< 2 Samuel 5 >
1 Derpaa kom alle Israels Stammer til David i Hebron og sagde: »Vi er jo dit Kød og Blod!
इसके बाद इस्राएल के सारे गोत्र हेब्रोन में दावीद से भेंटकरने आए और उनके समक्ष यह प्रस्ताव रखा, “विचार कीजिए, हम आप ही की अस्थि और मांस हैं.
2 Allerede før i Tiden, da Saul var Konge over os, var det dig, som førte Israel ud i Kamp og hjem igen; og HERREN sagde til dig: Du skal vogte mit Folk Israel og være Hersker over Israel!«
पिछले सालों में जब राजा तो शाऊल थे किंतु ये आप ही थे, जो हमारा मार्गदर्शन और इस्राएली सेना को चलाते रहे. याहवेह ने आपसे कहा था, ‘तुम मेरी प्रजा इस्राएल के चरवाहे होगे, तुम मेरी प्रजा इस्राएल के शासक होगे.’”
3 Og alle Israels Ældste kom til Kongen i Hebron, og Kong David sluttede i Hebron Pagt med dem for HERRENS Aasyn, og de salvede David til Konge over Israel.
अत: इस्राएल के सारे प्राचीन हेब्रोन नगर में राजा के सामने इकट्ठा हुए. दावीद ने याहवेह के सामने उनसे वाचा बांधी. तत्पश्चात उन्होंने इस्राएल के लिए दावीद का राजाभिषेक किया.
4 David var tredive Aar, da han blev Konge, og han herskede fyrretyve Aar.
शासन प्रारंभ करते समय दावीद की आयु तीस वर्ष की थी, और उन्होंने चालीस वर्ष शासन किया.
5 I Hebron herskede han over Juda syv Aar og seks Maaneder, og i Jerusalem herskede han tre og tredive Aar over hele Israel og Juda.
उन्होंने हेब्रोन में रहते हुए यहूदिया पर सात वर्ष छः माह शासन किया और येरूशलेम में उन्होंने संपूर्ण इस्राएल और यहूदिया पर तैंतीस वर्ष शासन किया.
6 Derpaa drog Kongen med sine Mænd til Jerusalem mod Jebusiterne, som boede deri Landet. Man sagde til Kongen: »Her kan du ikke trænge ind, thi blinde og lamme vil slaa dig tilbage!« Dermed vilde de sige: »David kommer ikke herind!«
राजा ने अपनी सेना के साथ येरूशलेम जाकर उस देश के निवासी यबूसियों पर आक्रमण किया. यबूसियों ने दावीद को संदेश भेजा, “तुम तो यहां प्रवेश भी न कर सकोगे; तुम्हें तो हमारे अंधे और लंगड़े ही पछाड़ देंगे!” उनका विचार था, “दावीद के लिए यहां प्रवेश करना संभव नहीं है.”
7 Men David indtog Klippeborgen Zion, det er Davidsbyen.
फिर भी, दावीद ने ज़ियोन गढ़ पर अधिकार कर लिया. अब यह दावीद के नगर के नाम से प्रख्यात हो गया है.
8 Paa den Dag sagde David: »Enhver, som trænger frem til Vandledningen og slaar en Jebusit, de halte og blinde, som Davids Sjæl hader, skal være Øverste og Hærfører«. Derfor siger man: »En blind og en lam kommer ikke ind i Huset!«
उस अवसर पर दावीद ने अपने लोगों से कहा, “यदि तुम लोग यबूसियों को हराना चाहते हो तो जल सुरंग से जाओ, और उन ‘अंधों तथा विकलांगों’ पर हमला करो.” यही कारण है कि लोग कहते हैं “अंधों और विकलांग को (राज) निवास में प्रवेश निषेध है.”
9 Saa tog David Bolig i Klippeborgen og kaldte den Davidsbyen; og han befæstede Byen rundt om fra Millo og indefter.
दावीद ने गढ़ पर अधिकार कर लिया और उसे दावीद-नगर नाम दिया. दावीद ने मिल्लो से प्रारंभ कर इसके चारों ओर भीतर की ओर नगर का निर्माण किया.
10 Og David blev mægtigere og mægtigere; HERREN, Hærskarers Gud, var med ham.
दावीद पर सर्वशक्तिमान याहवेह परमेश्वर की कृपादृष्टि थी, इसलिए दावीद धीरे धीरे मजबूत होते चले गए.
11 Kong Hiram af Tyrus sendte Sendebud til David med Cedertræer og tillige Tømmermænd og Stenhuggere, som byggede ham et Hus.
इसके बाद सोर के राजा हीराम ने दावीद के पास अपने दूत भेजे, जो दावीद के घर को बनाने के लिए अपने साथ देवदार की लकड़ी, बढ़ई और राजमिस्त्री भी ले आए.
12 Da skønnede David, at HERREN havde sikret hans Kongemagt over Israel og højnet hans Kongedømme for sit Folk Israels Skyld.
इससे दावीद को यह अहसास हो गया कि याहवेह ने उन्हें इस्राएल के राजा के रूप में प्रतिष्ठित कर दिया है, और यह भी कि याहवेह ने अपनी प्रजा इस्राएल के हित में अपने राज्य को उन्नत किया है.
13 David tog i Jerusalem endnu flere Medhustruer og Hustruer, efter at han var kommet dertil fra Hebron, og der fødtes ham flere Sønner og Døtre.
हेब्रोन से येरूशलेम आकर बसने पर दावीद और भी उपपत्नियां और पत्नियां ले आए. उनको और भी संतान पैदा हुई.
14 Navnene paa dem, som fødtes ham i Jerusalem, er følgende: Sjammua, Sjobab, Natan, Salomo,
येरूशलेम में पैदा उनकी संतान के नाम ये हैं: शम्मुआ, शोबाब, नाथान, शलोमोन,
15 Jibhar, Elisjua, Nefeg, Jafia,
इबहार, एलिशुआ, नेफ़ेग, याफिया,
16 Elisjama, Ba'aljada og Elifelet.
एलीशामा, एलियादा और एलिफेलेत.
17 Men da Filisterne hørte, at David var salvet til Konge over Israel, rykkede de alle ud for at søge efter ham. Ved Efterretningen herom drog David ned til Klippeborgen,
जब फिलिस्तीनियों को यह मालूम हुआ कि दावीद का राजाभिषेक इस्राएल के राजा के रूप में किया गया है, सभी फिलिस्तीनी दावीद की खोज में निकल पड़े; मगर जैसे ही दावीद ने इसके विषय में सुना, वह गढ़ में चले गए.
18 medens Filisterne kom og bredte sig i Refaimdalen.
इस समय फिलिस्तीनी आकर रेफाइम घाटी में फैल गए.
19 David raadspurgte da HERREN: »Skal jeg drage op mod Filisterne? Vil du give dem i min Haand?« Og HERREN svarede David: »Drag op, thi jeg vil give Filisterne i din Haand!«
इस पर दावीद ने याहवेह से पूछा, “क्या मैं फिलिस्तीनियों पर आक्रमण करूं? क्या आप उन्हें मेरे अधीन कर देंगे?” याहवेह ने दावीद को उत्तर दिया, “जाओ, क्योंकि मैं फिलिस्तीनियों को निश्चित ही तुम्हारे अधीन कर दूंगा.”
20 Saa drog David til Ba'al-Perazim, og der slog han dem. Da sagde han: »HERREN har brudt igennem mine Fjender foran mig, som Vand bryder igennem!« Derfor kalder man Stedet Ba'al-Perazim.
दावीद बाल-पेराज़िम नामक स्थान पर पहुंचे और वहां फिलिस्तीनियों को हरा दिया. वहां दावीद ने यह घोषित किया, “याहवेह मेरे पहले ही वहां पहुंचकर मेरे शत्रुओं पर कुछ ऐसे टूट पड़े, जैसे बहुत से जल का बहाव.” इस पर उस स्थान का नाम पड़ गया, बाल-पेराज़िम.
21 Og de lod deres Guder i Stikken der, og David og hans Mænd tog dem.
फिलिस्तीनी अपनी मूर्तियां वही छोड़कर भागे, जिन्हें दावीद और उनके साथी उठाकर ले गए.
22 Men Filisterne bredte sig paa ny i Refaimdalen.
एक बार फिर फिलिस्तीनी आए और रेफाइम घाटी में फैल गए.
23 Da David raadspurgte HERREN, svarede han: »Drag ikke imod dem, men omgaa dem og fald dem i Ryggen ud for Bakabuskene.
जब दावीद ने याहवेह से इस विषय में पूछा, याहवेह ने उन्हें उत्तर दिया, “तुम सीधे जाकर उन पर हमला न करना, बल्कि तुम घूमकर उनके पीछे जाकर मोखा वृक्षों की ओर से हमला करना.
24 Naar du da hører Lyden af Skridt i Bakabuskenes Toppe, skal du skynde dig, thi saa er HERREN draget ud foran dig for at slaa Filisternes Hær!«
हमला उस समय सही होगा, जब तुम्हें मोखा के पेड़ों के ऊपर से सेना की चहल-कदमी सुनाई देने लगें. तब तुम युद्ध शुरू कर देना, क्योंकि उस समय याहवेह तुम्हारे आगे-आगे फिलिस्तीनी सेना को मारते हुए बढ़ रहे होंगे.”
25 David gjorde, som HERREN bød, og slog Filisterne fra Gibeon til hen imod Gezer.
दावीद ने वैसा ही किया, जैसा याहवेह ने आदेश दिया था. उन्होंने गिबयोन से लेकर गेज़ेर तक फिलिस्तीनियों को मार गिराया.