< Zefanias 3 >
1 Ve den genstridige, urene, grumme By!
१हाय बलवा करनेवाली और अशुद्ध और अंधेर से भरी हुई नगरी!
2 Den hører ej HERRENS Røst, tager ikke mod Tugt. Paa HERREN stoler den ej, holder sig ej til Gud.
२उसने मेरी नहीं सुनी, उसने ताड़ना से भी नहीं माना, उसने यहोवा पर भरोसा नहीं रखा, वह अपने परमेश्वर के समीप नहीं आई।
3 Fyrsterne i dens Midte er brølende Løver, dens Dommere som Ulve ved Kvæld, der ej levner til Morgen;
३उसके हाकिम गरजनेवाले सिंह ठहरे; उसके न्यायी साँझ को आहेर करनेवाले भेड़िए हैं जो सवेरे के लिये कुछ नहीं छोड़ते।
4 Skrydere er dens Profeter, troløse Mænd, dens Præster vanærer det hellige, øver Vold mod Loven.
४उसके भविष्यद्वक्ता व्यर्थ बकनेवाले और विश्वासघाती हैं, उसके याजकों ने पवित्रस्थान को अशुद्ध किया और व्यवस्था में खींच-खांच की है।
5 HERREN er retfærdig i dens Midte, gør ikke Uret; hver Morgen gør han Ret, ej svigte Lyset, til Uret kender han ikke.
५यहोवा जो उसके बीच में है, वह धर्मी है, वह कुटिलता न करेगा; वह अपना न्याय प्रति भोर प्रगट करता है और चूकता नहीं; परन्तु कुटिल जन को लज्जा आती ही नहीं।
6 I Stridslarm udrydded jeg Folk, deres Tinder er øde, deres Gader lagde jeg øde, saa ingen gaar der, deres Byer er hærget, mennesketomme, ingen bor der.
६मैंने अन्यजातियों को यहाँ तक नाश किया, कि उनके कोनेवाले गुम्मट उजड़ गए; मैंने उनकी सड़कों को यहाँ तक सूनी किया, कि कोई उन पर नहीं चलता; उनके नगर यहाँ तक नाश हुए कि उनमें कोई मनुष्य वरन् कोई भी प्राणी नहीं रहा।
7 Jeg tænkte: »Den maa dog frygte mig, tage mod Tugt; intet af alt, hvad jeg bød, vil gaa den ad Glemme.« Men des tidligere var de i Gang med al deres Ondskab.
७मैंने कहा, “अब तू मेरा भय मानेगी, और मेरी ताड़ना अंगीकार करेगी जिससे उसका निवास-स्थान उस सब के अनुसार जो मैंने ठहराया था, नष्ट न हो। परन्तु वे सब प्रकार के बुरे-बुरे काम यत्न से करने लगे।”
8 Bi derfor paa mig, saa lyder det fra HERREN, paa Dagen, jeg fremstaar som Vidne! Thi min Ret er at sanke Folkene, samle Rigerne og udøse over dem min Vrede, al min Harmglød; thi af min Nidkærheds Ild skal al Jorden fortæres.
८इस कारण यहोवा की यह वाणी है, “जब तक मैं नाश करने को न उठूँ, तब तक तुम मेरी बाट जोहते रहो। मैंने यह ठाना है कि जाति-जाति के और राज्य-राज्य के लोगों को मैं इकट्ठा करूँ, कि उन पर अपने क्रोध की आग पूरी रीति से भड़काऊँ; क्योंकि सारी पृथ्वी मेरी जलन की आग से भस्म हो जाएगी।
9 Thi da vil jeg give Folkene rene Læber, saa de alle paakalder HERREN og tjener ham endrægtigt.
९“उस समय मैं देश-देश के लोगों से एक नई और शुद्ध भाषा बुलवाऊँगा, कि वे सब के सब यहोवा से प्रार्थना करें, और एक मन से कंधे से कंधा मिलाए हुए उसकी सेवा करें।
10 Fra Landet hinsides Floden bringer de mig Bukke, fra Patros kommer de med Afgrødeoffer til mig.
१०कूश के नदी के पार से मुझसे विनती करनेवाले यहाँ तक कि मेरी तितर-बितर की हुई प्रजा मेरे पास भेंट लेकर आएँगी।
11 Hin Dag skal du ikke beskæmmes i al din Tid, med hvilken du synded mod mig; thi da vil jeg fjerne fra dig de jublende stolte, du skal ikke hovmode dig mer paa mit hellige Bjerg.
११“उस दिन, तू अपने सब बड़े से बड़े कामों से जिन्हें करके तू मुझसे फिर गई थी, फिर लज्जित न होगी। उस समय मैं तेरे बीच से उन्हें दूर करूँगा जो अपने अहंकार में आनन्द करते है, और तू मेरे पवित्र पर्वत पर फिर कभी अभिमान न करेगी।
12 Jeg levner i din Midte et Folk, som er ydmygt og ringe, og Israels Rest skal lide paa HERRENS Navn.
१२क्योंकि मैं तेरे बीच में दीन और कंगाल लोगों का एक दल बचा रखूँगा, और वे यहोवा के नाम की शरण लेंगे।
13 Uret øver de ikke og taler ej Løgn, der findes ej i deres Mund en svigefuld Tunge; thi de skal græsse og raste uden at skræmmes.
१३इस्राएल के बचे हुए लोग न तो कुटिलता करेंगे और न झूठ बोलेंगे, और न उनके मुँह से छल की बातें निकलेंगी। वे चरेंगे और विश्राम करेंगे, और कोई उनको डरानेवाला न होगा।”
14 Jubl, du Zions Datter, Israel, raab højt, glæd dig og fryd dig af hele dit Hjerte, Jerusalems Datter!
१४हे सिय्योन की बेटी, ऊँचे स्वर से गा; हे इस्राएल, जयजयकार कर! हे यरूशलेम अपने सम्पूर्ण मन से आनन्द कर, और प्रसन्न हो!
15 HERREN har slettet din Dom, bortdrevet dine Fjender. I din Midte er Israels Konge, HERREN, ej mere skuer du ondt.
१५यहोवा ने तेरा दण्ड दूर कर दिया और तेरे शत्रुओं को दूर कर दिया है। इस्राएल का राजा यहोवा तेरे बीच में है, इसलिए तू फिर विपत्ति न भोगेगी।
16 Paa hin Dag skal der siges til Jerusalem: Frygt ikke, Zion, lad ikke Hænderne synke!
१६उस दिन यरूशलेम से यह कहा जाएगा, “हे सिय्योन मत डर, तेरे हाथ ढीले न पड़ने पाएँ।
17 I dig er HERREN din Gud, en Helt, som frelser. Han glæder sig over dig med Fryd, han tier i sin Kærlighed, han fryder sig over dig med Jubel som paa Festens Dag;
१७तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे बीच में है, वह उद्धार करने में पराक्रमी है; वह तेरे कारण आनन्द से मगन होगा, वह अपने प्रेम के मारे चुप रहेगा; फिर ऊँचे स्वर से गाता हुआ तेरे कारण मगन होगा।
18 den Tid er omme, da du bærer paa Skam over ham.
१८“जो लोग नियत पर्वों में सम्मिलित न होने के कारण खेदित रहते हैं, उनको मैं इकट्ठा करूँगा, क्योंकि वे तेरे हैं; और उसकी नामधराई उनको बोझ जान पड़ती है।
19 Se, paa hin Tid gør jeg Ende paa alle, som kuede dig, og jeg frelser, hvad der halter, og sanker det spredte og giver dem Ære og Ry paa hele Jorden.
१९उस समय मैं उन सभी से जो तुझे दुःख देते हैं, उचित बर्ताव करूँगा। और मैं लँगड़ों को चंगा करूँगा, और बरबस निकाले हुओं को इकट्ठा करूँगा, और जिनकी लज्जा की चर्चा सारी पृथ्वी पर फैली है, उनकी प्रशंसा और कीर्ति सब कहीं फैलाऊँगा।
20 Paa hin Tid bringer jeg eder hjem, og paa hin Tid samler jeg eder; thi jeg giver eder Ry og Ære blandt alle Jordens Folkeslag, naar jeg vender eders Skæbne for eders Øjne, siger HERREN.
२०उसी समय मैं तुम्हें ले जाऊँगा, और उसी समय मैं तुम्हें इकट्ठा करूँगा; और जब मैं तुम्हारे सामने तुम्हारी समृद्धि को लौटा लाऊँगा, तब पृथ्वी की सारी जातियों के बीच में तुम्हारी कीर्ति और प्रशंसा फैला दूँगा,” यहोवा का यही वचन है।