< Salme 84 >
1 Til Sangmesteren. Al-haggittit. Af Koras Sønner. En Salme.
१प्रधान बजानेवाले के लिये गित्तीथ में कोरहवंशियों का भजन हे सेनाओं के यहोवा, तेरे निवास क्या ही प्रिय हैं!
2 Hvor elskelige er dine Boliger, Hærskarers HERRE!
२मेरा प्राण यहोवा के आँगनों की अभिलाषा करते-करते मूर्छित हो चला; मेरा तन मन दोनों जीविते परमेश्वर को पुकार रहे।
3 Af Længsel efter HERRENS Forgaarde vansmægted min Sjæl, nu jubler mit Hjerte og Kød for den levende Gud!
३हे सेनाओं के यहोवा, हे मेरे राजा, और मेरे परमेश्वर, तेरी वेदियों में गौरैया ने अपना बसेरा और शूपाबेनी ने घोंसला बना लिया है जिसमें वह अपने बच्चे रखे।
4 Ja, Spurven fandt sig et Hjem og Svalen en Rede, hvor den har sine Unger — dine Altre, Hærskarers HERRE, min Konge og Gud!
४क्या ही धन्य हैं वे, जो तेरे भवन में रहते हैं; वे तेरी स्तुति निरन्तर करते रहेंगे। (सेला)
5 Salige de, der bor i dit Hus, end skal de love dig. (Sela)
५क्या ही धन्य है वह मनुष्य, जो तुझ से शक्ति पाता है, और वे जिनको सिय्योन की सड़क की सुधि रहती है।
6 Salig den, hvis Styrke er i dig, naar hans Hu staar til Højtidsrejser!
६वे रोने की तराई में जाते हुए उसको सोतों का स्थान बनाते हैं; फिर बरसात की अगली वृष्टि उसमें आशीष ही आशीष उपजाती है।
7 Naar de gaar gennem Bakadalen, gør de den til Kildevang, og Tidligregnen hyller den i Velsignelser.
७वे बल पर बल पाते जाते हैं; उनमें से हर एक जन सिय्योन में परमेश्वर को अपना मुँह दिखाएगा।
8 Fra Kraft til Kraft gaar de frem, de stedes for Gud paa Zion.
८हे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा, मेरी प्रार्थना सुन, हे याकूब के परमेश्वर, कान लगा! (सेला)
9 Hør min Bøn, o HERRE, Hærskarers Gud, Lyt til, du Jakobs Gud! (Sela)
९हे परमेश्वर, हे हमारी ढाल, दृष्टि कर; और अपने अभिषिक्त का मुख देख!
10 Gud, vort Skjold, se til og vend dit Blik til din Salvedes Aasyn!
१०क्योंकि तेरे आँगनों में एक दिन और कहीं के हजार दिन से उत्तम है। दुष्टों के डेरों में वास करने से अपने परमेश्वर के भवन की डेवढ़ी पर खड़ा रहना ही मुझे अधिक भावता है।
11 Thi bedre een Dag i din Forgaard end tusinde ellers, hellere ligge ved min Guds Hus's Tærskel end dvæle i Gudløsheds Telte.
११क्योंकि यहोवा परमेश्वर सूर्य और ढाल है; यहोवा अनुग्रह करेगा, और महिमा देगा; और जो लोग खरी चाल चलते हैं; उनसे वह कोई अच्छी वस्तु रख न छोड़ेगा।
12 Thi Gud HERREN er Sol og Skjold, HERREN giver Naade og Ære; dem, der vandrer i Uskyld, nægter han intet godt. Hærskarers HERRE, salig er den, der stoler paa dig!
१२हे सेनाओं के यहोवा, क्या ही धन्य वह मनुष्य है, जो तुझ पर भरोसा रखता है!