< Job 12 >

1 Men Job svarede og sagde:
तब अय्यूब ने कहा;
2 Sandelig, I ere Folket, og med eder dør Visdommen ud!
“निःसन्देह मनुष्य तो तुम ही हो और जब तुम मरोगे तब बुद्धि भी जाती रहेगी।
3 Jeg har ogsaa Forstand ligesom I, jeg falder ikke igennem for eder; og hvo ved ikke saadanne Ting?
परन्तु तुम्हारे समान मुझ में भी समझ है, मैं तुम लोगों से कुछ नीचा नहीं हूँ कौन ऐसा है जो ऐसी बातें न जानता हो?
4 Jeg er til Latter for min Ven, jeg, som raabte til Gud og fik Svar; den retfærdige, den oprigtige er til Latter.
मैं परमेश्वर से प्रार्थना करता था, और वह मेरी सुन लिया करता था; परन्तु अब मेरे मित्र मुझ पर हँसते हैं; जो धर्मी और खरा मनुष्य है, वह हँसी का कारण हो गया है।
5 En foragtet Lampe i den trygges Tanke er den, som er nær ved at snuble med Foden.
दुःखी लोग तो सुखी लोगों की समझ में तुच्छ जाने जाते हैं; और जिनके पाँव फिसलते हैं उनका अपमान अवश्य ही होता है।
6 Ødelæggernes Telte have Ro, og de, som rase imod Gud, ere meget trygge, ja den, som sætter sin Haand som Gud.
डाकुओं के डेरे कुशल क्षेम से रहते हैं, और जो परमेश्वर को क्रोध दिलाते हैं, वह बहुत ही निडर रहते हैं; अर्थात् उनका ईश्वर उनकी मुट्ठी में रहता हैं;
7 Og sandelig, spørg dog Dyrene ad, og de skulle lære dig det; og Himmelens Fugle, og de skulle forkynde dig det.
“पशुओं से तो पूछ और वे तुझे सिखाएँगे; और आकाश के पक्षियों से, और वे तुझे बताएँगे।
8 Eller tal til Jorden, og den skal lære dig det, og Fiskene i Havet skulle fortælle dig det.
पृथ्वी पर ध्यान दे, तब उससे तुझे शिक्षा मिलेगी; और समुद्र की मछलियाँ भी तुझ से वर्णन करेंगी।
9 Hvo ved ikke om alle disse Ting, at Herrens Haand har gjort dette?
कौन इन बातों को नहीं जानता, कि यहोवा ही ने अपने हाथ से इस संसार को बनाया है?
10 han, i hvis Haand hver levende Sjæl er, og Aanden i hvert Menneskes Kød!
१०उसके हाथ में एक-एक जीवधारी का प्राण, और एक-एक देहधारी मनुष्य की आत्मा भी रहती है।
11 Mon ikke Øret prøver Talen, og Ganen smager Maden?
११जैसे जीभ से भोजन चखा जाता है, क्या वैसे ही कान से वचन नहीं परखे जाते?
12 Hos de graahærdede er Visdom, og Dagenes Længde giver Forstand.
१२बूढ़ों में बुद्धि पाई जाती है, और लम्बी आयु वालों में समझ होती तो है।
13 Hos ham er Visdom og Vælde, ham hører Raad og Forstand til.
१३“परमेश्वर में पूरी बुद्धि और पराक्रम पाए जाते हैं; युक्ति और समझ उसी में हैं।
14 Se, han nedbryder, og det skal ikke bygges, han lukker til for en Mand, og der skal ikke lukkes op.
१४देखो, जिसको वह ढा दे, वह फिर बनाया नहीं जाता; जिस मनुष्य को वह बन्द करे, वह फिर खोला नहीं जाता।
15 Se, han holder Vandene tilbage, og de borttørres, og han udlader dem, og de omvælte Landet.
१५देखो, जब वह वर्षा को रोक रखता है तो जल सूख जाता है; फिर जब वह जल छोड़ देता है तब पृथ्वी उलट जाती है।
16 Hos ham er Styrke og Kraft; ham hører den til, som farer vild, og den, som fører vild.
१६उसमें सामर्थ्य और खरी बुद्धि पाई जाती है; धोखा देनेवाला और धोखा खानेवाला दोनों उसी के हैं।
17 Han lader Raadgiverne gaa afklædte bort og gør Dommerne til Daarer.
१७वह मंत्रियों को लूटकर बँधुआई में ले जाता, और न्यायियों को मूर्ख बना देता है।
18 Han løser Kongernes Herredømme og lægger Baand om deres Lænder.
१८वह राजाओं का अधिकार तोड़ देता है; और उनकी कमर पर बन्धन बन्धवाता है।
19 Han lader Præsterne gaa afklædte bort og omkaster de stærke.
१९वह याजकों को लूटकर बँधुआई में ले जाता और सामर्थियों को उलट देता है।
20 Han berøver de sikre Talere Mælet, tager Forstanden fra de gamle.
२०वह विश्वासयोग्य पुरुषों से बोलने की शक्ति और पुरनियों से विवेक की शक्ति हर लेता है।
21 Han udøser Vanære over Fyrsterne og løser de stærkes Bælte.
२१वह हाकिमों को अपमान से लादता, और बलवानों के हाथ ढीले कर देता है।
22 Han aabenbarer de dybe Ting af Mørket og udfører Dødens Skygge til Lyset.
२२वह अंधियारे की गहरी बातें प्रगट करता, और मृत्यु की छाया को भी प्रकाश में ले आता है।
23 Han formerer Folkene og lader dem gaa til Grunde; han udbreder Folkene og bortfører dem.
२३वह जातियों को बढ़ाता, और उनको नाश करता है; वह उनको फैलाता, और बँधुआई में ले जाता है।
24 Han borttager Forstand fra Folkets Øverster i Landet og lader dem fare vild i det øde, hvor ingen Vej er.
२४वह पृथ्वी के मुख्य लोगों की बुद्धि उड़ा देता, और उनको निर्जन स्थानों में जहाँ रास्ता नहीं है, भटकाता है।
25 De famle i Mørke, hvor intet Lys er, og han bringer dem til at fare vild som den drukne.
२५वे बिन उजियाले के अंधेरे में टटोलते फिरते हैं; और वह उन्हें ऐसा बना देता है कि वे मतवाले के समान डगमगाते हुए चलते हैं।

< Job 12 >