< 2 Korinterne 4 >
1 Derfor, da vi have denne Tjeneste efter den Barmhjertighed, som er bleven os til Del, så tabe vi ikke Modet;
इसलिये कि यह सेवकाई हमें परमेश्वर की कृपा से प्राप्त हुई है, हम निराश नहीं होते.
2 men vi have frasagt os de skammelige Smugveje, så vi ikke vandre i Træskhed, ej heller forfalske Guds Ord, men ved Sandhedens Åbenbarelse anbefale os til alle Menneskers Samvittighed for Guds Åsyn.
हमने लज्जा के गुप्त कामों को त्याग दिया है. न तो हमारे स्वभाव में किसी प्रकार की चतुराई है और न ही हम परमेश्वर के वचन को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करते हैं. किंतु सच्चाई को प्रकट करके हम परमेश्वर के सामने स्वयं को हर एक के विवेक के लिए प्रस्तुत करते हैं.
3 Men om også vort Evangelium er tildækket, da er det tildækket iblandt dem, som fortabes,
यदि हमारा ईश्वरीय सुसमाचार ढका हुआ है, तो यह उन्हीं के लिए ढका हुआ है, जो विनाश की ओर जा रहे हैं.
4 dem, i hvem denne Verdens Gud har forblindet de vantros Tanker, for at Lyset ikke skulde skinne fra Evangeliet om Kristi Herlighed, han, som er Guds Billede. (aiōn )
इस संसार के ईश्वर ने उन अविश्वासियों की बुद्धि को अंधा कर दिया है कि वे परमेश्वर के प्रतिरूप, मसीह के तेजोमय ईश्वरीय सुसमाचार के प्रकाश को न देख सकें. (aiōn )
5 Thi ikke os selv prædike vi, men Kristus Jesus som Herre, os derimod som eders Tjenere for Jesu Skyld.
हम स्वयं को ऊंचा नहीं करते—हम मसीह येशु को प्रभु तथा स्वयं को मसीह येशु के लिए तुम्हारे दास घोषित करते हैं.
6 Thi Gud, som sagde: "Af Mørke skal Lys skinne frem", han har ladet det skinne i vore Hjerter for, at bringe Kundskaben om Guds Herlighed på Kristi Åsyn for Lyset.
परमेश्वर, जिन्होंने कहा, “अंधकार में से ज्योति चमके,” वही परमेश्वर हैं, जिन्होंने हमारा हृदय चमका दिया कि हमें मसीह के मुख में चमकते हुए परमेश्वर के प्रताप के ज्ञान का प्रकाश प्रदान करें.
7 Men denne Skat have vi i Lerkar, for at den overvættes Kraft må være Guds, og ikke fra os,
यह बेशकीमती खजाना मिट्टी के पात्रों में इसलिये रखा हुआ है कि यह साफ़ हो जाए कि यह असीम सामर्थ्य हमारी नहीं परंतु परमेश्वर की है.
8 vi, som trænges på alle Måder, men ikke stænges inde, ere tvivlrådige, men ikke fortvivlede,
हम चारों ओर से कष्टों से घिरे रहते हैं, किंतु कुचले नहीं जाते; घबराते तो हैं, किंतु निराश नहीं होते;
9 forfulgte, men ikke forladte, nedslagne, men ikke ihjelslagne,
सताए तो जाते हैं, किंतु त्यागे नहीं जाते; बहुत कुचले जाते हैं, किंतु नष्ट नहीं होते.
10 altid bærende Jesu Dødelse om i Legemet, for at også Jesu Liv må åbenbares i vort Legeme.
हम हरदम मसीह येशु की मृत्यु को अपने शरीर में लिए फिरते हैं कि मसीह येशु का जीवन हमारे शरीर में प्रकट हो जाए.
11 Thi altid overgives vi, som leve, til Død for Jesu Skyld, for at også Jesu Liv må åbenbares i vort dødelige Kød.
इसलिये हम, जो जीवित हैं, हरदम मसीह येशु के लिए मृत्यु को सौंपे जाते हैं कि हमारी शारीरिक देह में मसीह येशु का जीवन प्रकट हो जाए.
12 Således er Døden virksom i os, men Livet i eder!
इस स्थिति में मृत्यु हममें सक्रिय है और जीवन तुममें.
13 Men efterdi vi have den samme Troens Ånd, som der er skrevet: "Jeg troede, derfor talte jeg," så tro også vi, og derfor tale vi også,
विश्वास के उसी भाव में, जैसा कि पवित्र शास्त्र का लेख है: मैंने विश्वास किया, इसलिये मैं चुप न रहा. हम भी यह सब इसलिये कहते हैं कि हमने भी विश्वास किया है.
14 idet vi vide, at han, som oprejste den Herre Jesus, skal også oprejse os med Jesus og fremstille os tillige med eder.
यह जानते हुए कि जिन्होंने प्रभु येशु को मरे हुओं में से जीवित किया, वही हमें भी मसीह येशु के साथ जीवित करेंगे तथा तुम्हारे साथ हमें भी अपनी उपस्थिति में ले जाएंगे.
15 Thi det sker alt sammen for eders Skyld, for at Nåden må vokse ved at nå til flere, og til Guds Ære forøge Taksigelsen.
यह सब तुम्हारे हित में है कि अनुग्रह, जो अधिक से अधिक मनुष्यों में व्याप्त होता जा रहा है, परमेश्वर की महिमा के लिए अधिक से अधिक धन्यवाद का कारण बने.
16 Derfor tabe vi ikke Modet; men om også vort udvortes Menneske fortæres, fornyes dog vort indvortes Dag for Dag.
इसलिये हम उदास नहीं होते. हमारा बाहरी मनुष्यत्व तो कमजोर होता जा रहा है किंतु भीतरी मनुष्यत्व दिन-प्रतिदिन नया होता जा रहा है.
17 Thi vor Trængsel, som er stakket og let, virker for os over al Måde og Mål en evig Vægt af Herlighed, (aiōnios )
हमारा यह छोटा सा, क्षण-भर का कष्ट हमारे लिए ऐसी अनंत और अत्यधिक महिमा को उत्पन्न कर रहा है, जिसकी तुलना नहीं कर सकते (aiōnios )
18 idet vi ikke se på de synlige Ting, men på de usynlige; thi de synlige ere timelige, men de usynlige ere evige. (aiōnios )
क्योंकि हमने अपना ध्यान उस पर केंद्रित नहीं किया, जो दिखाई देता है परंतु उस पर, जो दिखाई नहीं देता है. जो कुछ दिखाई देता है, वह क्षण-भर का है किंतु जो दिखाई नहीं देता वह अनंत काल का. (aiōnios )