< Esajas 66 >
1 Så siger HERREN: Himlen er og Jorden mine Fødders Skammel Hvad for et Hus vil I bygge mig, og hvad for et Sted er min Bolig?
१यहोवा यह कहता है: “आकाश मेरा सिंहासन और पृथ्वी मेरे चरणों की चौकी है; तुम मेरे लिये कैसा भवन बनाओगे, और मेरे विश्राम का कौन सा स्थान होगा?
2 Alt dette skabte min Hånd, så det fremkom, lyder det fra HERREN. Jeg ser hen til den arme, til den, som har en sønderknust Ånd, og den, som bæver for mit Ord.
२यहोवा की यह वाणी है, ये सब वस्तुएँ मेरे ही हाथ की बनाई हुई हैं, इसलिए ये सब मेरी ही हैं। परन्तु मैं उसी की ओर दृष्टि करूँगा जो दीन और खेदित मन का हो, और मेरा वचन सुनकर थरथराता हो।
3 Den, som slagter Okse, er en Manddraber, den, som ofrer Lam, er en Hundemorder, den, som ofrer Afgrøde, frembærer Svineblod, den, som brænder Røgelse, hylder en Afgud. Som de valgte deres egne Veje og ynder deres væmmelige Guder,
३“बैल का बलि करनेवाला मनुष्य के मार डालनेवाले के समान है; जो भेड़ का चढ़ानेवाला है वह उसके समान है जो कुत्ते का गला काटता है; जो अन्नबलि चढ़ाता है वह मानो सूअर का लहू चढ़ानेवाले के समान है; और जो लोबान जलाता है, वह उसके समान है जो मूरत को धन्य कहता है। इन सभी ने अपना-अपना मार्ग चुन लिया है, और घिनौनी वस्तुओं से उनके मन प्रसन्न होते हैं।
4 så vælger og jeg deres Smerte, bringer over dem, hvad de frygter, fordi de ej svared, da jeg kaldte, ej hørte, endskønt jeg taled, men gjorde, hvad der vakte mit Mishag, valgte, hvad ej var min Vilje.
४इसलिए मैं भी उनके लिये दुःख की बातें निकालूँगा, और जिन बातों से वे डरते हैं उन्हीं को उन पर लाऊँगा; क्योंकि जब मैंने उन्हें बुलाया, तब कोई न बोला, और जब मैंने उनसे बातें की, तब उन्होंने मेरी न सुनी; परन्तु जो मेरी दृष्टि में बुरा था वही वे करते रहे, और जिससे मैं अप्रसन्न होता था उसी को उन्होंने अपनाया।”
5 Hør HERRENs Ord, I, som bæver for hans Ord: Således siger eders Brødre, der hader eder og støder eder bort for mit Navns Skyld: "Lad HERREN vise sig i sin Herlighed, så vi kan se eders Glæde!" Men de skal blive til Skamme!
५तुम जो यहोवा का वचन सुनकर थरथराते हो यहोवा का यह वचन सुनो: “तुम्हारे भाई जो तुम से बैर रखते और मेरे नाम के निमित्त तुम को अलग कर देते हैं उन्होंने कहा है, ‘यहोवा की महिमा तो बढ़े, जिससे हम तुम्हारा आनन्द देखने पाएँ;’ परन्तु उन्हीं को लज्जित होना पड़ेगा।
6 Hør, hvor det drøner fra Byen, drøner fra Templet, hør, hvor HERREN øver Gengæld imod sine Fjender!
६“सुनो, नगर से कोलाहल की धूम! मन्दिर से एक शब्द, सुनाई देता है! वह यहोवा का शब्द है, वह अपने शत्रुओं को उनकी करनी का फल दे रहा है!
7 Før hun er i Barnsnød, føder hun, før end Veer kommer over hende, har hun en Dreng.
७“उसकी प्रसव-पीड़ा उठने से पहले ही उसने जन्मा दिया; उसको पीड़ाएँ होने से पहले ही उससे बेटा जन्मा।
8 Hvo hørte vel Mage dertil, hvo så vel sligt? Kommer et Land til Verden på en eneste Dag, fødes et Folk på et Øjeblik? Thi Zion kom i Barnsnød og fødte med det samme sine Børn.
८ऐसी बात किसने कभी सुनी? किसने कभी ऐसी बातें देखी? क्या देश एक ही दिन में उत्पन्न हो सकता है? क्या एक जाति क्षण मात्र में ही उत्पन्न हो सकती है? क्योंकि सिय्योन की प्रसव-पीड़ा उठी ही थीं कि उससे सन्तान उत्पन्न हो गए।
9 Åbner jeg et Moderliv og hindrer det i Fødsel? siger HERREN. Bringer jeg Fødsel og standser den? siger din Gud.
९यहोवा कहता है, क्या मैं उसे जन्माने के समय तक पहुँचाकर न जन्माऊँ? तेरा परमेश्वर कहता है, मैं जो गर्भ देता हूँ क्या मैं कोख बन्द करूँ?
10 Glæd dig, Jerusalem! Der juble enhver, som har det kær, tag Del i dets Glæde, alle, som sørger over det,
१०“हे यरूशलेम से सब प्रेम रखनेवालों, उसके साथ आनन्द करो और उसके कारण मगन हो; हे उसके विषय सब विलाप करनेवालों उसके साथ हर्षित हो!
11 for at I må die dets husvalende Barm og mættes, for at I må drikke af dets fulde Bryst og kvæges.
११जिससे तुम उसके शान्तिरूपी स्तन से दूध पी पीकर तृप्त हो; और दूध पीकर उसकी महिमा की बहुतायत से अत्यन्त सुखी हो।”
12 Thi så siger HERREN: Se, jeg leder til hende Fred som en svulmende Flod og Folkenes Rigdom som en Strøm; hendes spæde skal bæres på Hofte, og Kærtegn får de på Skød;
१२क्योंकि यहोवा यह कहता है, “देखो, मैं उसकी ओर शान्ति को नदी के समान, और जाति-जाति के धन को नदी की बाढ़ के समान बहा दूँगा; और तुम उससे पीओगे, तुम उसकी गोद में उठाए जाओगे और उसके घुटनों पर कुदाए जाओगे।
13 som en Moder trøster sin Søn, således trøster jeg eder, i Jerusalem finder I Trøst.
१३जिस प्रकार माता अपने पुत्र को शान्ति देती है, वैसे ही मैं भी तुम्हें शान्ति दूँगा; तुम को यरूशलेम ही में शान्ति मिलेगी।
14 I skal se det med Hjertens Glæde, eders Ledemod skal spire som Græs. Hos HERRENs Tjenere kendes hans Hånd, men hos hans Fjender Vrede.
१४तुम यह देखोगे और प्रफुल्लित होंगे; तुम्हारी हड्डियाँ घास के समान हरी-भरी होंगी; और यहोवा का हाथ उसके दासों के लिये प्रगट होगा, और उसके शत्रुओं के ऊपर उसका क्रोध भड़केगा।
15 Thi se, som Ild kommer HERREN, og hans Vogne er som et Stormvejr, han vil vise sin Harme i Gløder, sin Trussel i flammende Luer;
१५“क्योंकि देखो, यहोवा आग के साथ आएगा, और उसके रथ बवण्डर के समान होंगे, जिससे वह अपने क्रोध को जलजलाहट के साथ और अपनी चितौनी को भस्म करनेवाली आग की लपट से प्रगट करे।
16 thi med Ild og med sit Sværd skal HERREN dømme alt Kød, og mange er HERRENs slagne.
१६क्योंकि यहोवा सब प्राणियों का न्याय आग से और अपनी तलवार से करेगा; और यहोवा के मारे हुए बहुत होंगे।
17 De, som helliger og vier sig for Lundene, følgende en i deres Midte, de, som æder Svinekød og Kød af Kryb og Mus, deres Gerninger og deres Tanker skal forgå til Hobe, lyder det fra HERREN.
१७“जो लोग अपने को इसलिए पवित्र और शुद्ध करते हैं कि बारियों में जाएँ और किसी के पीछे खड़े होकर सूअर या चूहे का माँस और अन्य घृणित वस्तुएँ खाते हैं, वे एक ही संग नाश हो जाएँगे, यहोवा की यही वाणी है।
18 Jeg kommer for at samle alle Folk og Tungemål, og de skal komme og se min Herlighed.
१८“क्योंकि मैं उनके काम और उनकी कल्पनाएँ, दोनों अच्छी रीति से जानता हूँ; और वह समय आता है जब मैं सारी जातियों और भिन्न-भिन्न भाषा बोलनेवालों को इकट्ठा करूँगा; और वे आकर मेरी महिमा देखेंगे।
19 Jeg fuldbyrder et Under i blandt dem og sender undslupne af dem til Folkene, Tarsis, Pul, Lud, Mesjek, Rosj, Tujal, Javan, de fjerne Strande, som ikke har hørt mit Ry eller set min Herlighed; og de skal forkynde min Herlighed blandt Folkene.
१९मैं उनमें एक चिन्ह प्रगट करूँगा; और उनके बचे हुओं को मैं उन जातियों के पास भेजूँगा जिन्होंने न तो मेरा समाचार सुना है और न मेरी महिमा देखी है, अर्थात् तर्शीशियों और धनुर्धारी पूलियों और लूदियों के पास, और तुबलियों और यूनानियों और दूर द्वीपवासियों के पास भी भेज दूँगा और वे जाति-जाति में मेरी महिमा का वर्णन करेंगे।
20 Og de skal bringe alle eders Brødre fra alle Folk som Gave til HERREN, til Hest, til Vogns, i Bærestol, på Muldyr og Kameler til mit hellige Bjerg Jerusalem, siger HERREN, som når Israelitterne bringer Offergaver i rene Kar til HERRENs Hus.
२०जैसे इस्राएली लोग अन्नबलि को शुद्ध पात्र में रखकर यहोवा के भवन में ले आते हैं, वैसे ही वे तुम्हारे सब भाइयों को भाइयों को जातियों से घोड़ों, रथों, पालकियों, खच्चरों और साँड़नियों पर चढ़ा-चढ़ाकर मेरे पवित्र पर्वत यरूशलेम पर यहोवा की भेंट के लिये ले आएँगे, यहोवा का यही वचन है।
21 Også af dem vil jeg udtage Levitpræster, siger HERREN.
२१और उनमें से मैं कुछ लोगों को याजक और लेवीय पद के लिये भी चुन लूँगा।
22 Thi ligesom de nye Himle og den ny Jord, som jeg skaber, skal bestå for mit Åsyn, lyder det fra HERREN, således skal eders Afkom og Navn bestå.
२२“क्योंकि जिस प्रकार नया आकाश और नई पृथ्वी, जो मैं बनाने पर हूँ, मेरे सम्मुख बनी रहेगी, उसी प्रकार तुम्हारा वंश और तुम्हारा नाम भी बना रहेगा; यहोवा की यही वाणी है।
23 Hver Måned på Nymånedagen og hver Uge på Sabbatten skal alt Kød komme og tilbede for mit Åsyn, siger HERREN,
२३“फिर ऐसा होगा कि एक नये चाँद से दूसरे नये चाँद के दिन तक और एक विश्रामदिन से दूसरे विश्रामदिन तक समस्त प्राणी मेरे सामने दण्डवत् करने को आया करेंगे; यहोवा का यही वचन है।
24 og man går ud for at se på Ligene af de Mænd, der faldt fra mig; thi deres Orm dør ikke, og deres Ild slukkes ikke; de er alt Kød en Gru.
२४“तब वे निकलकर उन लोगों के शवों पर जिन्होंने मुझसे बलवा किया दृष्टि डालेंगे; क्योंकि उनमें पड़े हुए कीड़े कभी न मरेंगे, उनकी आग कभी न बुझेगी, और सारे मनुष्यों को उनसे अत्यन्त घृणा होगी।”