< Psalmi 95 >
1 Dođite, kličimo Jahvi, uzvikujmo Hridi, Spasitelju svome!
१आओ हम यहोवा के लिये ऊँचे स्वर से गाएँ, अपने उद्धार की चट्टान का जयजयकार करें!
2 Pred lice mu stupimo s hvalama, kličimo mu u pjesmama!
२हम धन्यवाद करते हुए उसके सम्मुख आएँ, और भजन गाते हुए उसका जयजयकार करें।
3 Jer velik je Jahve, Bog naš, Kralj veliki nad svim bogovima.
३क्योंकि यहोवा महान परमेश्वर है, और सब देवताओं के ऊपर महान राजा है।
4 U njegovoj su ruci zemaljske dubine, njegovi su vrhunci planina.
४पृथ्वी के गहरे स्थान उसी के हाथ में हैं; और पहाड़ों की चोटियाँ भी उसी की हैं।
5 Njegovo je more, on ga je stvorio, i kopno koje načiniše ruke njegove.
५समुद्र उसका है, और उसी ने उसको बनाया, और स्थल भी उसी के हाथ का रचा है।
6 Dođite, prignimo koljena i padnimo nice, poklonimo se Jahvi koji nas stvori!
६आओ हम झुककर दण्डवत् करें, और अपने कर्ता यहोवा के सामने घुटने टेकें!
7 Jer on je Bog naš, a mi narod paše njegove, ovce što on ih čuva. O, da danas glas mu poslušate:
७क्योंकि वही हमारा परमेश्वर है, और हम उसकी चराई की प्रजा, और उसके हाथ की भेड़ें हैं। भला होता, कि आज तुम उसकी बात सुनते!
8 “Ne budite srca tvrda kao u Meribi, kao u dan Mase u pustinji
८अपना-अपना हृदय ऐसा कठोर मत करो, जैसा मरीबा में, व मस्सा के दिन जंगल में हुआ था,
9 gdje me iskušavahu očevi vaši premda vidješe djela moja.
९जब तुम्हारे पुरखाओं ने मुझे परखा, उन्होंने मुझ को जाँचा और मेरे काम को भी देखा।
10 Četrdeset ljeta jadio me naraštaj onaj, pa rekoh: 'Narod su nestalna srca i ne promiču moje putove.'
१०चालीस वर्ष तक मैं उस पीढ़ी के लोगों से रूठा रहा, और मैंने कहा, “ये तो भरमानेवाले मन के हैं, और इन्होंने मेरे मार्गों को नहीं पहचाना।”
11 Stog se zakleh u svom gnjevu: 'Nikad neće ući u moj pokoj!'”
११इस कारण मैंने क्रोध में आकर शपथ खाई कि ये मेरे विश्रामस्थान में कभी प्रवेश न करने पाएँगे।