< Esajas 1 >

1 Det Syn, Esajas, Amoz's Søn, skuede om Juda og Jerusalem, i de Dage da Uzzija, Jotam, Akaz og Ezekias var Konger i Juda.
आमोस के पुत्र यशायाह का दर्शन, जिसको उसने यहूदा और यरूशलेम के विषय में उज्जियाह, योताम, आहाज, और हिजकिय्याह नामक यहूदा के राजाओं के दिनों में पाया।
2 Hør, I Himle, lyt, du Jord, thi HERREN taler: Børn har jeg opfødt og fostret, men de forbrød sig imod mig.
हे स्वर्ग सुन, और हे पृथ्वी कान लगा; क्योंकि यहोवा कहता है: “मैंने बाल-बच्चों का पालन-पोषण किया, और उनको बढ़ाया भी, परन्तु उन्होंने मुझसे बलवा किया।
3 En Okse kender sin Ejer, et Æsel sin Herres Krybbe; men Israel kender intet, mit Folk kan intet fatte.
बैल तो अपने मालिक को और गदहा अपने स्वामी की चरनी को पहचानता है, परन्तु इस्राएल मुझे नहीं जानता, मेरी प्रजा विचार नहीं करती।”
4 Ve det syndefulde Folk, en brødetynget Slægt, Ugerningsmænds Æt, vanartede Børn! De svigtede HERREN, lod haant om Israels Hellige, vendte ham Ryg.
हाय, यह जाति पाप से कैसी भरी है! यह समाज अधर्म से कैसा लदा हुआ है! इस वंश के लोग कैसे कुकर्मी हैं, ये बाल-बच्चे कैसे बिगड़े हुए हैं! उन्होंने यहोवा को छोड़ दिया, उन्होंने इस्राएल के पवित्र को तुच्छ जाना है! वे पराए बनकर दूर हो गए हैं।
5 Kan I taale flere Hug, siden I stadig falder fra? Kun Saar er Hovedet, sygt hele Hjertet;
तुम बलवा कर करके क्यों अधिक मार खाना चाहते हो? तुम्हारा सिर घावों से भर गया, और तुम्हारा हृदय दुःख से भरा है।
6 fra Fodsaal til Isse er intet helt, kun Flænger, Strimer og friske Saar; de er ej trykket ud, ej heller forbundet og ikke lindret med Olie.
पाँव से सिर तक कहीं भी कुछ आरोग्यता नहीं, केवल चोट और कोड़े की मार के चिन्ह और सड़े हुए घाव हैं जो न दबाये गए, न बाँधे गए, न तेल लगाकर नरमाये गए हैं।
7 Eders Land er øde, eders Byer brændt, fremmede æder eders Jord for eders Øjne — saa øde som ved Sodomas Undergang.
तुम्हारा देश उजड़ा पड़ा है, तुम्हारे नगर भस्म हो गए हैं; तुम्हारे खेतों को परदेशी लोग तुम्हारे देखते ही निगल रहे हैं; वह परदेशियों से नाश किए हुए देश के समान उजाड़ है।
8 Zions Datter er levnet som en Hytte i en Vingaard, et Vagtskur i en Græskarmark, en omringet By.
और सिय्योन की बेटी दाख की बारी में की झोपड़ी के समान छोड़ दी गई है, या ककड़ी के खेत में के मचान या घिरे हुए नगर के समान अकेली खड़ी है।
9 Havde ikke Hærskarers HERRE levnet os en Rest, da var vi som Sodoma, ligned Gomorra.
यदि सेनाओं का यहोवा हमारे थोड़े से लोगों को न बचा रखता, तो हम सदोम के समान हो जाते, और गमोरा के समान ठहरते।
10 Laan Øre til HERRENS Ord, I Sodomadommere, lyt til vor Guds Aabenbaring, du Gomorrafolk!
१०हे सदोम के न्यायियों, यहोवा का वचन सुनो! हे गमोरा की प्रजा, हमारे परमेश्वर की व्यवस्था पर कान लगा।
11 Hvad skal jeg med alle eders Slagtofre? siger HERREN; jeg er mæt af Væderbrændofre, af Fedekalves Fedt, har ej Lyst til Blod af Okser og Lam og Bukke.
११यहोवा यह कहता है, “तुम्हारे बहुत से मेलबलि मेरे किस काम के हैं? मैं तो मेढ़ों के होमबलियों से और पाले हुए पशुओं की चर्बी से अघा गया हूँ; मैं बछड़ों या भेड़ के बच्चों या बकरों के लहू से प्रसन्न नहीं होता।
12 Naar I kommer at stedes for mit Aasyn, hvo kræver da af jer, at min Forgaard trampes ned?
१२तुम जब अपने मुँह मुझे दिखाने के लिये आते हो, तब यह कौन चाहता है कि तुम मेरे आँगनों को पाँव से रौंदो?
13 Bring ej flere tomme Afgrødeofre, vederstyggelig Offerrøg er de mig! Nymaanefest, Sabbat og festligt Stævne — jeg afskyr Uret og festlig Samling.
१३व्यर्थ अन्नबलि फिर मत लाओ; धूप से मुझे घृणा है। नये चाँद और विश्रामदिन का मानना, और सभाओं का प्रचार करना, यह मुझे बुरा लगता है। महासभा के साथ ही साथ अनर्थ काम करना मुझसे सहा नहीं जाता।
14 Eders Nymaanefester og Højtider hader min Sjæl, de er mig en Byrde, jeg er træt af at bære.
१४तुम्हारे नये चाँदों और नियत पर्वों के मानने से मैं जी से बैर रखता हूँ; वे सब मुझे बोझ से जान पड़ते हैं, मैं उनको सहते-सहते थक गया हूँ।
15 Breder I Hænderne ud, skjuler jeg Øjnene for jer. Hvor meget I saa end beder, jeg hører det ikke. Eders Hænder er fulde af Blod;
१५जब तुम मेरी ओर हाथ फैलाओ, तब मैं तुम से मुख फेर लूँगा; तुम कितनी ही प्रार्थना क्यों न करो, तो भी मैं तुम्हारी न सुनूँगा; क्योंकि तुम्हारे हाथ खून से भरे हैं।
16 tvæt jer, rens jer, bort med de onde Gerninger fra mine Øjne! Hør op med det onde,
१६अपने को धोकर पवित्र करो: मेरी आँखों के सामने से अपने बुरे कामों को दूर करो; भविष्य में बुराई करना छोड़ दो,
17 lær det gode, læg Vind paa, hvad Ret er; hjælp fortrykte, skaf faderløse Ret, før Enkens Sag!
१७भलाई करना सीखो; यत्न से न्याय करो, उपद्रवी को सुधारो; अनाथ का न्याय चुकाओ, विधवा का मुकद्दमा लड़ो।”
18 Kom, lad os gaa i Rette med hinanden, siger HERREN. Er eders Synder som Skarlagen, de skal blive hvide som Sne; er de end røde som Purpur, de skal dog blive som Uld.
१८यहोवा कहता है, “आओ, हम आपस में वाद-विवाद करें: तुम्हारे पाप चाहे लाल रंग के हों, तो भी वे हिम के समान उजले हो जाएँगे; और चाहे अर्गवानी रंग के हों, तो भी वे ऊन के समान श्वेत हो जाएँगे।
19 Lyder I villigt, skal I æde Landets Goder;
१९यदि तुम आज्ञाकारी होकर मेरी मानो,
20 staar I genstridigt imod, skal I ædes af Sværd. Thi HERRENS Mund har talet.
२०तो इस देश के उत्तम से उत्तम पदार्थ खाओगे; और यदि तुम न मानो और बलवा करो, तो तलवार से मारे जाओगे; यहोवा का यही वचन है।”
21 At den skulde ende som Skøge, den trofaste By, Zion, saa fuld af Ret, Retfærdigheds Hjem — men nu er der Mordere.
२१जो नगरी विश्वासयोग्य थी वह कैसे व्यभिचारिणी हो गई! वह न्याय से भरी थी और उसमें धार्मिकता पाया जाता था, परन्तु अब उसमें हत्यारे ही पाए जाते हैं।
22 Dit Sølv er blevet til Slagger, din Vin er spædet med Vand.
२२तेरी चाँदी धातु का मैल हो गई, तेरे दाखमधु में पानी मिल गया है।
23 Tøjlesløse er dine Førere, Venner med Tyve; Gaver elsker de alle, jager efter Stikpenge, skaffer ej faderløse Ret og tager sig ikke af Enkens Sag.
२३तेरे हाकिम हठीले और चोरों से मिले हैं। वे सब के सब घूस खानेवाले और भेंट के लालची हैं। वे अनाथ का न्याय नहीं करते, और न विधवा का मुकद्दमा अपने पास आने देते हैं।
24 Derfor lyder det fra Herren, Hærskarers HERRE, Israels Vældige: »Min Gengælds Ve over Avindsmænd, min Hævn over Fjender!
२४इस कारण प्रभु सेनाओं के यहोवा, इस्राएल के शक्तिमान की यह वाणी है: “सुनो, मैं अपने शत्रुओं को दूर करके शान्ति पाऊँगा, और अपने बैरियों से बदला लूँगा।
25 Jeg vender min Haand imod dig, renser ud dine Slagger i Ovnen og udskiller alt dit Bly.
२५मैं तुम पर हाथ बढ़ाकर तुम्हारा धातु का मैल पूरी रीति से भस्म करूँगा और तुम्हारी मिलावट पूरी रीति से दूर करूँगा।
26 Jeg giver dig Dommere som fordum, Raadsherrer som før; saa kaldes du Retfærdigheds By, den trofaste Stad.«
२६मैं तुम में पहले के समान न्यायी और आदिकाल के समान मंत्री फिर नियुक्त करूँगा। उसके बाद तू धर्मपुरी और विश्वासयोग्य नगरी कहलाएगी।”
27 Zion genløses ved Ret, de omvendte der ved Retfærd.
२७सिय्योन न्याय के द्वारा, और जो उसमें फिरेंगे वे धार्मिकता के द्वारा छुड़ा लिए जाएँगे।
28 Men Overtrædere og Syndere knuses til Hobe; hvo HERREN svigter, forgaar.
२८परन्तु बलवाइयों और पापियों का एक संग नाश होगा, और जिन्होंने यहोवा को त्यागा है, उनका अन्त हो जाएगा।
29 Thi Skam vil I faa af de Ege, I elsker, Skuffelse af Lundene, I sætter saa højt;
२९क्योंकि जिन बांजवृक्षों से तुम प्रीति रखते थे, उनसे वे लज्जित होंगे, और जिन बारियों से तुम प्रसन्न रहते थे, उनके कारण तुम्हारे मुँह काले होंगे।
30 thi I bliver som en Eg med visnende Løv, som en Lund, hvor der ikke er Vand.
३०क्योंकि तुम पत्ते मुर्झाए हुए बांज वृक्ष के, और बिना जल की बारी के समान हो जाओगे।
31 Den stærke bliver til Blaar, hans Værk til en Gnist; begge brænder med hinanden, og ingen slukker.
३१बलवान तो सन और उसका काम चिंगारी बनेगा, और दोनों एक साथ जलेंगे, और कोई बुझानेवाला न होगा।

< Esajas 1 >