< Romerne 15 >

1 Men vi, som ere stærke, bør bære de svages Skrøbeligheder og ikke være os selv til Behag.
आवश्यक है कि हम, जो विश्वास में मजबूत हैं, कमज़ोरों की कमज़ोरी के प्रति धीरज का भाव रखें न कि सिर्फ अपनी प्रसन्‍नता का.
2 Enhver af os være sin Næste til Behag til det gode, til Opbyggelse.
हममें से प्रत्येक अपने पड़ोसी की भलाई तथा उन्‍नति के लिए उसकी प्रसन्‍नता का ध्यान रखे.
3 Thi ogsaa Kristus var ikke sig selv til Behag; men, som der er skrevet: „Deres Forhaanelser, som haane dig, ere faldne paa mig.‟
क्योंकि मसीह ने अपने आपको प्रसन्‍न नहीं किया जैसा कि पवित्र शास्त्र का लेख है: उनकी निंदा, जो आपके निंदक हैं, मुझ पर आ पड़ी है.
4 Thi alt, hvad der er skrevet tilforn, det er skrevet til vor Belæring, for at vi skulle have Haabet ved Udholdenheden og Skrifternes Trøst.
पहले समय के सभी अभिलेख हमें शिक्षा देने के उद्देश्य से लिखे गए कि निरंतर प्रयास तथा पवित्र शास्त्र के प्रोत्साहन द्वारा हममें आशा का अनुभव हो.
5 Men Udholdenhedens og Trøstens Gud give eder at være enige indbyrdes, som Kristus Jesus vil det,
परमेश्वर, जो धीरज और प्रोत्साहन के दाता है, तुममें मसीह येशु के अनुरूप आपस में एकता का भाव उत्पन्‍न करें
6 for at I endrægtigt med een Mund kunne prise Gud og vor Herres Jesu Kristi Fader.
कि तुम एक मन और एक शब्द में परमेश्वर, हमारे प्रभु येशु मसीह के पिता का धन्यवाद और महिमा करो.
7 Derfor tager eder af hverandre, ligesom ogsaa Kristus har taget sig af os, til Guds Ære.
इसलिये एक दूसरे को स्वीकार करो—ठीक जिस प्रकार मसीह ने परमेश्वर की महिमा के लिए हमें स्वीकार किया है.
8 Jeg siger nemlig, at Kristus er bleven Tjener for omskaarne for Guds Sanddruheds Skyld for at stadfæste Forjættelserne til Fædrene;
सुनो, परमेश्वर की सच्चाई की पुष्टि करने के लिए मसीह येशु ख़तना किए हुए लोगों के सेवक बन गए कि पूर्वजों से की गई प्रतिज्ञाओं की पुष्टि हो
9 men at Hedningerne skulle prise Gud for hans Barmhjertigheds Skyld, som der er skrevet: „Derfor vil jeg bekende dig iblandt Hedninger og lovsynge dit Navn.‟
तथा गैर-यहूदी परमेश्वर की कृपादृष्टि के लिए उनकी महिमा करें, जैसा कि पवित्र शास्त्र का लेख है: इसलिये मैं गैर-यहूदियों के बीच आपका धन्यवाद करूंगा; मैं आपके नाम का गुणगान करूंगा.
10 Og atter siges der: „Fryder eder, I Hedninger, med hans Folk!‟
फिर लिखा है: गैर-यहूदियों! परमेश्वर की प्रजा के साथ मिलकर आनंद करो.
11 Og atter: „Lover Herren, alle Hedninger, og alle Folkene skulle prise ham.‟
और यह भी: सभी गैर-यहूदियों! तुम प्रभु का धन्यवाद करो; सभी जनता उनका धन्यवाद करें.
12 Og atter siger Esajas: „Komme skal Isajs Rodskud og han, der rejser sig for at herske over Hedninger; paa ham skulle Hedninger haabe.‟
भविष्यवक्ता यशायाह ने भी कहा: यिशै की जड़ में कोपलें होंगी, तथा वह, जो उठेगा, गैर-यहूदियों पर शासन करेगा; वह सभी गैर-यहूदियों की आशा होगा.
13 Men Haabets Gud fylde eder med al Glæde og Fred, idet I tro, for at I maa blive rige i Haabet ved den Helligaands Kraft! —
परमेश्वर, जो आशा के स्रोत हैं, तुम्हारे विश्वास करने में तुम्हें सारे आनंद और शांति से भर दें, कि तुम पवित्र आत्मा के सामर्थ्य के द्वारा आशा में बढ़ते जाओ.
14 Men ogsaa jeg, mine Brødre! har selv den Forvisning om eder, at I ogsaa selv ere fulde af Godhed, fyldte med al Kundskab, i Stand til ogsaa at paaminde hverandre.
प्रिय भाई बहिनो, तुम्हारे विषय में स्वयं मैं भी निश्चित हूं कि तुम भी सर्वगुणसम्पन्‍न, सभी ज्ञान से भरकर तथा एक दूसरे को कर्तव्य की याद दिलाने में पूरी तरह सक्षम हो.
15 Dog har jeg for en Del tilskrevet eder noget dristigere for at paaminde eder paa Grund af den Naade, som er given mig fra Gud
फिर भी मैंने कुछ विषयों पर तुम्हें साहस करके लिखा है कि तुम्हें इनका दोबारा स्मरण दिला सकूं. यह इसलिये कि मुझे परमेश्वर के द्वारा अनुग्रह प्रदान किया गया
16 til iblandt Hedningerne at være en Kristi Jesu Offertjener, der som Præst betjener Guds Evangelium, for at Hedningerne maa blive et velbehageligt Offer, helliget ved den Helligaand.
कि मैं परमेश्वर के ईश्वरीय सुसमाचार के पुरोहित के रूप में गैर-यहूदियों के लिए मसीह येशु का सेवक बनूं कि गैर-यहूदी पवित्र आत्मा के द्वारा अलग किए जाकर परमेश्वर के लिए ग्रहण योग्य भेंट बन जाएं.
17 Saaledes har jeg min Ros i Kristus Jesus af min Tjeneste for Gud.
अब मेरे पास मसीह येशु में परमेश्वर संबंधित विषयों पर गर्व करने का कारण है.
18 Thi jeg vil ikke driste mig til at tale om noget af det, som Kristus ikke har udført ved mig til at virke Hedningers Lydighed, ved Ord og Handling,
मैं मात्र उन विषयों का वर्णन करना चाहूंगा, जो मसीह येशु ने मुझे माध्यम बनाकर मेरे प्रचार के द्वारा पूरे किए, जिसका परिणाम हुआ गैर-यहूदियों की आज्ञाकारिता.
19 ved Tegns og Undergerningers Kraft, ved Guds Aands Kraft, saa at jeg fra Jerusalem og trindt omkring indtil Illyrien har til fulde forkyndt Kristi Evangelium;
ये सब अद्भुत चिह्नों तथा परमेश्वर के आत्मा के सामर्थ्य में किए गए कि येरूशलेम से लेकर सुदूर इल्लिरिकुम तक मसीह येशु के ईश्वरीय सुसमाचार का प्रचार किया जाए.
20 dog saaledes, at jeg sætter min Ære i at forkynde Evangeliet ikke der, hvor Kristus er nævnet, for at jeg ikke skal bygge paa en andens Grundvold,
स्वयं मेरी बड़ी इच्छा तो यही रही है कि ईश्वरीय सुसमाचार का प्रचार उन्हीं क्षेत्रों में हो, जहां मसीह येशु के विषय में अब तक सुना नहीं गया कि मैं किसी अन्य व्यक्ति द्वारा रखी गई नींव पर निर्माण न कर बैठूं.
21 men, som der er skrevet: „De, for hvem der ikke blev kundgjort om ham, skulle se, og de, som ikke have hørt, skulle forstaa.‟
जैसा पवित्र शास्त्र का लेख है: वे, जिन्होंने उनका समाचार प्राप्‍त नहीं किया, उन्हें देखेंगे तथा वे, जिन्होंने कुछ भी नहीं सुना, समझ लेंगे.
22 Derfor er jeg ogsaa de mange Gange bleven forhindret i at komme til eder.
यही वह कारण है कि तुमसे भेंट करने के लिए मेरे आने में बाधा पड़ती रही.
23 Men nu, da jeg ikke mere har Rum i disse Egne og i mange Aar har haft Længsel efter at komme til eder,
अब इन देशों में मेरे सामने कोई स्थान बाकी नहीं रहा और अनेक वर्षों से मेरी यह इच्छा भी रही है कि तुमसे भेंट करूं.
24 vil jeg, naar jeg rejser til Spanien, komme til eder; thi jeg haaber at se eder paa Gennemrejsen og af eder at blive befordret derhen, naar jeg først i nogen Maade er bleven tilfredsstillet hos eder.
मेरे लिए यह संभव हो सकेगा जब मैं स्पेन यात्रा को जाऊंगा. मुझे आशा है कि जाते हुए तुमसे भेंट हो तथा थोड़े समय के लिए तुम्हारी संगति का आनंद लूं और तुम्हारी सहायता भी प्राप्‍त कर सकूं
25 Men nu rejser jeg til Jerusalem i Tjeneste for de hellige.
किंतु इस समय तो मैं येरूशलेम के पवित्र लोगों की सहायता के लिए येरूशलेम की ओर जा रहा हूं.
26 Thi Makedonien og Akaja have fundet Glæde i at gøre et Sammenskud til de fattige iblandt de hellige i Jerusalem.
मकेदोनिया तथा आखाया प्रदेश की कलीसियाएं येरूशलेम के निर्धन पवित्र लोगों की सहायता के लिए खुशी से सामने आई.
27 De have nemlig fundet Glæde deri, og de ere deres Skyldnere. Thi ere Hedningerne blevne delagtige i hines aandelige Goder, da ere de ogsaa skyldige at tjene dem med de timelige.
सच मानो, उन्होंने यह खुशी से किया है. वे येरूशलेम वासियों के कर्ज़दार हैं क्योंकि जब गैर-यहूदियों ने उनसे आत्मिक धन प्राप्‍त किया है तो यह उचित ही है कि अब वे भौतिक वस्तुओं द्वारा भी उनकी सहायता करें.
28 Naar jeg da har fuldbragt dette og beseglet denne Frugt for dem, vil jeg derfra drage om ad eder til Spanien.
इसलिये अपने कर्तव्य को पूरा कर जब मैं निश्चित हो जाऊंगा कि उन्हें यह राशि प्राप्‍त हो गई है, मैं स्पेन की ओर जाऊंगा तथा मार्ग में तुमसे भेंट करूंगा.
29 Men jeg ved, at naar jeg kommer til eder, skal jeg komme med Kristi Velsignelses Fylde.
यह तो मुझे मालूम है कि जब मैं तुमसे भेंट करूंगा, मेरे साथ मसीह येशु की आशीष पूरी तरह होंगी.
30 Men jeg formaner eder, Brødre! ved vor Herre Jesus Kristus og ved Aandens Kærlighed til med mig at stride i eders Bønner for mig til Gud,
अब, प्रिय भाई बहिनो, हमारे प्रभु येशु मसीह तथा पवित्र आत्मा के प्रेम के द्वारा तुमसे मेरी विनती है कि मेरे साथ मिलकर परमेश्वर से मेरे लिए प्रार्थनाओं में जुट जाओ
31 for at jeg maa udfries fra de genstridige i Judæa, og mit Ærinde til Jerusalem maa blive de hellige kærkomment,
कि मैं यहूदिया प्रदेश के अविश्वासी व्यक्तियों की योजनाओं से बच सकूं तथा येरूशलेम के पवित्र लोगों के प्रति मेरी सेवा उन्हें स्वीकार हो
32 for at jeg kan komme til eder med Glæde, ved Guds Villie, og vederkvæges med eder.
कि मैं परमेश्वर की इच्छा के द्वारा तुमसे आनंदपूर्वक भेंट कर सकूं तथा तुम्हारी संगति मेरे लिए एक सुखद विश्राम हो जाए.
33 Men Fredens Gud være med eder alle! Amen.
शांति के परमेश्वर तुम सबके साथ रहें. आमेन.

< Romerne 15 >