< Salme 146 >
1 Halleluja! Pris HERREN, min Sjæl!
१यहोवा की स्तुति करो। हे मेरे मन यहोवा की स्तुति कर!
2 Jeg vil prise HERREN hele mit Liv, lovsynge min Gud, saa længe jeg lever.
२मैं जीवन भर यहोवा की स्तुति करता रहूँगा; जब तक मैं बना रहूँगा, तब तक मैं अपने परमेश्वर का भजन गाता रहूँगा।
3 Sæt ikke eders Lid til Fyrster, til et Menneskebarn, der ikke kan hjælpe!
३तुम प्रधानों पर भरोसा न रखना, न किसी आदमी पर, क्योंकि उसमें उद्धार करने की शक्ति नहीं।
4 Hans Aand gaar bort, han bliver til Jord igen, hans Raad er bristet samme Dag.
४उसका भी प्राण निकलेगा, वह भी मिट्टी में मिल जाएगा; उसी दिन उसकी सब कल्पनाएँ नाश हो जाएँगी।
5 Salig den, hvis Hjælp er Jakobs Gud, hvis Haab staar til HERREN hans Gud,
५क्या ही धन्य वह है, जिसका सहायक याकूब का परमेश्वर है, और जिसकी आशा अपने परमेश्वर यहोवा पर है।
6 som skabte Himmel og Jord, Havet og alt, hvad de rummer, som evigt bevarer sin Trofasthed
६वह आकाश और पृथ्वी और समुद्र और उनमें जो कुछ है, सब का कर्ता है; और वह अपना वचन सदा के लिये पूरा करता रहेगा।
7 og skaffer de undertrykte Ret, som giver de sultne Brød! HERREN løser de fangne,
७वह पिसे हुओं का न्याय चुकाता है; और भूखों को रोटी देता है। यहोवा बन्दियों को छुड़ाता है;
8 HERREN aabner de blindes Øjne, HERREN rejser de bøjede, HERREN elsker de retfærdige,
८यहोवा अंधों को आँखें देता है। यहोवा झुके हुओं को सीधा खड़ा करता है; यहोवा धर्मियों से प्रेम रखता है।
9 HERREN vogter de fremmede, opholder faderløse og Enker, men gudløses Vej gør han kroget.
९यहोवा परदेशियों की रक्षा करता है; और अनाथों और विधवा को तो सम्भालता है; परन्तु दुष्टों के मार्ग को टेढ़ा-मेढ़ा करता है।
10 HERREN er Konge for evigt, din Gud, o Zion, fra Slægt til Slægt. Halleluja!
१०हे सिय्योन, यहोवा सदा के लिये, तेरा परमेश्वर पीढ़ी-पीढ़ी राज्य करता रहेगा। यहोवा की स्तुति करो!