< 1 Mosebog 23 >
1 Sara levede 127 Aar, saa mange var Saras Leveaar.
साराह एक सौ सत्ताईस वर्ष की हुई.
2 Sara døde i Kirjat-Arba, det er Hebron, i Kana'ans Land. Saa gik Abraham hen og holdt Klage over Sara og begræd hende.
तब उसकी मृत्यु किरयथ-अरबा (अर्थात् हेब्रोन) में हुई, जो कनान देश में है. अब्राहाम साराह के लिए विलाप किया और रोया.
3 Og da han havde rejst sig fra sin døde, talte han saaledes til Hetiterne:
तब अब्राहाम ने अपनी पत्नी के शव के पास से उठकर हित्तियों से कहा;
4 »Jeg er Gæst og fremmed hos eder; men giv mig et Gravsted hos eder, saa jeg kan jorde min døde og bringe hende bort fra mit Ansigt!«
“मैं तो तुम्हारे बीच एक परदेशी और अजनबी हूं. मुझे कब्रस्थान के लिये बिक्री में कुछ ज़मीन दीजिये ताकि मैं अपने मृत लोगों को गाड़ सकूं.”
5 Da svarede Hetiterne Abraham:
हित्तियों ने अब्राहाम से कहा,
6 »Hør os, Herre! En Guds Fyrste er du jo iblandt os; jord du din døde i en af vore bedste Grave! Ikke en af os vil nægte dig sin Grav og hindre dig i at jorde din døde.«
“महोदय, आप हमारी बात सुनें. आप हमारे बीच में एक बड़े प्रधान हैं. आप जहां चाहें अपनी पत्नी को हमारे अच्छे कब्रों में गाड़ सकते हैं. हममें से कोई भी आपको अपनी पत्नी को गाड़ने के लिये अपनी कब्र देने से मना नहीं करेगा.”
7 Men Abraham stod op og bøjede sig for Hetiterne, Folkene der paa Stedet,
तब अब्राहाम उठे और उस देश के लोगों को अर्थात् हित्तियों को झुककर प्रणाम किया
8 og sagde til dem: »Hvis I samtykker i, at jeg jorder min døde og bringer hende bort fra mit Ansigt, saa føj mig i at lægge et godt Ord ind for mig hos Efron, Zohars Søn,
और उनसे कहा, “यदि आप चाहते हैं कि मैं अपनी पत्नी को मिट्टी दूं, तब मेरी एक बात और मान लीजिये और आप ज़ोहार के पुत्र एफ्रोन से मेरी तरफ से बात कीजिये
9 saa han giver mig sin Klippehule i Makpela ved Udkanten af sin Mark; for fuld Betaling skal han i eders Nærværelse give mig den til Gravsted!«
ताकि वह माखपेलाह की गुफा को, जो उसकी है और उसके खेत की आखिरी छोर में है, दाम लेकर मुझे बेच दे. उससे कहिये कि वह उस जगह का पूरा दाम लेकर मुझे बेच दे ताकि वह तुम्हारे बीच में हमारे लिये एक कब्रस्थान की जगह हो.”
10 Men Efron sad blandt Hetiterne; og Hetiten Efron svarede Abraham i Hetiternes Paahør, saa mange som gik ind gennem hans Bys Port:
हित्ती एफ्रोन अपने लोगों के साथ वहां बैठा था. जो हित्ती उसके शहर के फाटक पर एकत्रित हुए थे, उनके सामने एफ्रोन ने अब्राहाम से कहा,
11 »Gid min Herre vilde høre mig! Marken giver jeg dig, og Hulen derpaa giver jeg dig; i mit Folks Nærværelse giver jeg dig den; jord du kun din døde!«
“हे मेरे स्वामी; मेरी बात सुनिये; मैं आपको वह गुफा खेत सहित मेरे संबंधियों के सामने दे रहा हूं. आप इसमें अपनी पत्नी को गाड़ दीजिये.”
12 Da bøjede Abraham sig for Folkene der paa Stedet
अब्राहाम ने फिर से उन लोगों को झुककर प्रणाम किया
13 og sagde til Efron i deres Paahør: »Om du blot — gid du dog vilde høre mig! Jeg giver dig, hvad Marken er værd; modtag det dog af mig, saa jeg kan jorde min døde der.«
और लोगों के सुनते में एफ्रोन से कहा, “मेरी बात सुनिये, आपको मैं उस खेत का दाम चुकाऊंगा, आप इसे स्वीकार कर लीजिये ताकि मैं अपनी पत्नी को वहां गाड़ सकूं.”
14 Da sagde Efron til Abraham:
यह सुन एफ्रोन ने अब्राहाम से कहा,
15 »Gid min Herre vilde høre mig! Et Stykke Land til 400 Sekel Sølv, hvad har det at sige mellem mig og dig? Jord du kun din døde!«
“हे मेरे स्वामी, मेरी बात सुनिये; इस खेत का दाम सिर्फ चार सौ शेकेल चांदी है, पर यह आपके और मेरे लिए कुछ नहीं है. आप अपनी पत्नी को मिट्टी दे दीजिये.”
16 Og Abraham forstod Efron og tilvejede ham den Sum, han havde nævnet i Hetiternes Paahør, 400 Sekel Sølv i gangbar Mønt.
अब्राहाम ने एफ्रोन की बात मानकर उसको उतने मूल्य की चांदी तौलकर दे दी, जितना उसने हित्तियों के सुनते में कहा था: चार सौ शेकेल चांदी जो उस समय व्यापारियों के बीच में चलती थी.
17 Saaledes gik Efrons Mark i Makpela over for Mamre i hele sin Udstrækning tillige med Klippehulen og alle Træerne paa Marken
इसलिये उन्होंने एफ्रोन का वह खेत और गुफा, जो माखपेलाह में ममरे के पास था, और खेत के सभी पेड़ जो उसमें और उसके चारों ओर सीमा के अंदर थे,
18 over i Abrahams Eje i Hetiternes Nærværelse, saa mange som gik ind gennem hans Bys Port.
सब अब्राहाम को दे दिया. जितने हित्ती शहर के फाटक पर एकत्रित हुए थे, उन सभों के सामने वह संपत्ति अब्राहाम के अधिकार में पक्की रीति से आ गई.
19 Derefter jordede Abraham sin Hustru Sara i Klippehulen paa Makpelas Mark over for Mamre, det er Hebron, i Kana'ans Land.
उसके बाद अब्राहाम ने अपनी पत्नी साराह को माखपेलाह के खेत की गुफा में गाड़ दिया, जो कनान देश में ममरे के पास (अर्थात् हेब्रोन) में था.
20 Og Marken med Klippehulen derpaa gik fra Hetiterne over til Abraham som Gravsted.
इस प्रकार हित्तियों के द्वारा वह खेत और उसमें की गुफा कब्रस्थान के रूप में अब्राहाम के अधिकार में दे दी गई.