< Hoseas 5 >
1 Hører dette I Præster! og giver Agt, Israels Hus! og du, Kongehus, laan Øre! thi Dommen angaar eder, fordi I vare en Snare for Mizpa og et udbredt Garn over Tabor.
१हे याजकों, यह बात सुनो! हे इस्राएल के घराने, ध्यान देकर सुनो! हे राजा के घराने, तुम भी कान लगाओ! क्योंकि तुम्हारा न्याय किया जाएगा; क्योंकि तुम मिस्पा में फंदा, और ताबोर पर लगाया हुआ जाल बन गए हो।
2 Og de afvegne ere dybt fordærvede; men jeg er den, som tugter dem alle sammen.
२उन बिगड़े हुओं ने घोर हत्या की है, इसलिए मैं उन सभी को ताड़ना दूँगा।
3 Jeg kender Efraim, og Israel er ikke skjult for mig; thi nu har du, Efraim, bedrevet Hor, Israel er besmittet.
३मैं एप्रैम का भेद जानता हूँ, और इस्राएल की दशा मुझसे छिपी नहीं है; हे एप्रैम, तूने छिनाला किया, और इस्राएल अशुद्ध हुआ है।
4 Deres Idrætter tillade dem ikke at vende om til deres Gud; thi der er en Horeriets Aand i deres Indre, og Herren kende de ikke.
४उनके काम उन्हें अपने परमेश्वर की ओर फिरने नहीं देते, क्योंकि छिनाला करनेवाली आत्मा उनमें रहती है; और वे यहोवा को नहीं जानते हैं।
5 Og Israels Stolthed vidner imod det; og Israel og Efraim skulle falde for deres Misgerning, Juda skal ogsaa falde med dem.
५इस्राएल का गर्व उसी के विरुद्ध साक्षी देता है, और इस्राएल और एप्रैम अपने अधर्म के कारण ठोकर खाएँगे, और यहूदा भी उनके संग ठोकर खाएगा।
6 Med deres Faar og med deres Øksne skulle de gaa hen for at søge Herren, men ikke finde ham; han har draget sig bort fra dem.
६वे अपनी भेड़-बकरियाँ और गाय-बैल लेकर यहोवा को ढूँढ़ने चलेंगे, परन्तु वह उनको न मिलेगा; क्योंकि वह उनसे दूर हो गया है।
7 Imod Herren have de handlet troløst, thi de fødte fremmede Børn; nu skal Nymaaneden fortære dem med deres Agre.
७वे व्यभिचार के लड़के जने हैं; इससे उन्होंने यहोवा का विश्वासघात किया है। इस कारण अब चाँद उनका और उनके भागों के नाश का कारण होगा।
8 Blæser i Trompeten i Gibea, i Basunen i Rama! raaber højt i Beth-Aven: Bag dig, Benjamin!
८गिबा में नरसिंगा, और रामाह में तुरही फूँको। बेतावेन में ललकार कर कहो; हे बिन्यामीन, आगे बढ़!
9 Efraim skal blive øde paa Straffens Dag; iblandt Israels Stammer har jeg kundgjort, hvad der staar fast.
९दण्ड के दिन में एप्रैम उजाड़ हो जाएगा; जिस बात का होना निश्चित है, मैंने उसी का सन्देश इस्राएल के सब गोत्रों को दिया है।
10 Judas Fyrster ere blevne som de, der flytter Grænseskel; over dem vil jeg udøse min Harme som Vand.
१०यहूदा के हाकिम उनके समान हुए हैं जो सीमा बढ़ा लेते हैं; मैं उन पर अपनी जलजलाहट जल के समान उण्डेलूँगा।
11 Undertrykt er Efraim og knust i sin Ret; thi det tog sig for at vandre efter selvgjorte Bud.
११एप्रैम पर अंधेर किया गया है, वह मुकद्दमा हार गया है; क्योंकि वह जी लगाकर उस आज्ञा पर चला।
12 Og jeg er som Møl for Efraim og som Kræft for Judas Hus.
१२इसलिए मैं एप्रैम के लिये कीड़े के समान और यहूदा के घराने के लिये सड़ाहट के समान होऊँगा।
13 Der Efraim saa sin Sygdom og Juda sin Byld, da gik Efraim til Assyrien og sendte Bud til en stridbar Konge; men han skal ikke kunne læge eder, og Bylden skal ikke gaa bort fra eder.
१३जब एप्रैम ने अपना रोग, और यहूदा ने अपना घाव देखा, तब एप्रैम अश्शूर के पास गया, और यारेब राजा को कहला भेजा। परन्तु न वह तुम्हें चंगा कर सकता और न तुम्हारा घाव अच्छा कर सकता है।
14 Thi jeg er som en Løve for Efraim og som en ung Løve for Judas Hus, jeg, jeg sønderriver og gaar bort, jeg tager det med, og ingen skal redde.
१४क्योंकि मैं एप्रैम के लिये सिंह, और यहूदा के घराने के लिये जवान सिंह बनूँगा। मैं आप ही उन्हें फाड़कर ले जाऊँगा; जब मैं उठा ले जाऊँगा, तब मेरे पंजे से कोई न छुड़ा सकेगा।
15 Jeg vil gaa bort, jeg vil vende tilbage til mit Sted, indtil de kende deres Skyld og søge mit Ansigt; naar de ere i Trængsel, ville de søge mig.
१५जब तक वे अपने को अपराधी मानकर मेरे दर्शन के खोजी न होंगे तब तक मैं अपने स्थान को न लौटूँगा, और जब वे संकट में पड़ेंगे, तब जी लगाकर मुझे ढूँढ़ने लगेंगे।