< Ordsprogene 6 >

1 Min Søn: har du borget for din næste og givet en anden Håndslag,
मेरे पुत्र, यदि तुम अपने पड़ोसी के लिए ज़मानत दे बैठे हो, किसी अपरिचित के लिए वचनबद्ध हुए हो,
2 er du fanget ved dine Læber og bundet ved Mundens Ord,
यदि तुम वचन देकर फंस गए हो, तुम्हारे ही शब्दों ने तुम्हें विकट परिस्थिति में ला रखा है,
3 gør så dette, min Søn, og red dig, nu du er kommet i Næstens Hånd: Gå hen uden Tøven, træng ind på din Næste;
तब मेरे पुत्र, ऐसा करना कि तुम स्वयं को बचा सको, क्योंकि इस समय तो तुम अपने पड़ोसी के हाथ में आ चुके हो: तब अब अपने पड़ोसी के पास चले जाओ, और उसको नम्रता से मना लो!
4 und ikke dine Øjne Søvn, ej heller dine Øjenlåg Hvile,
यह समय निश्चिंत बैठने का नहीं है, नींद में समय नष्ट न करना.
5 red dig som en Gazel af Snaren, som en Fugl af Fuglefængerens Hånd.
इस समय तुम्हें अपनी रक्षा उसी हिरणी के समान करना है, जो शिकारी से बचने के लिए अपने प्राण लेकर भाग रही है, जैसे पक्षी जाल डालनेवाले से बचकर उड़ जाता है.
6 Gå hen til Myren, du lade, se dens Færd og bliv viis.
ओ आलसी, जाकर चींटी का ध्यान कर; उनके कार्य पर विचार कर और ज्ञानी बन जा!
7 Skønt uden Fyrste, Foged og Styrer,
बिना किसी प्रमुख, अधिकारी अथवा प्रशासक के,
8 sørger den dog om Somren for Æde og sanker sin Føde i Høst.
वह ग्रीष्मकाल में ही अपना आहार जमा कर लेती है क्योंकि वह कटनी के अवसर पर अपना भोजन एकत्र करती रहती है.
9 Hvor længe vil du ligge, du lade, når står du op af din Søvn?
ओ आलसी, तू कब तक ऐसे लेटा रहेगा? कब टूटेगी तेरी नींद?
10 Lidt Søvn endnu, lidt Blund, lidt Hvile med samlagte Hænder:
थोड़ी और नींद, थोड़ा और विश्राम, कुछ देर और हाथ पर हाथ रखे हुए विश्राम,
11 som en Stimand kommer da Fattigdom over dig, Trang som en skjoldvæbnet Mand.
तब देखना निर्धनता कैसे तुझ पर डाकू के समान टूट पड़ती है और गरीबी, सशस्त्र पुरुष के समान.
12 En Nidding, en ussel Mand er den, som vandrer med Falskhed i Munden,
बुरा व्यक्ति निकम्मा ही सिद्ध होता है, उसकी बातों में हेरा-फेरी होती है,
13 som blinker med Øjet, skraber med Foden og giver Tegn med Fingrene,
वह पलकें झपका कर, अपने पैरों के द्वारा तथा उंगली से इशारे करता है,
14 som smeder Rænker i Hjertet og altid kun ypper Kiv;
वह अपने कपटी हृदय से बुरी युक्तियां सोचता तथा निरंतर ही कलह को उत्पन्‍न करता रहता है.
15 derfor kommer hans Undergang brat, han knuses på Stedet, kan ikke læges.
परिणामस्वरूप विपत्ति उस पर एकाएक आ पड़ेगी; क्षण मात्र में उस पर असाध्य रोग का प्रहार हो जाएगा.
16 Seks Ting hader HERREN, syv er hans Sjæl en Gru:
छः वस्तुएं याहवेह को अप्रिय हैं, सात से उन्हें घृणा है:
17 Stolte Øjne, Løgnetunge, Hænder, der udgyder uskyldigt Blod,
घमंड से भरी आंखें, झूठ बोलने वाली जीभ, वे हाथ, जो निर्दोष की हत्या करते हैं,
18 et Hjerte, der udtænker onde Råd, Fødder, der haster og iler til ondt,
वह मस्तिष्क, जो बुरी योजनाएं सोचता रहता है, बुराई के लिए तत्पर पांव,
19 falsk Vidne, der farer med Løgn, og den, som sætter Splid mellem Brødre.
झूठ पर झूठ उगलता हुआ साक्षी तथा वह व्यक्ति, जो भाइयों के मध्य कलह निर्माण करता है.
20 Min Søn, tag Vare på din Faders Bud, opgiv ikke din Moders Belæring,
मेरे पुत्र, अपने पिता के आदेश पालन करते रहना, अपनी माता की शिक्षा का परित्याग न करना.
21 bind dem altid på dit Hjerte, knyt dem fast om din Hals;
ये सदैव तुम्हारे हृदय में स्थापित रहें; ये सदैव तुम्हारे गले में लटके रहें.
22 på din Vandring lede den dig, på dit Leje vogte den dig, den tale dig til, når du vågner;
जब तुम आगे बढ़ोगे, ये तुम्हारा मार्गदर्शन करेंगे; जब तुम विश्राम करोगे, ये तुम्हारे रक्षक होंगे; और जब तुम जागोगे, तो ये तुमसे बातें करेंगे.
23 thi Budet er en Lygte, Læren Lys, og Tugtens Revselse Livets Vej
आदेश दीपक एवं शिक्षा प्रकाश है, तथा ताड़ना सहित अनुशासन जीवन का मार्ग हैं,
24 for at vogte dig for Andenmands Hustru, for fremmed Kvindes sleske Tunge!
कि बुरी स्त्री से तुम्हारी रक्षा की जा सके व्यभिचारिणी की मीठी-मीठी बातों से.
25 Attrå ej i dit Hjerte hendes Skønhed, hendes Blik besnære dig ej!
मन ही मन उसके सौंदर्य की कामना न करना, उसके जादू से तुम्हें वह अधीन न करने पाए.
26 Thi en Skøge får man blot for et Brød, men Andenmands Hustru fanger dyrebar Sjæl.
वेश्या मात्र एक भोजन के द्वारा मोल ली जा सकती है, किंतु दूसरे पुरुष की औरत तुम्हारे खुद के जीवन को लूट लेती है.
27 Kan nogen bære Ild i sin Brystfold, uden at Klæderne brænder?
क्या यह संभव है कि कोई व्यक्ति अपनी छाती पर आग रखे और उसके वस्त्र न जलें?
28 Kan man vandre på glødende Kul, uden at Fødderne svides?
अथवा क्या कोई जलते कोयलों पर चले और उसके पैर न झुलसें?
29 Så er det at gå ind til sin Næstes Hustru; ingen, der rører hende, slipper for Straf.
यही नियति है उस व्यक्ति की, जो पड़ोसी की पत्नी के साथ यौनाचार करता है; उसके साथ इस रूप से संबंधित हर एक व्यक्ति का दंड निश्चित है.
30 Ringeagter man ikke Tyven, når han stjæler fot at stille sin Sult?
लोगों की दृष्टि में वह व्यक्ति घृणास्पद नहीं होता जिसने अतिशय भूख मिटाने के लिए भोजन चुराया है,
31 Om han gribes, må han syvfold bøde og afgive alt sit Huses Gods.
हां, यदि वह चोरी करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे उसका सात गुणा लौटाना पड़ता है, इस स्थिति में उसे अपना सब कुछ देना पड़ सकता है.
32 Afsindig er den, der boler med hende, kun en Selvmorder handler så;
वह, जो व्यभिचार में लिप्‍त हो जाता है, निरा मूर्ख है; वह, जो यह सब कर रहा है, स्वयं का विनाश कर रहा है.
33 han opnår Hug og Skændsel, og aldrig udslettes hans Skam.
घाव और अपमान उसके अंश होंगे, उसकी नामधराई मिटाई न जा सकेगी.
34 Thi Skinsyge vækker Mandens Vrede, han skåner ikke på Hævnens Dag;
ईर्ष्या किसी भी व्यक्ति को क्रोध में भड़काती है, प्रतिशोध की स्थिति में उसकी सुरक्षा संभव नहीं.
35 ingen Bøde tager han god; store Tilbud rører ham ikke.
उसे कोई भी क्षतिपूर्ति स्वीकार्य नहीं होती; कितने भी उपहार उसे लुभा न सकेंगे.

< Ordsprogene 6 >