< Psalmi 96 >
1 Pjevajte Jahvi pjesmu novu! Pjevaj Jahvi, sva zemljo!
१यहोवा के लिये एक नया गीत गाओ, हे सारी पृथ्वी के लोगों यहोवा के लिये गाओ!
2 Pjevajte Jahvi, hvalite ime njegovo! Navješćujte iz dana u dan spasenje njegovo,
२यहोवा के लिये गाओ, उसके नाम को धन्य कहो; दिन प्रतिदिन उसके किए हुए उद्धार का शुभ समाचार सुनाते रहो।
3 kazujte poganima njegovu slavu, svim narodima čudesa njegova.
३अन्यजातियों में उसकी महिमा का, और देश-देश के लोगों में उसके आश्चर्यकर्मों का वर्णन करो।
4 Velik je Jahve, hvale predostojan, strašniji od svih bogova!
४क्योंकि यहोवा महान और अति स्तुति के योग्य है; वह तो सब देवताओं से अधिक भययोग्य है।
5 Ništavni su svi bozi naroda. Jahve stvori nebesa!
५क्योंकि देश-देश के सब देवता तो मूरतें ही हैं; परन्तु यहोवा ही ने स्वर्ग को बनाया है।
6 Slava je i veličanstvo pred njim, (sila) i sjaj u Svetištu njegovu.
६उसके चारों ओर वैभव और ऐश्वर्य है; उसके पवित्रस्थान में सामर्थ्य और शोभा है।
7 Dajte Jahvi, narodna plemena, dajte Jahvi slavu i silu!
७हे देश-देश के कुल के लोगों, यहोवा का गुणानुवाद करो, यहोवा की महिमा और सामर्थ्य को मानो!
8 Dajte Jahvi slavu imena njegova! Prinosite žrtvu i uđite u dvorove njegove,
८यहोवा के नाम की ऐसी महिमा करो जो उसके योग्य है; भेंट लेकर उसके आँगनों में आओ!
9 poklonite se Jahvi u sjaju svetosti njegove. Strepi pred njim, zemljo sva!
९पवित्रता से शोभायमान होकर यहोवा को दण्डवत् करो; हे सारी पृथ्वी के लोगों उसके सामने काँपते रहो!
10 Nek' se govori među poganima: “Jahve kraljuje!” Svijet on učvrsti da se ne pomakne, narodima pravedno upravlja.
१०जाति-जाति में कहो, “यहोवा राजा हुआ है! और जगत ऐसा स्थिर है, कि वह टलने का नहीं; वह देश-देश के लोगों का न्याय खराई से करेगा।”
11 Raduj se, nebo, i kliči, zemljo! Neka huči more i što je u njemu!
११आकाश आनन्द करे, और पृथ्वी मगन हो; समुद्र और उसमें की सब वस्तुएँ गरज उठें;
12 Nek' se raduje polje i što je na njemu, neka klikće šumsko drveće
१२मैदान और जो कुछ उसमें है, वह प्रफुल्लित हो; उसी समय वन के सारे वृक्ष जयजयकार करेंगे।
13 pred Jahvom, jer dolazi, jer dolazi suditi zemlji. Sudit će svijetu u pravdi i narodima u istini svojoj.
१३यह यहोवा के सामने हो, क्योंकि वह आनेवाला है। वह पृथ्वी का न्याय करने को आनेवाला है, वह धर्म से जगत का, और सच्चाई से देश-देश के लोगों का न्याय करेगा।