< Psalmi 97 >
1 Jahve kraljuje: neka kliče zemlja, nek' se vesele otoci mnogi!
यह याहवेह का शासन है, पृथ्वी उल्लसित हो; दूर के तटवर्ती क्षेत्र आनंद मनाएं.
2 Oblak i tama ovijaju njega, pravda i pravo temelji su prijestolja njegova.
प्रभु के आस-पास मेघ और गहन अंधकार छाया हुआ है; उनके सिंहासन का आधार धार्मिकता और सच्चाई है.
3 Oganj ide pred njim i sažiže okolo dušmane njegove.
जब वह आगे बढ़ते हैं, अग्नि उनके आगे-आगे बढ़ते हुए उनके समस्त शत्रुओं को भस्म करती जाती है.
4 Munje mu svijet osvjetljuju; zemlja to vidi i strepi.
उनकी बिजलियां समस्त विश्व को प्रकाशित कर देती हैं; यह देख पृथ्वी कांप उठती है.
5 Brda se tope pred Jahvom k'o vosak, pred vladarom zemlje sve.
याहवेह की उपस्थिति में पर्वत मोम समान पिघल जाते हैं, उनके सामने, जो समस्त पृथ्वी के अधिकारी हैं.
6 Nebesa navješćuju pravednost njegovu, svi narodi gledaju mu slavu.
आकाशमंडल उनके सत्य की घोषणा करती है, समस्त मनुष्य उनके तेज के दर्शक हैं.
7 Nek' se postide svi što likove štuju i koji se hvale kumirima. Poklonite mu se, svi bozi!
मूर्तियों के उपासक लज्जित कर दिए गए, वे सभी, जो व्यर्थ प्रतिमाओं का गर्व करते हैं; समस्त देवताओ, याहवेह की आराधना करो!
8 Sion radostan sluša, gradovi Judini kliču zbog tvojih sudova, o Jahve!
यह सब सुनकर ज़ियोन आनंदित हुआ, याहवेह, आपके निर्णयों के कारण यहूदिया प्रदेश के समस्त नगर हर्षित हो गए.
9 Jer ti si, o Jahve, Svevišnji - nad svom zemljom, visoko, visoko nad bozima svima.
क्योंकि याहवेह, आप समस्त रचना में सर्वोच्च हैं; समस्त देवताओं से आप कहीं अधिक महान एवं उत्तम ठहरे हैं.
10 Jahve ljubi one koji mrze na zlo, on čuva duše pobožnika svojih, izbavlja ih iz ruku opakih.
यह उपयुक्त है कि वे सभी, जिन्हें याहवेह से प्रेम है, बुराई से घृणा करें, प्रभु अपने भक्तों के प्राणों की रक्षा करते हैं, वह उन्हें दुष्टों की युक्ति से छुड़ाते हैं.
11 Svjetlost sviće pravedniku i radost čestitima u srcu.
धर्मियों के जीवन प्रकाशित किए जाते हैं तथा निष्ठों के हृदय आनन्दविभोर.
12 Radujte se, pravednici, u Jahvi, slavite sveto ime njegovo!
समस्त धर्मियो, याहवेह में प्रफुल्लित हो और उनके पवित्र नाम का स्तवन करो.