< Ezekiel 21 >
1 Da kom HERRENs Ord til mig sååledes:
याहवेह का यह वचन मेरे पास आया:
2 Mennesskesøn, vend dit Ansigt mod Jerusalem, lad din Tale strømme mod Helligdommen og profeter mod Israels Land!
“हे मनुष्य के पुत्र, अपना चेहरा येरूशलेम के विरुद्ध करो और पवित्र स्थान के विरुद्ध प्रचार करो. इस्राएल देश के विरुद्ध भविष्यवाणी करो.
3 Sig til Israels Land: Så siger HERREN: Se, jeg kommer over dig og drager mit Sværd af Skedn for at udrydde både retfærdige og gudløse af dig.
और उस देश से कहो: ‘याहवेह का यह कहना है: हे इस्राएल, मैं तुम्हारे विरुद्ध हूं. मैं अपनी तलवार म्यान से निकालूंगा और तुममें से धर्मी और दुष्ट दोनों को मार डालूंगा.
4 Fordi jeg vil udrydde både retfærdige og gudløse af dig, derfor skal mit Sværd fare af Skeden mod alt Kød fra Syd til Nord.
क्योंकि मैं धर्मी और दुष्ट दोनों को मार डालने वाला हूं, इसलिये मेरी तलवार दक्षिण से लेकर उत्तर तक सब मनुष्यों के विरुद्ध उठेगी.
5 Og alt Kød skal kende, at jeg, HERREN, har draget mit Sværd at Skeden; det skal ikke vende tilbage!
तब सब लोग जानेंगे मैं याहवेह ने म्यान से अपनी तलवार बाहर निकाली है; यह फिर म्यान में नहीं रखी जाएगी.’
6 Men du, Menneskesøn, støn, støn for deres Øjne, som om dine Lænder skulde briste, i bitter Smerte!
“इसलिये हे मनुष्य के पुत्र, कराहो! टूटे हृदय और बड़े दुःखी होकर उनके सामने कराहो.
7 Og når de spørger: "Hvorfor stønner du?" så svar: "Over en Tidende; thi når den kommer, skal hvert Hjerte smelte, alle Hænder synke, hver Ånd sløves og alle Knæ flyde som Vand. Se, den kommer, den fuldbyrdes, lyder det fra den Herre HERREN."
और जब वे तुमसे पूछें, ‘क्यों कराह रहे हो?’ तो तुम उनसे कहना, ‘उस समाचार के कारण, जो मुझे मिला है. हर एक का हृदय डर से भर जाएगा और हर एक का हाथ पंगु हो जाएगा; हर एक का मनोबल गिरेगा और हर एक के घुटने पानी के नाई कमजोर हो जाएंगे.’ यह होनेवाला है! यह निश्चय होगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.”
8 HERRENs Ord kom til mig således:
फिर याहवेह का वचन मेरे पास आया:
9 Menneskesøn, profeter og sig: Så siger HERREN:
“हे मनुष्य के पुत्र, भविष्यवाणी करो और कहो, ‘याहवेह का यह कहना है: “‘एक तलवार, एक तलवार, धारदार और चमकाई हुई—
10 Et Sværd, et Sværd er hvæsset og slebet blankt, hvæsset med Slagtning for Øje, blankt til at udsende Lyn..."
हत्या करने के लिये धारदार, बिजली की तरह कौंधने के लिये चमकाई हुई! “‘क्या हम मेरे शाही पुत्र के राजदंड पर आनंदित हों? तलवार हर एक लाठी को तुच्छ समझती है.
11 Jeg gav en Slagter det, at han skal tage det fat; det er hvæsset og slebet for at gives en Drabsmand i Hænde,
“‘तलवार को चमकाने के लिये, और हाथ से पकड़ने के लिये दी गई है; इसे धारदार बनाया और चमकाया गया है, और हत्या करनेवाले के हाथ में दिये जाने के लिये तैयार है.
12 Råb og vånd dig, Menneskesøn! Thi det kommet over mit Folk, over alle Israels Fyrster; sammen med mit Folk er de givet til Sværdet. Derfor slå dig på Hoften!
हे मनुष्य के पुत्र, रोओ और विलाप करो, क्योंकि यह मेरे लोगों के विरुद्ध है; यह इस्राएल के सब राजकुमारों के विरुद्ध है. उन्हें मेरे लोगों सहित तलवार के आगे कर दिया गया है. इसलिये अपनी छाती पीटो.
13 lyder det fra den Herre HERREN.
“‘जांचने का समय निश्चय आएगा. और यदि राजदंड, जिसे तलवार तुच्छ समझती है, न रहे, तब क्या होगा? परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.’
14 Og du, Menneskesøn, profeter og slå Hænderne sammen, gør Sværdet som to, ja, gør det som tre! Det er et dræbende Sværd, den store Hednings Sværd; indjag dem Rædsel dermed,
“इसलिये तब, हे मनुष्य के पुत्र, भविष्यवाणी करो, और अपने हाथों को एक साथ पीटो. तलवार दो बार, वरन तीन बार चले. यह तलवार हत्या करने के लिये ही है, लोगों को सब तरफ से घेरकर यह तलवार घोर हत्या करने के लिए है.
15 at deres Hjerter må ængstes og mange må falde ved alle Porte. Jeg sætter dig til at slagte, du Sværd, som er gjort til at lyne, hvæsset til Slagtning.
ताकि उनके हृदय डर से भर जाएं और बहुतेरे ज़मीन पर गिरें, मैंने उनके सब द्वारों पर हत्या के लिये तलवार ठहराई है. देखो! बिजली की तरह चोट करने के लिये यह जाल बुना गया है, इसका उपयोग हत्या करने के लिये होगा.
16 Indjag Rædsel både til højre og venstre, hvor din Od rettes hen!
हे तलवार, अपने दाहिने तरफ काट, तब अपने बायें तरफ, जिधर भी तुम्हारा धार मुड़ता है, उधर काट.
17 Også jeg vil slå Hænderne sammen og køle min Vrede. Jeg, HERREN, har talet!
मैं भी ताली बजाऊंगा, और मेरा कोप शांत हो जाएगा. मैं याहवेह ने यह कहा है.”
18 HERRENs Ord kom til mig således:
याहवेह का वचन मेरे पास आया:
19 Du, Menneskesøn, afsæt dig to Veje, ad hvilke Babels konges Sværd skal komme, således at begge udgår fra et og samme Land; og opstil en Vejviser der, hvor de to Byveje skilles,
“हे मनुष्य के पुत्र, बाबेल के राजा की तलवार ले जाने के लिये दो मार्गों को चिन्हांकित करो, दोनों मार्ग एक ही देश से शुरू हों. जहां से मार्ग विभाजित होकर शहर की ओर जाता हैं, वहां एक मार्ग-सूचक लगाओ.
20 så at Sværdet både kan komme til Rabba i Ammoniternes Land og til Juda og Jerusalem midt i Juda.
एक मार्ग को अम्मोनियों के रब्बाह के विरुद्ध तलवार के आने के लिये, और दूसरे मार्ग को यहूदिया और किलाबंदी किए हुए येरूशलेम के विरुद्ध चिन्हांकित करना.
21 Thi Babels Konge står på Vejskellet, hvor de to Veje skilles, for at tage Varsler; han ryster Pilene", rådspørger Husguderne, ransager Leveren.
क्योंकि बाबेल का राजा तिराहे पर अर्थात् दोनों मार्गों के मध्य संधि स्थल पर शकुन जानने के लिये रुकेगा: वह तीरों से साथ लाटरी डालेगा, वह अपनी मूर्तियों से सलाह लेगा, वह बलि किए हुए पशु के कलेजे को जांचेगा.
22 I sin højre holder han Loddet "Jerusalem", at han skal åbne Munden til Skrig og løfte Røsten til Krigsråb, rejse Stormbukke mod Portene, opkaste Stormvold og bygge Belejringstårne.
उसके दाहिने हाथ में येरूशलेम के लिये चिट्ठी निकलेगी कि कहां वह युद्ध उपकरण लगाए, हत्या करने की आज्ञा दे, युद्ध घोष करवाए, प्रवेश द्वारों के विरुद्ध युद्ध उपकरण लगवाए, आक्रमण के लिये एक ढलान बनाए और घेराबंदी का काम करवाए.
23 Ederne, svorne ved Gud, regnede de lige med falsk Spådom, men han bringer deres Brøde i Minde, for at de skal fanges.
यह उनके लिये एक झूठा शकुन जान पड़ेगा, जिन्होंने उससे राजभक्ति की शपथ खाई है, पर वह उन्हें उनके अपराध याद दिलाएगा और उन्हें बंदी बनाकर ले जाएगा.
24 Derfor, så siger den Herre HERREN: Fordi I bringer eders Brøde i Minde, idet eders Overtrædelser åbenbares, så eders Synder bliver synlige i alt, hvad I gør, fordi I bringer eder i Minde ved dem, skal I fanges.
“इसलिये परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: ‘इसलिये कि तुमने अपने किए गये सब पापों को प्रगट करके, अपने खुले विद्रोह के द्वारा अपने अपराधों को याद किया है—क्योंकि तुमने ऐसा किया है, इसलिये तुम्हें बंदी बना लिया जाएगा.
25 Og du, gudløse Hedning, Israels Fyrste, hvis Time slår, når din Misgerning er fuldmoden,
“‘हे इस्राएल के अशुद्ध और दुष्ट राजकुमार, तुम्हारा दिन आ गया है, तुम्हें दंड देने का अंतिम समय आ गया है,
26 så siger den Herre HERREN: Bort med Hovedbindet, ned med kronen! Som det var, er det ikke mere! Op med det lave, ned med det høje!
परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: अपनी पगड़ी उतार दो, मुकुट को हटा दो. जैसे स्थिति पहले थी, वैसे अब न रहेगी: नीचे दर्जे के लोग ऊंचे किए जाएंगे और जो ऊंचे दर्जे के हैं, वे नीचे किए जाएंगे.
27 Grushobe, Grushobe, Grushobe gør jeg det til. Ve det! Således skal det være, til han kommer, som har Retten til det; ham vil jeg give det.
विनाश! विनाश! मैं इसका विनाश कर दूंगा! मुकुट वापस नहीं दिया जाएगा, जब तक कि वह न आ जाए, जो इसका सही हकदार है; उसे मैं यह दे दूंगा.’
28 Du, Menneskesøn, profeter således: Så siger den Herre HERREN om Ammoniterne og deres Hån! Og sig: Et Sværd, et Sværd er draget til at slagte hvæsset til at udsende Lyn,
“और तुम, हे मनुष्य के पुत्र, भविष्यवाणी करो और कहो, ‘अम्मोनियों और उनकी बेइज्जती के बारे में परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “‘एक तलवार, एक तलवार, जो हत्या करने के लिये निकाली गई, नाश करने के लिए चमकाई गई है और उसकी चमक बिजली जैसी हो!
29 medens man skuer dig Tomhed og spår dig Løgn, for at det skal lægges på de gudløse Hedningers Hals, hvis Time slår, når deres Misgerning er fuldmoden.
तुम्हारे बारे में झूठे दर्शन और झूठे शकुन विचार के बावजूद, तलवार उन दुष्टों के गर्दन पर रखी जाएगी, जिनका वध किया जाना है, जिनका दिन आ गया है, जिन्हें दंड देने का अंतिम समय आ गया है.
30 Vend tilbage til din Borg! På det Sted, hvor du skabtes, i det Land, du stammer fra, vil jeg dømme dig.
“‘तलवार को फिर उसके म्यान में रखो. मैं तुम्हारा न्याय उस स्थान पर करूंगा, जहां तुम्हारी सृष्टि हुई, तुम्हारे पुरखों के देश में.
31 Jeg vil udøse min Vrede over dig, blæse min Harmes Ild op imod dig og give dig i grumme Menneskers Hånd, som er Mestre i at tilintetgøre.
मैं तुम पर अपना कोप उंडेलूंगा और मेरा भयंकर क्रोध तुम पर भड़केगा; मैं तुम्हें ऐसे क्रूर लोगों के हाथों में सौंप दूंगा, जो विनाश करने में निपुण हैं.
32 Du skal blive Ildens Føde, dit Blod skal flyde i dit Land; du skal ikke kommes i Hu, thi jeg, HERREN, har talet.
तुम आग के लिए ईंधन होगे, तुम्हारा खून तुम्हारे ही देश में गिरेगा, तुम्हें फिर याद नहीं किया जाएगा; क्योंकि मैं, याहवेह ने कहा है.’”