< Salme 149 >
1 Halleluja! Syng HERREN en ny Sang, hans Pris i de frommes Forsamling!
१यहोवा की स्तुति करो! यहोवा के लिये नया गीत गाओ, भक्तों की सभा में उसकी स्तुति गाओ!
2 Israel glæde sig over sin Skaber, over deres Konge fryde sig Zions Børn,
२इस्राएल अपने कर्ता के कारण आनन्दित हो, सिय्योन के निवासी अपने राजा के कारण मगन हों!
3 de skal prise hans Navn under Dans, lovsynge ham med Pauke og Citer;
३वे नाचते हुए उसके नाम की स्तुति करें, और डफ और वीणा बजाते हुए उसका भजन गाएँ!
4 thi HERREN har Behag i sit Folk, han smykker de ydmyge med Frelse.
४क्योंकि यहोवा अपनी प्रजा से प्रसन्न रहता है; वह नम्र लोगों का उद्धार करके उन्हें शोभायमान करेगा।
5 De fromme skal juble med Ære, synge paa deres Lejer med Fryd,
५भक्त लोग महिमा के कारण प्रफुल्लित हों; और अपने बिछौनों पर भी पड़े-पड़े जयजयकार करें।
6 med Lovsang til Gud i Mund og tveægget Sværd i Haand
६उनके कण्ठ से परमेश्वर की प्रशंसा हो, और उनके हाथों में दोधारी तलवारें रहें,
7 for at tage Hævn over Folkene og revse Folkeslagene,
७कि वे जाति-जाति से पलटा ले सके; और राज्य-राज्य के लोगों को ताड़ना दें,
8 for at binde deres Konger med Lænker, deres ædle med Kæder af Jern
८और उनके राजाओं को जंजीरों से, और उनके प्रतिष्ठित पुरुषों को लोहे की बेड़ियों से जकड़ रखें,
9 og fuldbyrde paa dem den alt skrevne Dom til Ære for alle hans fromme! Halleluja!
९और उनको ठहराया हुआ दण्ड देंगे! उसके सब भक्तों की ऐसी ही प्रतिष्ठा होगी। यहोवा की स्तुति करो।