< Jeremias 14 >

1 HERRENS Ord, som kom til Jeremias om tørken.
यहोवा का वचन जो यिर्मयाह के पास सूखा पड़ने के विषय में पहुँचा
2 Juda sørger, dets Porte vansmægter sørgeklædt i Støvet, Jerusalems Skrig stiger op,
“यहूदा विलाप करता और फाटकों में लोग शोक का पहरावा पहने हुए भूमि पर उदास बैठे हैं; और यरूशलेम की चिल्लाहट आकाश तक पहुँच गई है।
3 og dets Stormænd sender deres Drenge efter Vand, de kommer til Brønde, men finder ej Vand, vender hjem med tomme Spande, med Skam og Skændsel og tilhyllet Hoved.
उनके बड़े लोग उनके छोटे लोगों को पानी के लिये भेजते हैं; वे गड्ढों पर आकर पानी नहीं पाते, इसलिए खाली बर्तन लिए हुए घर लौट जाते हैं; वे लज्जित और निराश होकर सिर ढाँप लेते हैं।
4 Over Jorden, som revner af Angst, da Regn ej falder i Landet, er Bønderne beskæmmede, tilhyller Hovedet.
देश में वर्षा न होने से भूमि में दरार पड़ गई हैं, इस कारण किसान लोग निराश होकर सिर ढाँप लेते हैं।
5 Selv Hinden paa Marken forlader sin nyfødte Kalv, thi Græs er der ikke.
हिरनी भी मैदान में बच्चा जनकर छोड़ जाती है क्योंकि हरी घास नहीं मिलती।
6 Paa nøgne Høje staar Vildæsler og snapper efter Luft som Sjakaler, deres Øjne vansmægter, thi Grønt er der ikke.
जंगली गदहे भी मुंडे टीलों पर खड़े हुए गीदड़ों के समान हाँफते हैं; उनकी आँखें धुँधला जाती हैं क्योंकि हरियाली कुछ भी नहीं है।”
7 Vidner vore Synder imod os, HERRE, grib saa for dit Navns Skyld ind! Thi mange Gange faldt vi fra, mod dig har vi syndet.
“हे यहोवा, हमारे अधर्म के काम हमारे विरुद्ध साक्षी दे रहे हैं, हम तेरा संग छोड़कर बहुत दूर भटक गए हैं, और हमने तेरे विरुद्ध पाप किया है; तो भी, तू अपने नाम के निमित्त कुछ कर।
8 Du Israels Haab og Frelser i Nødens Stund! Hvorfor er du som fremmed i Landet, som en Vandringsmand, der kun søger Nattely?
हे इस्राएल के आधार, संकट के समय उसका बचानेवाला तू ही है, तू क्यों इस देश में परदेशी के समान है? तू क्यों उस बटोही के समान है जो रात भर रहने के लिये कहीं टिकता हो?
9 Hvorfor er du som en raadvild Mand, som en Helt, der ikke kan frelse? Du er dog i vor Midte, HERRE, dit Navn er nævnet over os, saa lad os ej fare!
तू क्यों एक विस्मित पुरुष या ऐसे वीर के समान है जो बचा न सके? तो भी हे यहोवा तू हमारे बीच में है, और हम तेरे कहलाते हैं; इसलिए हमको न तज।”
10 Saa siger HERREN til dette Folk: De elsker at flakke omkring og sparer ej Fødderne, men ejer ikke HERRENS Behag. Han ihukommer nu deres Brøde, hjemsøger deres Synder.
१०यहोवा ने इन लोगों के विषय यह कहा: “इनको ऐसा भटकना अच्छा लगता है; ये कुकर्म में चलने से नहीं रुके; इसलिए यहोवा इनसे प्रसन्न नहीं है, वह इनका अधर्म स्मरण करेगा और उनके पाप का दण्ड देगा।”
11 Og HERREN sagde til mig: »Bed ikke om Lykke for dette Folk!
११फिर यहोवा ने मुझसे कहा, “इस प्रजा की भलाई के लिये प्रार्थना मत कर।
12 Naar de faster, hører jeg ikke deres Klage, og naar de ofrer Brændoffer og Afgrødeoffer, har jeg ikke Behag i dem; nej, med Sværd, Hunger og Pest vil jeg gøre Ende paa dem!«
१२चाहे वे उपवास भी करें, तो भी मैं इनकी दुहाई न सुनूँगा, और चाहे वे होमबलि और अन्नबलि चढ़ाएँ, तो भी मैं उनसे प्रसन्न न होऊँगा; मैं तलवार, अकाल और मरी के द्वारा इनका अन्त कर डालूँगा।”
13 Da sagde jeg: »Ak, Herre, HERRE! Profeterne siger jo til dem: I skal ikke se Sværd, og Hungersnød skal ikke komme over eder, thi tryg Fred giver jeg eder paa dette Sted.«
१३तब मैंने कहा, “हाय, प्रभु यहोवा, देख, भविष्यद्वक्ता इनसे कहते हैं ‘न तो तुम पर तलवार चलेगी और न अकाल होगा, यहोवा तुम को इस स्थान में सदा की शान्ति देगा।’”
14 HERREN svarede: »Profeterne profeterer Løgn i mit Navn; jeg har ikke sendt dem eller givet dem noget Bud eller talet til dem. Løgnesyner og falsk Spaadom og deres Hjertes Bedrag er det, de profeterer for eder!
१४तब यहोवा ने मुझसे कहा, “ये भविष्यद्वक्ता मेरा नाम लेकर झूठी भविष्यद्वाणी करते हैं, मैंने उनको न तो भेजा और न कुछ आज्ञा दी और न उनसे कोई भी बात कही। वे तुम लोगों से दर्शन का झूठा दावा करके अपने ही मन से व्यर्थ और धोखे की भविष्यद्वाणी करते हैं।
15 Derfor, saa siger HERREN til Profeterne, der profeterer i mit Navn, skønt jeg ikke har sendt dem, og som siger, at der ikke skal komme Sværd eller Hunger i dette Land: Disse Profeter skal omkomme ved Sværd og Hunger;
१५इस कारण जो भविष्यद्वक्ता मेरे बिना भेजे मेरा नाम लेकर भविष्यद्वाणी करते हैं ‘उस देश में न तो तलवार चलेगी और न अकाल होगा,’ उनके विषय यहोवा यह कहता है, कि वे भविष्यद्वक्ता आप तलवार और अकाल के द्वारा नाश किए जाएँगे।
16 og Folket, de profeterer for, skal slænges hen paa Jerusalems Gader for Hunger og Sværd, og ingen skal jorde dem, hverken dem eller deres Hustruer, Sønner eller Døtre. Jeg udøser deres Ondskab over dem.«
१६और जिन लोगों से वे भविष्यद्वाणी कहते हैं, वे अकाल और तलवार के द्वारा मर जाने पर इस प्रकार यरूशलेम की सड़कों में फेंक दिए जाएँगे, कि न तो उनका, न उनकी स्त्रियों का और न उनके बेटे-बेटियों का कोई मिट्टी देनेवाला रहेगा। क्योंकि मैं उनकी बुराई उन्हीं के ऊपर उण्डेलूँगा।
17 Og du skal sige dette Ord til dem: Mine Øjne skal rinde med Graad ved Nat og ved Dag og aldrig høre op; thi mit Folks jomfruelige Datter ligger lemlæstet haardt, Saaret er saare svart.
१७“तू उनसे यह बात कह, ‘मेरी आँखों से दिन-रात आँसू लगातार बहते रहें, वे न रुकें क्योंकि मेरे लोगों की कुँवारी बेटी बहुत ही कुचली गई और घायल हुई है।
18 Hvis jeg gaar ud paa Marken, se — sværdslagne Mænd, og kommer jeg ind i Byen, se — Hungerens Kvaler! Thi baade Profet og Præst drager bort til et Land, de ej kender.
१८यदि मैं मैदान में जाऊँ, तो देखो, तलवार के मारे हुए पड़े हैं! और यदि मैं नगर के भीतर आऊँ, तो देखो, भूख से अधमरे पड़े हैं! क्योंकि भविष्यद्वक्ता और याजक देश में कमाई करते फिरते और समझ नहीं रखते हैं।’”
19 Har du ganske vraget Juda, væmmes din Sjæl ved Zion? Hvorfor har du slaaet os, saa ingen kan læge? Man haaber paa Fred, men det bliver ej godt, paa Lægedoms Tid, men se, der er Rædsel.
१९क्या तूने यहूदा से बिलकुल हाथ उठा लिया? क्या तू सिय्योन से घृणा करता है? नहीं, तूने क्यों हमको ऐसा मारा है कि हम चंगे हो ही नहीं सकते? हम शान्ति की बाट जोहते रहे, तो भी कुछ कल्याण नहीं हुआ; और यद्यपि हम अच्छे हो जाने की आशा करते रहे, तो भी घबराना ही पड़ा है।
20 Vi kender vor Gudløshed, HERRE, vore Fædres Brøde, thi vi synded mod dig.
२०हे यहोवा, हम अपनी दुष्टता और अपने पुरखाओं के अधर्म को भी मान लेते हैं, क्योंकि हमने तेरे विरुद्ध पाप किया है।
21 Bortstød os ikke for dit Navns Skyld, vanær ej din Herligheds Trone, kom i Hu og bryd ej din Pagt med os!
२१अपने नाम के निमित्त हमें न ठुकरा; अपने तेजोमय सिंहासन का अपमान न कर; जो वाचा तूने हमारे साथ बाँधी, उसे स्मरण कर और उसे न तोड़।
22 Kan blandt Hedningeguderne nogen sende Regn, giver Himlen Nedbør af sig selv? Er det ikke dig, o HERRE vor Gud? Saa bier vi paa dig, thi du skabte alt dette.
२२क्या जाति-जाति की मूरतों में से कोई वर्षा कर सकता है? क्या आकाश झड़ियाँ लगा सकता है? हे हमारे परमेश्वर यहोवा, क्या तू ही इन सब बातों का करनेवाला नहीं है? हम तेरा ही आसरा देखते रहेंगे, क्योंकि इन सारी वस्तुओं का सृजनहार तू ही है।

< Jeremias 14 >