< Salme 20 >

1 (Til sangmesteren. En salme af David.) På trængselens dag bønhøre Herren dig, værne dig Jakobs Guds Navn!
प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन संकट के दिन यहोवा तेरी सुन ले! याकूब के परमेश्वर का नाम तुझे ऊँचे स्थान पर नियुक्त करे!
2 Han sende dig Hjælp fra Helligdommen, fra Zion styrke han dig;
वह पवित्रस्थान से तेरी सहायता करे, और सिय्योन से तुझे सम्भाल ले!
3 han komme alle dine Afgrødeofre i Hu og tage dit Brændoffer gyldigt! (Sela)
वह तेरे सब भेंटों को स्मरण करे, और तेरे होमबलि को ग्रहण करे। (सेला)
4 Han give dig efter dit Hjertes Attrå, han fuldbyrde alt dit Råd,
वह तेरे मन की इच्छा को पूरी करे, और तेरी सारी युक्ति को सफल करे!
5 at vi må juble over din Frelse, løfte Banner i vor Guds Navn! HERREN opfylde alle dine Bønner!
तब हम तेरे उद्धार के कारण ऊँचे स्वर से हर्षित होकर गाएँगे, और अपने परमेश्वर के नाम से झण्डे खड़े करेंगे। यहोवा तेरे सारे निवेदन स्वीकार करे।
6 Nu ved jeg, at HERREN frelser sin Salvede og svarer ham fra sin hellige Himmel med sin højres frelsende Vælde.
अब मैं जान गया कि यहोवा अपने अभिषिक्त को बचाएगा; वह अपने पवित्र स्वर्ग से, अपने दाहिने हाथ के उद्धार के सामर्थ्य से, उसको उत्तर देगा।
7 Nogle stoler på Heste, andre på Vogne, vi sejrer ved HERREN vor Guds Navn.
किसी को रथों पर, और किसी को घोड़ों पर भरोसा है, परन्तु हम तो अपने परमेश्वर यहोवा ही का नाम लेंगे।
8 De synker i Knæ og falder, vi rejser os og kommer atter på Fode.
वे तो झुक गए और गिर पड़े: परन्तु हम उठे और सीधे खड़े हैं।
9 HERRE, frels dog Kongen og svar os, den Dag vi kalder!
हे यहोवा, राजा को छुड़ा; जब हम तुझे पुकारें तब हमारी सहायता कर।

< Salme 20 >