< Ezekiel 19 >
1 Og du, opløft et Klagemaal over Israels Fyrster,
१“इस्राएल के प्रधानों के विषय तू यह विलापगीत सुना:
2 og sig: Hvad er din Moder? en Løvinde; iblandt Løvinder laa hun; iblandt unge Løver opdrog hun sine Unger.
२तेरी माता एक कैसी सिंहनी थी! वह सिंहों के बीच बैठा करती और अपने बच्चों को जवान सिंहों के बीच पालती पोसती थी।
3 Og hun opdrog een af sine Unger, den blev en ung Løve, og den lærte at røve Rov, den aad Mennesker.
३अपने बच्चों में से उसने एक को पाला और वह जवान सिंह हो गया, और अहेर पकड़ना सीख गया; उसने मनुष्यों को भी फाड़ खाया।
4 Der Hedningerne hørte om ham, blev han fangen i deres Grav, og de førte ham i Lænker til Ægyptens Land.
४जाति-जाति के लोगों ने उसकी चर्चा सुनी, और उसे अपने खोदे हुए गड्ढे में फँसाया; और उसके नकेल डालकर उसे मिस्र देश में ले गए।
5 Og da hun saa, at det trak ud og blev til intet med hendes Haab, tog hun en anden af sine Unger og gjorde en ung Løve af den.
५जब उसकी माँ ने देखा कि वह धीरज धरे रही तो भी उसकी आशा टूट गई, तब अपने एक और बच्चे को लेकर उसे जवान सिंह कर दिया।
6 Og den vandrede midt iblandt Løver, den blev en ung Løve, og den lærte at røve Rov, den aad Mennesker.
६तब वह जवान सिंह होकर सिंहों के बीच चलने फिरने लगा, और वह भी अहेर पकड़ना सीख गया; और मनुष्यों को भी फाड़ खाया।
7 Og denne skændede deres Enker og ødelagde deres Stæder; og Landet, og hvad der var i det, forfærdedes for hans Brølens Røst.
७उसने उनके भवनों को बिगाड़ा, और उनके नगरों को उजाड़ा वरन् उसके गरजने के डर के मारे देश और जो कुछ उसमें था सब उजड़ गया।
8 Og Hedningerne trindt omkring fra Landskaberne opstillede imod ham og udbredte over ham deres Garn, han blev fangen i deres Grav.
८तब चारों ओर के जाति-जाति के लोग अपने-अपने प्रान्त से उसके विरुद्ध निकल आए, और उसके लिये जाल लगाया; और वह उनके खोदे हुए गड्ढे में फँस गया।
9 Og de satte ham i et Bur, i Lænker, og førte ham til Kongen af Babel: De førte ham til Fæstningerne, paa det hans Røst ikke mere skulde høres paa Israels Bjerge.
९तब वे उसके नकेल डालकर और कठघरे में बन्द करके बाबेल के राजा के पास ले गए, और गढ़ में बन्द किया, कि उसका बोल इस्राएल के पहाड़ी देश में फिर सुनाई न दे।
10 Da du var stille, var din Moder som et Vintræ, plantet ved Vand, det var frugtbart og løvrigt af det meget Vand.
१०“तेरी माता जिससे तू उत्पन्न हुआ, वह तट पर लगी हुई दाखलता के समान थी, और गहरे जल के कारण फलों और शाखाओं से भरी हुई थी।
11 Og det fik stærke Grene til Herskerspir, og det voksede højt op imellem Skyerne; og det saas i sin Højde med sine mange Grene.
११प्रभुता करनेवालों के राजदण्डों के लिये उसमें मोटी-मोटी टहनियाँ थीं; और उसकी ऊँचाई इतनी हुई कि वह बादलों के बीच तक पहुँची; और अपनी बहुत सी डालियों समेत बहुत ही लम्बी दिखाई पड़ी।
12 Da blev det oprykket i Vrede, kastet til Jorden, og Østenvejr tørrede dets Frugter; dets stærke Grene bleve afbrudte og tørre, Ild fortærede dem.
१२तो भी वह जलजलाहट के साथ उखाड़कर भूमि पर गिराई गई, और उसके फल पुरवाई हवा के लगने से सूख गए; और उसकी मोटी टहनियाँ टूटकर सूख गई; और वे आग से भस्म हो गई।
13 Men nu er det plantet i Ørken, udi et tørt og tørstigt Land.
१३अब वह जंगल में, वरन् निर्जल देश में लगाई गई है।
14 Og der er en Ild udgangen fra dets udstrakte Grene, den fortærede dets Frugt, at der ikke er bleven en stærk Gren paa det til et Herskerspir; dette er et Klagemaal og skal være til et Klagemaal.
१४उसकी शाखाओं की टहनियों में से आग निकली, जिससे उसके फल भस्म हो गए, और प्रभुता करने के योग्य राजदण्ड के लिये उसमें अब कोई मोटी टहनी न रही।” यही विलापगीत है, और यह विलापगीत बना रहेगा।