< Jeremias 43 >

1 Men da Jeramias var til ende med at forkynde alle de Ord, med hvilke HERREN deres Gud havde sendt ham til dem, alle de nævnte Ord,
जैसे ही येरेमियाह ने सारे उपस्थित जनसमूह के समक्ष याहवेह, उनके परमेश्वर द्वारा प्रदत्त संदेश सुनाना समाप्‍त किया,
2 sagde Azarja, Maasejas Søn, og Johanan, Kareas Søn, og alle de andre overmodige Mænd til Jeremias: "Du lyver! HERREN vor Gud har ikke sendt dig for at sige, at vi ikke skal drage til Ægypten for at bo der som fremmede;
होशाइयाह का पुत्र अज़रियाह तथा कोरियाह का पुत्र योहानन तथा अन्य सारे दंभी लोग येरेमियाह के विषय में कह उठे: “झूठ बोल रहे हैं आप! याहवेह, हमारे परमेश्वर ने आपको इस संदेश के साथ भेजा ही नहीं है, ‘तुम्हें मिस्र में बस जाने के उद्देश्य से प्रवेश नहीं करना है’;
3 nej, Baruk, Nerijas Søn, har ophidset dig imod os, for at vi skal gives i Kaldæernes Hånd, så de dræber os eller fører os bort til Babel."
यह नेरियाह का पुत्र बारूख है, जो आपको हमारे विरुद्ध उकसा रहा है, कि हमें कसदियों के हाथों में सौंप दिया जाए, कि वे हमारी हत्या कर दें अथवा हमें बंदी बनाकर बाबेल ले जायें.”
4 Og Johanan, Karens Søn, alle Hærførerne og alt Folket adlød ikke HERRENs Røst om at blive i Judas Land;
तब कोरियाह के पुत्र योहानन ने, सेनापतियों ने तथा सारे लोगों ने यहूदिया देश में ही ठहरे रहने के विषय में याहवेह के आदेश का पालन नहीं किया.
5 men Johanan, Kareas Søn, og alle Hærførerne tog hele Judas Rest, som var vendt tilbage for at bo i Judas Land,
कोरियाह के पुत्र योहानन तथा सारे सेनापतियों ने यहूदिया के संपूर्ण बचे हुए लोगों को, जो अनेक-अनेक देशों में से विस्थापन की स्थिति से यहूदिया में बस जाने के लिए लौटा लाए गए थे,
6 Mænd, Kvinder og Børn, Kongedøtrene og enhver, som Livvagts øverste Nebuzaradan havde ladet blive hos Gedalja, Sjafans Søn Ahikams Søn, også Profeten Jeremias og Baruk, Nerijas Søn,
पुरुष स्त्री एवं बालक, राजपुत्रियां तथा हर एक ऐसा व्यक्ति, जिसे अंगरक्षकों के प्रधान नेबुज़रादान ने शापान के पौत्र अहीकाम के पुत्र, गेदालियाह, भविष्यद्वक्ता येरेमियाह तथा नेरियाह के पुत्र बारूख के साथ छोड़ दिया था,
7 og drog til Ægypten; thi de adlød ikke HERRENs Røst. Og de kom til Takpankes.
इन्होंने याहवेह के आदेश का पालन नहीं किया और ये सभी मिस्र देश को चले गए और ताहपनहेस तक जा पहुंचे.
8 Men HERRENs Ord kom til Jeremias i Takpankes således:
ताहपनहेस में येरेमियाह को याहवेह का यह संदेश प्राप्‍त हुआ:
9 Tag dig nogle store Sten og grav dem ned i Teglstensgulvets Underlag ved Indgangen til Faraos Hus i Takpankes i de judæiske Mænds Påsyn
“यहां ताहपनहेस में ही, कुछ बड़े पत्थर लेकर उन्हें यहूदियों के देखते-देखते फ़रोह के महलों के प्रवेश द्वार के सम्मुख के पक्‍के मार्ग के पत्थरों के गारे के नीचे छिपा दो.
10 og sig til dem: Så siger Hærskarers HERRE, Israels Gud: Jeg lader min Tjener Kong Nebukadrezar af Babel hente, og han skal rejse sin Trone oven over de Sten, du gravede ned, og brede sit Trontæppe derover.
तब उनके समक्ष यह वाणी करो: ‘सेनाओं के याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर की यह वाणी है, यह देख लेना कि मैं बाबेल के राजा अपने सेवक नबूकदनेज्ज़र को यहां ले आने पर हूं. इन्हीं पत्थरों पर मैं उसका सिंहासन स्थापित करूंगा, जो यहां छिपाए गए हैं. इनके ऊपर वह अपना राजकीय मंडप विस्तृत करेगा.
11 Han skal komme og slå Ægypten; dem, der hører Døden til, skal han overgive til Død, dem der hører Fangenskabet til, til Fangenskab og dem, der hører Sværdet til, til Sværd.
नबूकदनेज्ज़र आकर मिस्र को पराजित कर देगा. जिनके लिए मृत्यु नियत की गई है, उनकी मृत्यु हो जाएगी; जिनको बंदी बना लिया जाना नियत है, वे बंदी बना लिए जाएंगे; जो तलवार से वध किए जाने के लिए निर्धारित किए गए हैं, वे तलवार से वध कर दिए जाएंगे.
12 Han skal sætte Ild på Ægyptens Gudehuse og afbrænde dem og bortføre Guderne som Fanger, og han skal svøbe Ægypten om sig, som en Hyrde sin Kappe; derpå skal han drage bort derfra i Fred.
मैं मिस्र के देवताओं के मंदिरों में आग लगा दूंगा और वह उन्हें भस्म कर डालेगा तथा मिस्रियों को बंदी बना लेगा. वह मिस्र को ध्वस्त कर देगा जिस प्रकार चरवाहा स्वयं अपने बाह्य वस्त्र को अपनी देह पर लपेट लेता है. उसी प्रकार वह मिस्र को स्वयं पर लपेट लेगा और वहां से सुरक्षित विदा हो जाएगा.
13 Han skal nedbryde Stenstøtterne i Bet-Sjemesj og afbrænde Ægyptens Gudehuse.
वह मिस्र के सूर्य मंदिर के पूजा-स्तम्भों को चूर-चूर कर देगा, जो हेलियोपोलिस में हैं; वैसे ही मिस्र के देवताओं के मंदिरों को भी वह भस्म कर देगा.’”

< Jeremias 43 >