de end den ret, færdiges Liv og dømmer uskyldigt Blod,
वे सभी धर्मी के विरुद्ध एकजुट हो गए हैं और उन्होंने निर्दोष को मृत्यु दंड दे दिया है.
22 HERREN er dog mit Bjærgested, min Gud er min Tilflugtsklippe;
किंतु स्थिति यह है कि अब याहवेह मेरा गढ़ बन गए हैं, तथा परमेश्वर अब मेरे आश्रय की चट्टान हैं.
23 han vender deres Uret imod dem selv, udsletter dem for deres Ondskab; dem udsletter HERREN vor Gud.
वही उनकी दुष्टता का बदला लेंगे, वही उनकी दुष्टता के कारण उनका विनाश कर देंगे; याहवेह हमारे परमेश्वर निश्चयतः उन्हें नष्ट कर देंगे.

< Salme 94 >