< Psalmi 98 >
1 Psalam. Pjevajte Jahvi pjesmu novu, jer učini djela čudesna. Pobjedu mu pribavi desnica njegova i sveta mišica njegova.
१भजन यहोवा के लिये एक नया गीत गाओ, क्योंकि उसने आश्चर्यकर्म किए हैं! उसके दाहिने हाथ और पवित्र भुजा ने उसके लिये उद्धार किया है!
2 Jahve obznani spasenje svoje, pred poganima pravednost objavi.
२यहोवा ने अपना किया हुआ उद्धार प्रकाशित किया, उसने अन्यजातियों की दृष्टि में अपना धर्म प्रगट किया है।
3 Spomenu se dobrote i vjernosti prema domu Izraelovu. Svi krajevi svijeta vidješe spasenje Boga našega.
३उसने इस्राएल के घराने पर की अपनी करुणा और सच्चाई की सुधि ली, और पृथ्वी के सब दूर-दूर देशों ने हमारे परमेश्वर का किया हुआ उद्धार देखा है।
4 Sva zemljo, poklikni Jahvi, raduj se, kliči i pjevaj!
४हे सारी पृथ्वी के लोगों, यहोवा का जयजयकार करो; उत्साहपूर्वक जयजयकार करो, और भजन गाओ!
5 Zapjevajte Jahvi uz citaru, uz citaru i uza zvuke harfe;
५वीणा बजाकर यहोवा का भजन गाओ, वीणा बजाकर भजन का स्वर सुनाओ।
6 uz trublje i zvuke rogova: kličite Jahvi kralju!
६तुरहियां और नरसिंगे फूँक फूँककर यहोवा राजा का जयजयकार करो।
7 Neka huči more i što je u njemu, krug zemaljski i stanovnici njegovi!
७समुद्र और उसमें की सब वस्तुएँ गरज उठें; जगत और उसके निवासी महाशब्द करें!
8 Rijeke nek' plješću rukama, zajedno s njima neka se brda raduju!
८नदियाँ तालियाँ बजाएँ; पहाड़ मिलकर जयजयकार करें।
9 Jer Jahve dolazi, dolazi suditi zemlji. Vladat će krugom zemaljskim po pravdi i pucima po pravici.
९यह यहोवा के सामने हो, क्योंकि वह पृथ्वी का न्याय करने को आनेवाला है। वह धर्म से जगत का, और सच्चाई से देश-देश के लोगों का न्याय करेगा।