< 2 Timoteus 2 >

1 Du derfor, mit Barn! bliv stærk ved Naaden i Kristus Jesus;
इसलिये, हे पुत्र, मसीह येशु में प्राप्‍त हुए अनुग्रह में बलवान हो जाओ.
2 og hvad du har hørt af mig for mange Vidner, betro det til trofaste Mennesker, som kunne være dygtige ogsaa til at lære andre.
उन शिक्षाओं को, जो तुमने अनेकों गवाहों की उपस्थिति में मुझसे प्राप्‍त की हैं, ऐसे विश्वासयोग्य व्यक्तियों को सौंप दो, जिनमें बाकियों को भी शिक्षा देने की क्षमता है.
3 Vær med til at lide ondt som en god Kristi Jesu Stridsmand.
मसीह येशु के अच्छे योद्धा की तरह मेरे साथ दुःखों का सामना करो.
4 Ingen, som gør Krigstjeneste, indvikler sig i Livets Handeler — for at han kan behage den, som tog ham i Sold.
कोई भी योद्धा रणभूमि में दैनिक जीवन के झंझटों में नहीं पड़ता कि वह योद्धा के रूप में अपने भर्ती करनेवाले को संतुष्ट कर सके.
5 Og ligesaa, naar nogen møder i Væddekamp, bliver han dog ikke bekranset, dersom han ikke kæmper lovmæssigt.
इसी प्रकार यदि कोई अखाड़े की प्रतियोगिता में भाग लेता है किंतु नियम के अनुसार प्रदर्शन नहीं करता, विजय पदक प्राप्‍त नहीं करता.
6 Den Bonde, som arbejder, bør først have Del i Frugterne.
यह सही ही है कि परिश्रमी किसान उपज से अपना हिस्सा सबसे पहले प्राप्‍त करे.
7 Mærk, hvad jeg siger; Herren vil jo give dig Indsigt i alle Ting.
मेरी शिक्षाओं पर विचार करो. प्रभु तुम्हें सब विषयों में समझ प्रदान करेंगे.
8 Kom Jesus Kristus i Hu, oprejst fra de døde, af Davids Sæd, efter mit Evangelium,
उस ईश्वरीय सुसमाचार के अनुसार, जिसका मैं प्रचारक हूं, मरे हुओं में से जीवित, दावीद के वंशज मसीह येशु को याद रखो.
9 for hvilket jeg lider ondt lige indtil at være bunden som en Misdæder; men Guds Ord er ikke bundet.
उसी ईश्वरीय सुसमाचार के लिए मैं कष्ट सह रहा हूं, यहां तक कि मैं अपराधी जैसा बेड़ियों में जकड़ा गया हूं—परंतु परमेश्वर का वचन कैद नहीं किया जा सका.
10 Derfor udholder jeg alt for de udvalgtes Skyld, for at ogsaa de skulle faa Frelsen i Kristus Jesus med evig Herlighed. (aiōnios g166)
यही कारण है कि मैं उनके लिए, जो चुने हुए हैं, सभी कष्ट सह रहा हूं कि उन्हें भी वह उद्धार प्राप्‍त हो, जो मसीह येशु में मिलता है तथा उसके साथ अनंत महिमा भी. (aiōnios g166)
11 Den Tale er troværdig; thi dersom vi ere døde med ham, skulle vi ogsaa leve med ham;
यह बात सत्य है: यदि उनके साथ हमारी मृत्यु हुई है तो हम उनके साथ जीवित भी होंगे;
12 dersom vi holde ud, skulle vi ogsaa være Konger med ham; dersom vi fornægte, skal ogsaa han fornægte os;
यदि हम धीरज धारण किए रहें तो, हम उनके साथ शासन भी करेंगे, यदि हम उनका इनकार करेंगे तो, वह भी हमारा इनकार करेंगे.
13 dersom vi ere utro, forbliver han dog tro; thi fornægte sig selv kan han ikke.
हम चाहे सच्चाई पर चलना त्याग दें, तो भी वह विश्वासयोग्य रहते हैं, क्योंकि वह अपने स्वभाव के विरुद्ध नहीं जा सकते.
14 Paamind om disse Ting, idet du besværger dem for Herrens Aasyn, at de ikke kives om Ord, hvilket er til ingen Nytte, men til Ødelæggelse for dem, som høre derpaa.
उन्हें इन विषयों की याद दिलाते रहो. परमेश्वर की उपस्थिति में उन्हें चेतावनी दो कि वे शब्दों पर वाद-विवाद न किया करें. इससे किसी का कोई लाभ नहीं होता परंतु इससे सुननेवालों का विनाश ही होता है.
15 Gør dig Flid for at fremstille dig selv som prøvet for Gud, som en Arbejder, der ikke behøver at skamme sig, som rettelig lærer Sandhedens Ord.
सत्य के वचन को ठीक रीति से काम में लाते हुए परमेश्वर के ऐसे ग्रहण योग्य सेवक बनने का पूरा प्रयास करो, जिसे लज्जित न होना पड़े.
16 Men hold dig fra den vanhellige, tomme Snak; thi saadanne ville stedse gaa videre i Ugudelighed,
सांसारिक और व्यर्थ की बातचीत से दूर रहो, नहीं तो सांसारिकता बढ़ती ही जाएगी.
17 og deres Ord vil æde om sig som Kræft. Iblandt dem ere Hymenæus og Filetus,
और इस प्रकार की शिक्षा सड़े घाव की तरह फैल जाएगी. ह्यूमैनेऑस तथा फ़िलेतॉस इसी के समर्थकों में से हैं,
18 som ere afvegne fra Sandheden, idet de sige, at Opstandelsen er allerede sket, og de forvende Troen hos nogle.
जो यह कहते हुए सच से भटक गए कि पुनरुत्थान तो पहले ही हो चुका. इस प्रकार उन्होंने कुछ को विश्वास से अलग कर दिया है.
19 Dog, Guds faste Grundvold staar og har dette Segl: „Herren kender sine‟ og: „Hver den, som nævner Herrens Navn, afstaa fra Uretfærdighed.‟
फिर भी परमेश्वर की पक्की नींव स्थिर है, जिस पर यह मोहर लगी है: “प्रभु उन्हें जानते हैं, जो उनके हैं.” तथा “हर एक, जिसने प्रभु को अपनाया है, अधर्म से दूर रहे.”
20 Men i et stort Hus er der ikke alene Kar af Guld og Sølv, men ogsaa af Træ og Ler, og nogle til Ære, andre til Vanære.
एक सम्पन्‍न घर में केवल सोने-चांदी के ही नहीं परंतु लकड़ी तथा मिट्टी के भी बर्तन होते हैं—कुछ अच्छे उपयोग के लिए तथा कुछ अनादर के लिए.
21 Dersom da nogen holder sig ren fra disse, han skal være et Kar til Ære, helliget, Husbonden nyttigt, tilberedt til al god Gerning.
इसलिये जो व्यक्ति स्वयं को इस प्रकार की गंदगी से साफ़ कर लेता है, उसे अच्छा, अलग किया हुआ, स्वामी के लिए उपयोगी तथा हर एक भले काम के लिए तैयार किया हुआ बर्तन माना जाएगा.
22 Men fly de ungdommelige Begæringer; jag derimod efter Retfærdighed, Troskab, Kærlighed og Fred sammen med dem, som paakalde Herren af et rent Hjerte;
जवानी की अभिलाषाओं से दूर भागो तथा उनकी संगति में धार्मिकता, विश्वास, प्रेम और शांति का स्वभाव करो, जो निर्मल हृदय से प्रभु को पुकारते हैं
23 og afvis de taabelige og uforstandige Stridigheder, efterdi du ved, at de avle Kampe.
मूर्खता तथा अज्ञानतापूर्ण विवादों से दूर रहो; यह जानते हुए कि इनसे झगड़ा उत्पन्‍न होता है.
24 Men en Herrens Tjener bør ikke strides, men være mild imod alle, dygtig til at lære, i Stand til at taale ondt,
प्रभु के दास का झगड़ालू होना सही नहीं है. वह सबके साथ कृपालु, निपुण शिक्षक, अन्याय की स्थिति में धीरजवंत हो,
25 med Sagtmodighed irettesættende dem, som modsætte sig, om Gud dog engang vilde give dem Omvendelse til Sandheds Erkendelse,
जो विरोधियों को नम्रतापूर्वक इस संभावना की आशा में समझाए कि क्या जाने परमेश्वर उन्हें सत्य के ज्ञान की प्राप्‍ति के लिए पश्चाताप की ओर भेजें.
26 og de kunde blive ædru igen fra Djævelens Snare, af hvem de ere fangne til at gøre hans Villie.
वे सचेत हो जाएं तथा शैतान के उस फंदे से छूट जाएं जिसमें उसने उन्हें अपनी इच्छा पूरी करने के लिए जकड़ रखा है.

< 2 Timoteus 2 >