< Ordsprogene 3 >

1 Min Søn, glem ikke, hvad jeg har lært dig, dit hjerte tage vare på mine bud!
मेरे पुत्र, मेरी शिक्षा को न भूलना, मेरे आदेशों को अपने हृदय में रखे रहना,
2 Thi en Række af Dage og Leveår og Lykke bringer de dig.
क्योंकि इनसे तेरी आयु वर्षों वर्ष बढ़ेगी और ये तुझे शांति और समृद्धि दिलाएंगे.
3 Godhed og Troskab vige ej fra dig, bind dem som Bånd om din Hals, skriv dem på dit Hjertes Tavle!
प्रेम और ईमानदारी तुमसे कभी अलग न हो; इन्हें अपने कण्ठ का हार बना लो, इन्हें अपने हृदय-पटल पर लिख लो.
4 Så finder du Nåde og Yndest i Guds og Menneskers Øjne.
इसका परिणाम यह होगा कि तुम्हें परमेश्वर तथा मनुष्यों की ओर से प्रतिष्ठा तथा अति सफलता प्राप्‍त होगी.
5 Stol på HERREN af hele dit Hjerfe, men forlad dig ikke på din Forstand;
याहवेह पर अपने संपूर्ण हृदय से भरोसा करना, स्वयं अपनी ही समझ का सहारा न लेना;
6 hav ham i Tanke på alle dine Veje, så jævner han dine Stier.
अपने समस्त कार्य में याहवेह को मान्यता देना, वह तुम्हारे मार्गों में तुम्हें स्मरण करेंगे.
7 Hold ikke dig selv for viis, frygt HERREN og vig fra det onde;
अपनी ही दृष्टि में स्वयं को बुद्धिमान न मानना; याहवेह के प्रति भय मानना, और बुराई से अलग रहना.
8 så får du Helse for Legemet, Lindring for dine Ledemod.
इससे तुम्हारी देह पुष्ट और तुम्हारी अस्थियां सशक्त बनी रहेंगी.
9 Ær med din Velstand HERREN med Førstegrøden af al din Avl;
अपनी संपत्ति के द्वारा, अपनी उपज के प्रथम उपज के द्वारा याहवेह का सम्मान करना;
10 da fyldes dine Lader med Korn, dine Perser svømmer over af Most.
तब तुम्हारे भंडार विपुलता से भर जाएंगे, और तुम्हारे कुंडों में द्राक्षारस छलकता रहेगा.
11 Min Søn, lad ej hånt om HERRENs Tugt, vær ikke ked af hans Revselse;
मेरे पुत्र, याहवेह के अनुशासन का तिरस्कार न करना, और न उनकी डांट पर बुरा मानना,
12 HERREN revser den, han elsker, han straffer den Søn, han har kær.
क्योंकि याहवेह उसे ही डांटते हैं, जिससे उन्हें प्रेम होता है, उसी पुत्र के जैसे, जिससे पिता प्रेम करता है.
13 Lykkelig den, der har opnået Visdom, den, der vinder sig Indsigt;
धन्य है वह, जिसने ज्ञान प्राप्‍त कर ली है, और वह, जिसने समझ को अपना लिया है,
14 thi den er bedre at købe end Sølv, bedre at vinde end Guld;
क्योंकि इससे प्राप्‍त बुद्धि, चांदी से प्राप्‍त बुद्धि से सर्वोत्तम होती है और उससे प्राप्‍त लाभ विशुद्ध स्वर्ण से उत्तम.
15 den er mere værd end Perler, ingen Klenodier opvejer den;
ज्ञान रत्नों से कहीं अधिक मूल्यवान है; आपकी लालसा की किसी भी वस्तु से उसकी तुलना नहीं की जा सकती.
16 en Række af Dage er i dens højre, i dens venstre Rigdom og Ære;
अपने दायें हाथ में वह दीर्घायु थामे हुए है; और बायें हाथ में समृद्धि और प्रतिष्ठा.
17 dens Veje er liflige Veje, og alle dens Stier er Lykke;
उसके मार्ग आनन्द-दायक मार्ग हैं, और उसके सभी मार्गों में शांति है.
18 den er et Livets Træ for dem, der griber den, lykkelig den, som holder den fast!
जो उसे अपना लेते हैं, उनके लिए वह जीवन वृक्ष प्रमाणित होता है; जो उसे छोड़ते नहीं, वे धन्य होते हैं.
19 HERREN grundlagde Jorden med Visdom, grundfæsted Himlen med Indsigt;
याहवेह द्वारा ज्ञान में पृथ्वी की नींव रखी गई, बड़ी समझ के साथ उन्होंने आकाशमंडल की स्थापना की है;
20 ved hans Kundskab brød Strømmene frem, lader Skyerne Dug dryppe ned.
उनके ज्ञान के द्वारा ही महासागर में गहरे सोते फूट पड़े, और मेघों ने ओस वृष्टि प्रारंभ की.
21 Min Søn, tag Vare på Snilde og Kløgt, de slippe dig ikke af Syne;
मेरे पुत्र इन्हें कभी ओझल न होने देना, विशुद्ध बुद्धि और निर्णय-बुद्धि;
22 så bliver de Liv for din Sjæl og et yndigt Smykke til din Hals.
ये तुम्हारे प्राणों के लिए संजीवनी सिद्ध होंगे और तुम्हारे कण्ठ के लिए हार.
23 Da vandrer du trygt din Vej, støder ikke imod med din Fod; -
तब तुम सुरक्षा में अपने मार्ग में आगे बढ़ते जाओगे, और तुम्हारे पांवों में कभी ठोकर न लगेगी.
24 sætter du dig, skal du ikke skræmmes, lægger du dig, skal din Søvn vorde sød;
जब तुम बिछौने पर जाओगे तो निर्भय रहोगे; नींद तुम्हें आएगी और वह नींद सुखद नींद होगी.
25 du skal ikke frygte uventet Rædsel, Uvejret, når det kommer over gudløse;
मेरे पुत्र, अचानक आनेवाले आतंक अथवा दुर्जनों पर टूट पड़ी विपत्ति को देख भयभीत न हो जाना,
26 thi HERREN skal være din Tillid, han vogter din Fod, så den ikke hildes.
क्योंकि तुम्हारी सुरक्षा याहवेह में होगी, वही तुम्हारे पैर को फंदे में फंसने से बचा लेंगे.
27 Nægt ikke den trængende Hjælp, når det står i din Magt at hjælpe;
यदि तुममें भला करने की शक्ति है और किसी को इसकी आवश्यकता है, तो भला करने में आनाकानी न करना.
28 sig ej til din Næste: "Gå og kom igen, jeg vil give i Morgen!" - såfremt du har det.
यदि तुम्हारे पास कुछ है, जिसकी तुम्हारे पड़ोसी को आवश्यकता है, तो उससे यह न कहना, “अभी जाओ, फिर आना; कल यह मैं तुम्हें दे दूंगा.”
29 Tænk ikke på ondt mod din Næste, når han tillidsfuldt bor i din Nærhed.
अपने पड़ोसी के विरुद्ध बुरी युक्ति की योजना न बांधना, तुम पर विश्वास करते हुए उसने तुम्हारे पड़ोस में रहना उपयुक्त समझा है.
30 Yp ikke Trætte med sagesløs Mand, når han ikke har voldet dig Men.
यदि किसी ने तुम्हारा कोई नुकसान नहीं किया है, तो उसके साथ अकारण झगड़ा प्रारंभ न करना.
31 Misund ikke en Voldsmand, græm dig aldrig over hans Veje;
न तो हिंसक व्यक्ति से ईर्ष्या करो और न उसकी जीवनशैली को अपनाओ.
32 thi den falske er HERREN en Gru; mod retsindig er han fortrolig;
कुटिल व्यक्ति याहवेह के लिए घृणास्पद है किंतु धर्मी उनके विश्वासपात्र हैं.
33 i den gudløses Hus er HERRENs Forbandelse, men retfærdiges Bolig velsigner han.
दुष्ट का परिवार याहवेह द्वारा शापित होता है, किंतु धर्मी के घर पर उनकी कृपादृष्टि बनी रहती है.
34 Over for Spottere bruger han Spot, men ydmyge giver han Nåde.
वह स्वयं ठट्ठा करनेवालों का उपहास करते हैं किंतु दीन जन उनके अनुग्रह के पात्र होते हैं.
35 De vise får Ære til Arv, men Tåber høster kun Skam.
ज्ञानमान लोग सम्मान पाएंगे, किंतु मूर्ख लज्जित होते जाएंगे.

< Ordsprogene 3 >