< Salme 145 >

1 En Lovsang af David. Jeg vil ophøje dig, min Gud, min Konge, evigt og alt love dit Navn.
दाऊद का भजन हे मेरे परमेश्वर, हे राजा, मैं तुझे सराहूँगा, और तेरे नाम को सदा सर्वदा धन्य कहता रहूँगा।
2 Jeg vil love dig Dag efter Dag, evigt og altid prise dit Navn.
प्रतिदिन मैं तुझको धन्य कहा करूँगा, और तेरे नाम की स्तुति सदा सर्वदा करता रहूँगा।
3 Stor og højlovet er HERREN, hans Storhed kan ikke ransages.
यहोवा महान और अति स्तुति के योग्य है, और उसकी बड़ाई अगम है।
4 Slægt efter Slægt lovpriser dine Værker, forkynder dine vældige Gerninger.
तेरे कामों की प्रशंसा और तेरे पराक्रम के कामों का वर्णन, पीढ़ी-पीढ़ी होता चला जाएगा।
5 De taler om din Højheds herlige Glans, jeg vil synge om dine Undere;
मैं तेरे ऐश्वर्य की महिमा के प्रताप पर और तेरे भाँति-भाँति के आश्चर्यकर्मों पर ध्यान करूँगा।
6 de taler om dine ræddelige Gerningers Vælde, om din Storhed vil jeg vidne;
लोग तेरे भयानक कामों की शक्ति की चर्चा करेंगे, और मैं तेरे बड़े-बड़े कामों का वर्णन करूँगा।
7 de udbreder din rige Miskundheds Ry og synger med Fryd om din Retfærd.
लोग तेरी बड़ी भलाई का स्मरण करके उसकी चर्चा करेंगे, और तेरे धर्म का जयजयकार करेंगे।
8 Naadig og barmhjertig er HERREN, langmodig og rig paa Miskundhed.
यहोवा अनुग्रहकारी और दयालु, विलम्ब से क्रोध करनेवाला और अति करुणामय है।
9 God er HERREN mod alle, hans Barmhjertighed er over alle hans Værker.
यहोवा सभी के लिये भला है, और उसकी दया उसकी सारी सृष्टि पर है।
10 Dine Værker takker dig alle, HERRE, og dine fromme lover dig.
१०हे यहोवा, तेरी सारी सृष्टि तेरा धन्यवाद करेगी, और तेरे भक्त लोग तुझे धन्य कहा करेंगे!
11 De forkynder dit Riges Ære og taler om din Vælde
११वे तेरे राज्य की महिमा की चर्चा करेंगे, और तेरे पराक्रम के विषय में बातें करेंगे;
12 for at kundgøre Menneskenes Børn din Vælde, dit Riges straalende Herlighed.
१२कि वे मनुष्यों पर तेरे पराक्रम के काम और तेरे राज्य के प्रताप की महिमा प्रगट करें।
13 Dit Rige staar i al Evighed, dit Herredømme varer fra Slægt til Slægt. (Trofast er HERREN i alle sine Ord og miskundelig i alle sine Gerninger).
१३तेरा राज्य युग-युग का और तेरी प्रभुता सब पीढ़ियों तक बनी रहेगी।
14 HERREN støtter alle, der falder, og rejser alle bøjede.
१४यहोवा सब गिरते हुओं को सम्भालता है, और सब झुके हुओं को सीधा खड़ा करता है।
15 Alles Øjne bier paa dig, du giver dem Føden i rette Tid;
१५सभी की आँखें तेरी ओर लगी रहती हैं, और तू उनको आहार समय पर देता है।
16 du aabner din Haand og mætter alt, hvad der lever, med hvad det ønsker.
१६तू अपनी मुट्ठी खोलकर, सब प्राणियों को आहार से तृप्त करता है।
17 Retfærdig er HERREN paa alle sine Veje, miskundelig i alle sine Gerninger.
१७यहोवा अपनी सब गति में धर्मी और अपने सब कामों में करुणामय है।
18 Nær er HERREN hos alle, som kalder, hos alle, som kalder paa ham i Sandhed.
१८जितने यहोवा को पुकारते हैं, अर्थात् जितने उसको सच्चाई से पुकारते है; उन सभी के वह निकट रहता है।
19 Han gør, hvad de, der frygter ham, ønsker, hører deres Raab og frelser dem,
१९वह अपने डरवैयों की इच्छा पूरी करता है, और उनकी दुहाई सुनकर उनका उद्धार करता है।
20 HERREN vogter alle, der elsker ham, men alle de gudløse sletter han ud.
२०यहोवा अपने सब प्रेमियों की तो रक्षा करता, परन्तु सब दुष्टों को सत्यानाश करता है।
21 Min Mund skal udsige HERRENS Pris, alt Kød skal love hans hellige Navn evigt og altid.
२१मैं यहोवा की स्तुति करूँगा, और सारे प्राणी उसके पवित्र नाम को सदा सर्वदा धन्य कहते रहें।

< Salme 145 >