< Ordsprogene 20 >

1 En Spotter er Vinen, stærk Drik slår sig løs, og ingen, som raver deraf, er viis.
दाखमधु ठट्ठा करनेवाला, तथा दाखमधु हल्ला मचानेवाला हो जाता है; और जो व्यक्ति इनके प्रभाव में है, वह निर्बुद्धि है.
2 Som Løvebrøl er Rædslen, en Konge vækker, at vække hans Vrede er at vove sit Liv.
राजा का भय सिंह की दहाड़-समान होता है; जो कोई उसके कोप को उकसाता है, अंततः प्राणों से हाथ धो बैठता है.
3 Mands Ære er det at undgå Trætte, men alle Tåber vil Strid.
आदरणीय है वह व्यक्ति, जो कलह और विवादों से दूर रहता है, झगड़ालू, वस्तुतः मूर्ख ही होता है.
4 Om Efteråret pløjer den lade ikke, han søger i Høst, men finder intet.
आलसी निर्धारित समय पर हल नहीं जोतता; और कटनी के समय पर उपज काटने जाता है, तो वहां कुछ भी नहीं रहेगा.
5 Råd i Mands Hjerte er dybe Vande, men Mand med Indsigt drager det op.
मनुष्य के मन में निहित युक्तियां गहरे सागर समान होती हैं, ज्ञानवान ही उन्हें निकाल बाहर ला सकता है.
6 Mangen kaldes en velvillig Mand, men hvem kan finde en trofast Mand?
अनेक अपने उत्कृष्ट प्रेम का दावा करते हुए खड़े हो जाएंगे, किंतु एक सच्चा व्यक्ति किसे प्राप्‍त होता है?
7 Retfærdig er den, som lydefrit vandrer, hans Sønner får Lykke efter ham.
धर्मी जन निष्कलंक जीवन जीता है; उसके बाद आनेवाली संतानें धन्य हैं.
8 Kongen, der sidder i Dommersædet, sigter alt ondt med sit Blik.
न्याय-सिंहासन पर विराजमान राजा मात्र अपनी दृष्टि ही से बुराई को भांप लेता है.
9 Hvo kan sige: "Jeg rensed mit Hjerte, og jeg er ren for Synd!"
कौन यह दावा कर सकता है, “मैंने अपने हृदय को पवित्र कर लिया है; मैं पाप से शुद्ध हो चुका हूं”?
10 To Slags Vægt og to Slags Mål, begge Dele er HERREN en Gru.
याहवेह के समक्ष असमान तुला और असमान माप घृणास्पद हैं.
11 Selv Drengen kendes på det, han gør, om han er ren og ret hans Færd.
एक किशोर के लिए भी यह संभव है, कि वह अपने चालचलन द्वारा अपनी विशेषता के लक्षण प्रकट कर दे, कि उसकी गतिविधि शुद्धता तथा पवित्रता की ओर है अथवा नहीं?
12 Øret, der hører, og Øjet, der ser, HERREN skabte dem begge.
वे कान, जो सुनने के लिए, तथा वे नेत्र, जो देखने के लिए निर्धारित किए गए हैं, याहवेह द्वारा निर्मित हैं.
13 Elsk ikke Søvn, at du ej bliver fattig, luk Øjnene op og bliv mæt.
नींद का मोह तुम्हें गरीबी में डुबो देगा; अपने नेत्र खुले रखो कि तुम्हारे पास भोजन की भरपूरी रहे.
14 Køberen siger: "Usselt, usselt!" men skryder af Handelen, når han går bort.
ग्राहक तो विक्रेता से यह अवश्य कहता है, “अच्छी नहीं है यह सामग्री!” किंतु वहां से लौटकर वह अन्यों के समक्ष अपनी उत्कृष्ट खरीद की बड़ाई करता है.
15 Har man end Guld og Perler i Mængde, kosteligst Smykke er Kundskabslæber.
स्वर्ण और मूंगे की कोई कमी नहीं है, दुर्लभ रत्नों के समान दुर्लभ हैं ज्ञान के उद्गार.
16 Tag hans Klæder, han borged for en anden, pant ham for fremmedes Skyld!
जो किसी अनजान के ऋण की ज़मानत देता है, वह अपने वस्त्र तक गंवा बैठता है; जब कोई अनजान व्यक्तियों की ज़मानत लेने लगे, तब प्रतिभूति सुरक्षा में उसका वस्त्र भी रख ले.
17 Sødt smager Løgnens Brød, bagefter fyldes Munden med Grus.
छल से प्राप्‍त किया गया भोजन उस व्यक्ति को बड़ा स्वादिष्ट लगता है, किंतु अंत में वह पाता है कि उसका मुख कंकड़ों से भर गया है.
18 Planer, der lægges ved Rådslagning, lykkes; før Krig efter modent Overlæg!
किसी भी योजना की सिद्धि का मर्म है सुसंगत परामर्श; तब युद्ध के पूर्व उपयुक्त निर्देश प्राप्‍त कर रखो.
19 Bagtaleren røber, hvad ham er betroet, hav ej med en åbenmundet at gøre!
कानाफूसी आत्मविश्वास को धोखा देती है; तब ऐसे बकवादी की संगति से दूर रहना ही भला है.
20 Den, der bander Fader og Moder, i Bælgmørke går hans Lampe ud.
जो अपने पिता और अपनी माता को शाप देता है, उसका दीपक घोर अंधकार की स्थिति में ही बुझ जाएगा.
21 Først haster man efter en Arv, men til sidst velsignes den ikke.
प्रारंभ में सरलतापूर्वक और शीघ्रता से प्राप्‍त की हुई संपत्ति अंततः सुखदायक नहीं होती.
22 Sig ikke: "Ondt vil jeg gengælde!" Bi på HERREN, så hjælper han dig.
मत कहो, “मैं इस अन्याय का प्रतिशोध अवश्य लूंगा!” याहवेह के निर्धारित अवसर की प्रतीक्षा करो, वही तुम्हारा छुटकारा करेंगे.
23 To Slags Lodder er HERREN en Gru, det er ikke godt, at Vægten er falsk.
असमान माप याहवेह के समक्ष घृणास्पद, तथा छलपूर्ण तुलामान कुटिलता है.
24 Fra HERREN er Mands Fjed, hvor kan et Menneske fatte sin Skæbne!
जब मनुष्य का चलना याहवेह द्वारा ठहराया जाता है, तब यह कैसे संभव है कि हम अपनी गतिविधियों को स्वयं समझ सकें?
25 Det er farligt at sige tankeløst: "Helligt!" og først efter Løftet tænke sig om.
जल्दबाजी में कुछ प्रभु के लिए कुछ समर्पित करना एक जाल जैसा है, क्योंकि तत्पश्चात व्यक्ति मन्नत के बारे में विचार करने लगता है!
26 Viis Konge sigter de gudløse, lader Tærskehjul gå over dem.
बुद्धिमान राजा दुष्टों को अलग करता जाता है; और फिर उन पर दांवने का पहिया चला देता है.
27 Menneskets Ånd er en HERRENs Lampe, den ransager alle hans indres Kamre.
मनुष्य की आत्मा याहवेह द्वारा प्रज्वलित वह दीप है, जिसके प्रकाश में वह उसके मन की सब बातों का ध्यान कर लेते हैं.
28 Godhed og Troskab vogter Kongen, han støtter sin Trone ved Retfærd.
स्वामीश्रद्धा तथा सच्चाई ही राजा को सुरक्षित रखती हैं; तथा बिना पक्षपात का न्याय उसके सिंहासन की स्थिरता होती है.
29 Unges Stolthed er deres Styrke, gamles Smykke er grånet Hår.
युवाओं की शोभा उनके शौर्य में है, और वरिष्ठ व्यक्ति की उसके सफेद बालों में.
30 Blodige Strimer renser den onde og Hug hans Indres Kamre.
बुराई को छोड़ने के लिए अनिवार्य है वह प्रहार, जो घायल कर दे; कोड़ों की मार मन को स्वच्छ कर देती है.

< Ordsprogene 20 >