< Salme 25 >

1 (Af David.) HERRE, jeg løfter min sjæl til dig
दाऊद का भजन हे यहोवा, मैं अपने मन को तेरी ओर उठाता हूँ।
2 min Gud jeg stoler på dig, lad mig ikke beskæmmes, lad ej mine Fjender fryde sig over mig.
हे मेरे परमेश्वर, मैंने तुझी पर भरोसा रखा है, मुझे लज्जित होने न दे; मेरे शत्रु मुझ पर जयजयकार करने न पाएँ।
3 Nej, ingen som bier på dig, skal beskæmmes; beskæmmes skal de, som er troløse uden Grund.
वरन् जितने तेरी बाट जोहते हैं उनमें से कोई लज्जित न होगा; परन्तु जो अकारण विश्वासघाती हैं वे ही लज्जित होंगे।
4 Lad mig kende dine Veje, HERRE lær mig dine Stier.
हे यहोवा, अपने मार्ग मुझ को दिखा; अपना पथ मुझे बता दे।
5 Led mig på din Sandheds Vej og lær mig, thi du er min Frelses Gud; jeg bier bestandig på dig.
मुझे अपने सत्य पर चला और शिक्षा दे, क्योंकि तू मेरा उद्धार करनेवाला परमेश्वर है; मैं दिन भर तेरी ही बाट जोहता रहता हूँ।
6 HERRE, kom din Barmhjertighed i Hu og din Nåde, den er jo fra Evighed af.
हे यहोवा, अपनी दया और करुणा के कामों को स्मरण कर; क्योंकि वे तो अनन्तकाल से होते आए हैं।
7 Mine Ungdomssynder og Overtrædelser komme du ikke i Hu, men efter din Miskundhed kom mig i Hu, for din Godheds Skyld, o HERRE!
हे यहोवा, अपनी भलाई के कारण मेरी जवानी के पापों और मेरे अपराधों को स्मरण न कर; अपनी करुणा ही के अनुसार तू मुझे स्मरण कर।
8 God og oprigtig er HERREN, derfor viser han Syndere Vejen.
यहोवा भला और सीधा है; इसलिए वह पापियों को अपना मार्ग दिखलाएगा।
9 Han vejleder ydmyge i det, som er ret, og lærer de ydmyge sin Vej.
वह नम्र लोगों को न्याय की शिक्षा देगा, हाँ, वह नम्र लोगों को अपना मार्ग दिखलाएगा।
10 Alle HERRENs Stier er Miskundhed og Trofasthed for dem, der holder hans Pagt og hans Vidnesbyrd.
१०जो यहोवा की वाचा और चितौनियों को मानते हैं, उनके लिये उसके सब मार्ग करुणा और सच्चाई हैं।
11 For dit Navns Skyld, HERRE, tilgive du min Brøde, thi den er stor.
११हे यहोवा, अपने नाम के निमित्त मेरे अधर्म को जो बहुत हैं क्षमा कर।
12 Om nogen frygter HERREN, ham viser han den Vej, han skal vælge;
१२वह कौन है जो यहोवा का भय मानता है? प्रभु उसको उसी मार्ग पर जिससे वह प्रसन्न होता है चलाएगा।
13 selv skal han leve i Lykke og hans Sæd få Landet i Eje.
१३वह कुशल से टिका रहेगा, और उसका वंश पृथ्वी पर अधिकारी होगा।
14 Fortroligt Samfund har HERREN med dem, der frygter ham, og han kundgør dem sin Pagt.
१४यहोवा के भेद को वही जानते हैं जो उससे डरते हैं, और वह अपनी वाचा उन पर प्रगट करेगा।
15 Mit Øje er stadig vendt imod HERREN, thi han frier mine Fødder af Snaren.
१५मेरी आँखें सदैव यहोवा पर टकटकी लगाए रहती हैं, क्योंकि वही मेरे पाँवों को जाल में से छुड़ाएगा।
16 Vend dig til mig og vær mig nådig, thi jeg er ene og arm.
१६हे यहोवा, मेरी ओर फिरकर मुझ पर दया कर; क्योंकि मैं अकेला और पीड़ित हूँ।
17 Let mit Hjertes Trængsler og før mig ud af min Nød.
१७मेरे हृदय का क्लेश बढ़ गया है, तू मुझ को मेरे दुःखों से छुड़ा ले।
18 Se hen til min Nød og min Kvide og tilgiv alle mine Synder.
१८तू मेरे दुःख और कष्ट पर दृष्टि कर, और मेरे सब पापों को क्षमा कर।
19 Se hen til mine Fjender, thi de er mange og hader mig med Had uden Grund.
१९मेरे शत्रुओं को देख कि वे कैसे बढ़ गए हैं, और मुझसे बड़ा बैर रखते हैं।
20 Vogt min Sjæl og frels mig, jeg lider på dig, lad mig ikke beskæmmes.
२०मेरे प्राण की रक्षा कर, और मुझे छुड़ा; मुझे लज्जित न होने दे, क्योंकि मैं तेरा शरणागत हूँ।
21 Lad Uskyld og Retsind vogte mig, thi jeg bier på dig, HERRE.
२१खराई और सिधाई मुझे सुरक्षित रखे, क्योंकि मुझे तेरी ही आशा है।
22 Forløs, o Gud, Israel af alle dets Trængsler!
२२हे परमेश्वर इस्राएल को उसके सारे संकटों से छुड़ा ले।

< Salme 25 >