< Jeremias 29 >

1 Følgende er indholdet af det brev, profeten Jeramias sendte fra Jerusalem til de Ældste, som var tilbage blandt de bortførte, og til Præsterne og Profeterne og alt Folket, som Nebukadnezar havde ført fra Jerusalem til Babel,
नबूकदनेज्ज़र द्वारा येरूशलेम से बाबेल बंदी उत्तरजीवी प्राचीनों, पुरोहितों, भविष्यवक्ताओं तथा सारे लोगों को संबोधित येरेमियाह द्वारा लिखित पत्र की विषय-वस्तु यह है.
2 efter at Kong Jekonja, Herskerinden, Hofmændene, Judas og Jerusalems Fyrster, Kunsthåndværkerne og Smedene havde forladt Jerusalem,
(यह उस समय का उल्लेख है जब राजा यकोनियाह, राजमाता, सांसद तथा यहूदिया तथा येरूशलेम के प्रशासक, कुशल मजदूर और शिल्पकार येरूशलेम से पलायन कर चुके थे.)
3 ved Elasa, Sjafans Søn, og Gemarja, Hilkijas Søn, som kong Zedekias af Juda sendte til Babel, til Kong Nebukadnezar af Babel.
यह पत्र शापान के पुत्र एलासाह तथा हिलकियाह के पुत्र गेमारियाह के हाथों में सौंप दिया गया, कि यह पत्र यहूदिया के राजा सीदकियाहू ने बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र को इन शब्दों में संबोधित करते हुए बाबेल में भेजा:
4 Så siger Hærskarers HERRE, Israels Gud, til alle de landflygtige, som jeg førte fra Jerusalem til Babel:
सभी बंदियों के लिए, जिन्हें मैंने येरूशलेम से बाबेल में बंधुआई में भेजा है, सेनाओं के याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का संदेश यह है:
5 Byg Huse og bo deri, plant Haver og spis deres Frugt,
“आवासों का निर्माण करो तथा उनमें निवास करो; वाटिकाएं रोपित करो तथा उनके उत्पाद का उपभोग करो.
6 tag eder Hustruer og avl Sønner og Døtre, tag Hustruer til eders Sønner og bortgift eders Døtre, at de kan føde Sønner og Døtre, bliv mange der og ikke færre;
विवाह करो और पुत्र-पुत्रियों के जनक हो जाओ; तब अपने पुत्रों के लिए पत्नियां ले आओ तथा अपनी पुत्रियों का विवाह कर उन्हें विदा करो, कि वे संतान पैदा करें-उनका बढ़ना ही होता रहे, कमी नहीं.
7 og lad det Lands Vel, til hvilket jeg har ført eder, ligge eder på Sinde, og bed for det til HERREN; thi når det går det godt, går det også eder godt.
जिस नगर में मैंने तुम्हें बंदी बनाकर रखा है, तुम उस नगर के हित का यत्न करते रहना. उसकी ओर से तुम याहवेह से बिनती भी करते रहना, क्योंकि उस नगर की समृद्धि में ही तुम्हारा हित निहित होगा.”
8 Thi så siger Hærskarers HERRE, Israels Gud: Lad ikke de Profeter, som er iblandt eder, eller eders Spåmænd bilde eder noget ind, og lyt ikke til de Drømme, I drømmer;
क्योंकि इस्राएल के परमेश्वर, सेनाओं के याहवेह का आदेश यह है: “सावधान रहना कि तुम अपने मध्य विद्यमान भविष्यवक्ताओं तथा पूर्वघोषकों के धोखे में न आ जाओ. वे अपने जिन स्वप्नों का उल्लेख करते हैं, उनकी ओर भी ध्यान न देना.
9 thi Løgn profeterer de eder i mit Navn; jeg har ikke sendt dem, lyder det fra HERREN.
क्योंकि वे मेरे नाम में तुमसे झूठी भविष्यवाणी कर रहे होंगे. वे मेरे द्वारा भेजे गये बर्तन नहीं हैं,” यह याहवेह की वाणी है.
10 Thi så siger HERREN: Når halvfjerdsindstyve År er gået for Babel, vil jeg se til eder og på eder opfylde min Forjættelse om at føre eder tilbage hertil.
क्योंकि याहवेह की वाणी यह है: “जब बाबेल के सत्तर वर्ष पूरे हो जायेंगे, तब मैं तुम्हारी ओर आकर तुमसे की गई बात, तुम्हें इसी स्थान पर लौटा ले आने की वह रुचिर प्रतिज्ञा पूर्ण करूंगा.
11 Thi jeg ved, hvilke Tanker jeg tænker om eder, lyder det fra HERREN, Tanker om Fred og ikke om Ulykke, at jeg må give eder Fremtid og Håb.
इसलिये कि मेरे द्वारा तुम्हारे लिए योजित अभिप्राय स्पष्ट हैं,” यह याहवेह की वाणी है, “तुम्हें एक प्रत्याशित भविष्य प्रदान करने के निमित, मैंने समृद्धि की योजना का विन्यास किया है, संकट का नहीं.
12 Kalder I på mig, vil jeg svare eder; beder I til mig, vil jeg høre eder;
उस समय तुम मेरी ओर उन्मुख होकर मुझे पुकारोगे, मुझसे बिनती करोगे और मैं तुम्हारी सुनूंगा.
13 leder I efter mig, skal I finde mig; såfremt I søger mig af hele eders Hjerte,
तुम मेरी खोज करोगे और मुझे प्राप्‍त कर लोगे, जब तुम अपने संपूर्ण हृदय से मेरी खोज करोगे.
14 vil jeg lade mig finde af eder, lyder det fra HERREN, og vende eders Skæbne og sanke eder sammen fra alle de Folkeslag og alle de Steder, jeg har bortstødt eder til, lyder det fra HERREN, og føre eder tilbage til det Sted, fra hvilket jeg førte eder bort.
यह याहवेह की वाणी है, मैं तुम्हें उपलब्ध हो जाऊंगा, मैं तुम्हारे ऐश्वर्य को लौटाकर दूंगा तथा तुम्हें उन सभी राष्ट्रों तथा स्थानों से एकत्र करूंगा, जहां मैंने तुम्हें बंदी कर दिया है,” यह याहवेह की वाणी है, “तब मैं तुम्हें उसी स्थान पर लौटा ले आऊंगा, जहां से मैंने तुम्हें बंधुआई में भेज दिया था.”
15 Men når I siger: "HERREN har opvakt os Profeter i Babel
इसलिये कि तुम्हारा यह दावा है, “बाबेल में हमारे निमित्त भविष्यवक्ताओं का उद्भव याहवेह द्वारा किया गया है,”
16 Thi så siger HERREN om Kongen der sidder på Davids Trone, og om alt Folket, der bor i denne By, eders Brødre, som ikke drog. i Landflygtighed med eder,
यह याहवेह का संदेश है, उस राजा के विषय में जो दावीद के सिंहासन पर विराजमान होता है तथा उन लोगों के विषय में, जो इस नगर में निवास कर रहे हैं, जो सहनागरिक तुम्हारे साथ बंधुआई में नहीं गए हैं—
17 så siger Hærskarers HERRE: Se, jeg sender Sværd, Hunger og Pest over dem og gør dem som de usle Figener, der er for dårlige at spise;
सेनाओं के याहवेह की यह वाणी है: “यह देख लेना मैं उन पर तलवार का प्रहार करवाऊंगा, अकाल तथा महामारी भेजूंगा. मैं उनका स्वरूप ऐसे फटे हुए अंजीरों के सदृश बना दूंगा, जो सड़न के कारण सेवन के योग्य ही नहीं रह गए हैं.
18 jeg forfølger dem med Sværd, Hunger og Pest og gør dem til Rædsel for alle Jordens Riger, til Forbandelsesord, til Gru, Spot og Spe blandt alle de Folk, jeg bortstøder dem til,
मैं तलवार, अकाल तथा महामारी लेकर उनका पीछा करूंगा. मैं उन्हें पृथ्वी के सारे राज्यों के समक्ष भयावह बना दूंगा, कि वे उन राष्ट्रों के मध्य शाप, भय तथा उपहास का विषय बनकर रह जाएं, जहां मैंने उन्हें दूर किया है.
19 til Straf fordi de ikke hørte mine Ord, lyder det fra HERREN, når jeg årle og silde sendte mine Tjenere Profeterne til dem, men de vilde ikke høre, lyder det fra HERREN.
क्योंकि उन्होंने मेरे आदेशों की ओर ध्यान नहीं दिया है,” यह याहवेह की वाणी है, “जो मैं अपने सेवकों, भविष्यवक्ताओं के द्वारा बार-बार भेज रहा हूं. किंतु तुमने उनकी सुनी ही नहीं,” यह याहवेह की वाणी है.
20 Men hør dog HERRENs Ord, alle I landflygtige, som jeg sendte fra Jerusalem til Babel!
इसलिये तुम याहवेह का आदेश सुनो, तुम सभी बंदियों, जिन्हें मैंने येरूशलेम से बाबेल बंदी किया है.
21 Så siger Hærskarers HERRE, Israels Gud, om Aab, Kolajas Søn, og Zidkija, Maasejas Søn, som profeterer eder Løgn i mit Navn: Se, jeg giver dem i Kong Nebukadrezar af Babels Hånd, og han skal lade dem hugge ned for eders Øjne,
यह इस्राएल के परमेश्वर, सेनाओं के याहवेह की कोलाइयाह के पुत्र अहाब तथा मआसेइयाह के पुत्र सीदकियाहू के विषय में, जो मेरे नाम में झूठी भविष्यवाणी कर रहे हैं यह वाणी है: “यह देखना कि मैं उन्हें बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र के हाथों में सौंप दूंगा, जो तुम्हारे देखते-देखते उनका वध कर देगा.
22 og de skal bruges af alle de landflygtige fra Juda i Babel til at forbande ved, idet man skal sige: "HERREN gøre med dig som med Zidkija og Aab, hvem Babels Konge lod stege i Ild!"
उनके कारण उन सभी बंदी द्वारा, जिन्हें यहूदिया से बाबेल ले जाया गया है, इस प्रकार शाप दिया जाएगा: ‘याहवेह तुम्हें सीदकियाहू तथा अहाब सदृश बना दें, जिन्हें बाबेल के राजा ने अग्नि में झोंक दिया था.’
23 Thi de øvede dårskab i Israel og bedrev Hor med deres Landsmænds Kvinder og talte i mit Navn løgnagtige Ord, som jeg ikke havde bedt dem at tale; jeg ved det og kan vidne det, lyder det fra HERREN.
इस्राएल में उन्होंने जो किया है, वह मूर्खतापूर्ण था; उन्होंने अपने पड़ोसियों की पत्नियों के साथ व्यभिचार किया, उन्होंने मेरे नाम में झूठे वचन दिए हैं, जिनके विषय में मेरी ओर से कोई आदेश नहीं दिया गया था. मैं वह हूं, जिसे संज्ञान है, मैं प्रत्यक्षदर्शी हूं,” यह याहवेह की वाणी है.
24 Til Nehelamiten Sjemaja skal du sige:
नेहेलामी शेमायाह से तुम्हें कहना होगा,
25 Så siger Hærskarers HERRE, Israels Gud: Fordi du i dit eget Navn har sendt alt Folket i Jerusalem og Præsten Zefanja, Maasejas Søn, og alle Præsterne et så lydende Brev:
“इस्राएल के परमेश्वर, सेनाओं के याहवेह की वाणी यह है: इसलिये कि तुमने स्वयं अपने ही नाम में येरूशलेम में निवास कर रहे लोगों को, मआसेइयाह के पुत्र पुरोहित ज़ेफनियाह को तथा अन्य सभी पुरोहितों को पत्र प्रगट किए हैं, जिनमें यह लिखा गया था,
26 "HERREN har gjort dig til Præst i Præsten Jojadas Sted til i HERRENs Hus at have Opsyn med alle gale og Folk i profetisk Henrykkelse, hvilke du skal lægge i Blok og Halsjern.
‘याहवेह ने आपको पुरोहित यहोइयादा के स्थान पर पुरोहित नियुक्त किया है, कि आप याहवेह के भवन में भविष्यवाणी कर रहे हर एक विक्षिप्‍त व्यक्ति पर पर्यवेक्षक हो जाएं; कि उसे बेड़ी में तथा उसके गले को लौह गली में जकड़ दिया जाए.
27 Hvorfor skrider du da ikke ind mod Jeremias fra Anatot, der profeterer hos eder?
इसलिये आपने अनाथोथवासी येरेमियाह को फटकार क्यों नहीं लगाई, जो आपके समक्ष भविष्यवाणी करता रहता है?
28 Nu har han kunnet sende Bud til os i Babel og ladet sige: Det trækker i Langdrag! Byg Huse og bo deri, plant Haver og spis deres Frugt!"
क्योंकि उसी ने तो हमें बाबेल में यह संदेश भेजा किया था: दीर्घकालीन होगी यह बंधुआई; अपने लिए आवास निर्मित करो और उनमें निवास करो, वाटिकाएं रोपित करो तथा उनके उत्पाद का उपभोग करो.’”
29 Dette Brev læste Præsten Zefanja for Profeten Jeremias.
पुरोहित ज़ेफनियाह ने यह पत्र भविष्यद्वक्ता येरेमियाह को पढ़ सुनाया.
30 Da kom HERRENs Ord til Jeremias således:
यह होते ही येरेमियाह को याहवेह का यह संदेश प्राप्‍त हुआ:
31 Send Bud til alle de landflygtige og sig: Så siger HERREN om Nehelamiten Sjemaja: Fordi Sjemaja har profeteret for eder, uden at jeg har sendt ham, og får eder til at slå Lid til Løgn,
“सभी बंदियों को यह संदेश प्रगट कर दो: ‘नेहेलामी शेमायाह के विषय में याहवेह का संदेश यह है: इसलिये कि शेमायाह ने तुम्हारे समक्ष भविष्यवाणी की है यद्यपि उसे मैंने प्रगट किया ही न था तथा उसने तुम्हें असत्य पर विश्वास करने के लिए उकसा दिया,
32 derfor, så siger HERREN: Se, jeg hjemsøger Nehelamiten Sjemaja og hans Efterkommere; han skal ingen have, der bor iblandt eder og oplever den Lykke, jeg giver eder, lyder det fra HERREN, fordi han har prædiket Frafald fra HERREN.
इसलिये याहवेह का संदेश यह है: यह देखना कि मैं नेहेलामी शेमायाह तथा उसके वंशजों को दंड देने पर हूं. इन लोगों के मध्य में उसका कोई भी शेष न रह जाएगा, वह उस हित को देख न सकेगा, जो मैं अपनी प्रजा के निमित्त करने पर हूं, यह याहवेह की वाणी है, क्योंकि उसने याहवेह के विरुद्ध विद्रोह करना सिखाया था.’”

< Jeremias 29 >