< Psalmi 89 >

1 Poučna pjesma. Ezrahijca Etana. O ljubavi Jahvinoj pjevat ću dovijeka, kroza sva koljena vjernost ću tvoju naviještati.
एतान एज्रावंशी का मश्कील मैं यहोवा की सारी करुणा के विषय सदा गाता रहूँगा; मैं तेरी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बताता रहूँगा।
2 Ti reče: “Zavijeke je sazdana ljubav moja!” U nebu utemelji vjernost svoju:
क्योंकि मैंने कहा, “तेरी करुणा सदा बनी रहेगी, तू स्वर्ग में अपनी सच्चाई को स्थिर रखेगा।”
3 “Savez sklopih s izabranikom svojim, zakleh se Davidu, sluzi svome:
तूने कहा, “मैंने अपने चुने हुए से वाचा बाँधी है, मैंने अपने दास दाऊद से शपथ खाई है,
4 tvoje potomstvo održat ću dovijeka, za sva koljena sazdat ću prijestolje tvoje.”
‘मैं तेरे वंश को सदा स्थिर रखूँगा; और तेरी राजगद्दी को पीढ़ी-पीढ़ी तक बनाए रखूँगा।’” (सेला)
5 Nebesa veličaju čudesa tvoja, Jahve, i tvoju vjernost u zboru svetih.
हे यहोवा, स्वर्ग में तेरे अद्भुत काम की, और पवित्रों की सभा में तेरी सच्चाई की प्रशंसा होगी।
6 TÓa tko je u oblacima ravan Jahvi, tko li je Jahvi sličan među sinovima Božjim?
क्योंकि आकाशमण्डल में यहोवा के तुल्य कौन ठहरेगा? बलवन्तों के पुत्रों में से कौन है जिसके साथ यहोवा की उपमा दी जाएगी?
7 Bog je strahovit u zboru svetih, velik i strašan svima oko sebe.
परमेश्वर पवित्र लोगों की गोष्ठी में अत्यन्त प्रतिष्ठा के योग्य, और अपने चारों ओर सब रहनेवालों से अधिक भययोग्य है।
8 Jahve, Bože nad Vojskama, tko je kao ti? Silan si, Jahve, i vjernost te okružuje.
हे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा, हे यहोवा, तेरे तुल्य कौन सामर्थी है? तेरी सच्चाई तो तेरे चारों ओर है!
9 Ti zapovijedaš bučnome moru, obuzdavaš silu valova njegovih;
समुद्र के गर्व को तू ही तोड़ता है; जब उसके तरंग उठते हैं, तब तू उनको शान्त कर देता है।
10 ti sasječe Rahaba i zgazi, snažnom mišicom rasu dušmane svoje.
१०तूने रहब को घात किए हुए के समान कुचल डाला, और अपने शत्रुओं को अपने बाहुबल से तितर-बितर किया है।
11 Tvoja su nebesa i tvoja je zemlja, zemljin krug ti si sazdao i sve što je na njemu;
११आकाश तेरा है, पृथ्वी भी तेरी है; जगत और जो कुछ उसमें है, उसे तू ही ने स्थिर किया है।
12 sjever i jug ti si stvorio, Tabor i Hermon kliču imenu tvojemu.
१२उत्तर और दक्षिण को तू ही ने सिरजा; ताबोर और हेर्मोन तेरे नाम का जयजयकार करते हैं।
13 Tvoja je mišica snažna, ruka čvrsta, desnica dignuta.
१३तेरी भुजा बलवन्त है; तेरा हाथ शक्तिमान और तेरा दाहिना हाथ प्रबल है।
14 Pravda i Pravednost temelj su prijestolja tvoga, Ljubav i Istina koračaju pred tobom.
१४तेरे सिंहासन का मूल, धर्म और न्याय है; करुणा और सच्चाई तेरे आगे-आगे चलती है।
15 Blago narodu vičnu svetom klicanju, on hodi u sjaju lica tvojega, Jahve,
१५क्या ही धन्य है वह समाज जो आनन्द के ललकार को पहचानता है; हे यहोवा, वे लोग तेरे मुख के प्रकाश में चलते हैं,
16 u tvom se imenu raduje svagda i tvojom se pravdom ponosi.
१६वे तेरे नाम के हेतु दिन भर मगन रहते हैं, और तेरे धर्म के कारण महान हो जाते हैं।
17 Jer ti si ures moći njegove, po tvojoj milosti raste snaga naša.
१७क्योंकि तू उनके बल की शोभा है, और अपनी प्रसन्नता से हमारे सींग को ऊँचा करेगा।
18 Jer Jahve je štit naš, Svetac Izraelov kralj je naš.
१८क्योंकि हमारी ढाल यहोवा की ओर से है, हमारा राजा इस्राएल के पवित्र की ओर से है।
19 Nekoć si u viđenju govorio pobožnima svojim: “Junaku stavih krunu na glavu, izabranika iz naroda izdigoh;
१९एक समय तूने अपने भक्त को दर्शन देकर बातें की; और कहा, “मैंने सहायता करने का भार एक वीर पर रखा है, और प्रजा में से एक को चुनकर बढ़ाया है।
20 nađoh Davida, slugu svoga, svetim ga svojim uljem pomazah,
२०मैंने अपने दास दाऊद को लेकर, अपने पवित्र तेल से उसका अभिषेक किया है।
21 da ruka moja svagda ostane s njime i moja mišica da ga krijepi.
२१मेरा हाथ उसके साथ बना रहेगा, और मेरी भुजा उसे दृढ़ रखेगी।
22 Neće ga nadmudriti dušmanin, niti oboriti sin bezakonja.
२२शत्रु उसको तंग करने न पाएगा, और न कुटिल जन उसको दुःख देने पाएगा।
23 Razbit ću pred njim protivnike njegove, pogubit ću mrzitelje njegove.
२३मैं उसके शत्रुओं को उसके सामने से नाश करूँगा, और उसके बैरियों पर विपत्ति डालूँगा।
24 Vjernost moja i dobrota bit će s njime i u mome imenu rast će mu snaga.
२४परन्तु मेरी सच्चाई और करुणा उस पर बनी रहेंगी, और मेरे नाम के द्वारा उसका सींग ऊँचा हो जाएगा।
25 Pružit ću njegovu ruku nad more, do Rijeke desnicu njegovu.
२५मैं समुद्र को उसके हाथ के नीचे और महानदों को उसके दाहिने हाथ के नीचे कर दूँगा।
26 On će me zvati: 'Oče moj! Bože moj i hridi spasa mojega.'
२६वह मुझे पुकारकर कहेगा, ‘तू मेरा पिता है, मेरा परमेश्वर और मेरे उद्धार की चट्टान है।’
27 A ja ću ga prvorođencem učiniti, najvišim među kraljevima svijeta.
२७फिर मैं उसको अपना पहलौठा, और पृथ्वी के राजाओं पर प्रधान ठहराऊँगा।
28 Njemu ću sačuvati dovijeka naklonost svoju i Savez svoj vjeran.
२८मैं अपनी करुणा उस पर सदा बनाए रहूँगा, और मेरी वाचा उसके लिये अटल रहेगी।
29 Njegovo ću potomstvo učiniti vječnim i prijestolje mu kao dan nebeski.
२९मैं उसके वंश को सदा बनाए रखूँगा, और उसकी राजगद्दी स्वर्ग के समान सर्वदा बनी रहेगी।
30 Ako li mu sinovi Zakon moj ostave i ne budu hodili po naredbama mojim,
३०यदि उसके वंश के लोग मेरी व्यवस्था को छोड़ें और मेरे नियमों के अनुसार न चलें,
31 ako li prestupe odredbe moje i ne budu čuvali zapovijedi mojih;
३१यदि वे मेरी विधियों का उल्लंघन करें, और मेरी आज्ञाओं को न मानें,
32 šibom ću kazniti nedjelo njihovo, udarcima ljutim krivicu njihovu,
३२तो मैं उनके अपराध का दण्ड सोंटें से, और उनके अधर्म का दण्ड कोड़ों से दूँगा।
33 ali mu naklonosti svoje oduzeti neću niti ću prekršiti vjernosti svoje.
३३परन्तु मैं अपनी करुणा उस पर से न हटाऊँगा, और न सच्चाई त्याग कर झूठा ठहरूँगा।
34 Neću povrijediti Saveza svojega i neću poreći obećanja svoga.
३४मैं अपनी वाचा न तोड़ूँगा, और जो मेरे मुँह से निकल चुका है, उसे न बदलूँगा।
35 Jednom se zakleh svetošću svojom: Davida prevariti neću:
३५एक बार मैं अपनी पवित्रता की शपथ खा चुका हूँ; मैं दाऊद को कभी धोखा न दूँगा।
36 potomstvo će njegovo ostati dovijeka, prijestolje njegovo preda mnom kao sunce,
३६उसका वंश सर्वदा रहेगा, और उसकी राजगद्दी सूर्य के समान मेरे सम्मुख ठहरी रहेगी।
37 ostat će dovijeka kao mjesec, vjerni svjedok na nebu.”
३७वह चन्द्रमा के समान, और आकाशमण्डल के विश्वासयोग्य साक्षी के समान सदा बना रहेगा।” (सेला)
38 A sada ti ga odbi i odbaci, silno se razgnjevi na pomazanika svoga.
३८तो भी तूने अपने अभिषिक्त को छोड़ा और उसे तज दिया, और उस पर अति क्रोध किया है।
39 Prezre Savez sa slugom svojim i krunu njegovu do zemlje ponizi.
३९तूने अपने दास के साथ की वाचा को त्याग दिया, और उसके मुकुट को भूमि पर गिराकर अशुद्ध किया है।
40 Razvali sve zidine njegove, njegove utvrde u ruševine baci.
४०तूने उसके सब बाड़ों को तोड़ डाला है, और उसके गढ़ों को उजाड़ दिया है।
41 Pljačkaju ga svi što naiđu, na ruglo je susjedima svojim.
४१सब बटोही उसको लूट लेते हैं, और उसके पड़ोसियों से उसकी नामधराई होती है।
42 Podiže desnicu dušmana njegovih i obradova protivnike njegove.
४२तूने उसके विरोधियों को प्रबल किया; और उसके सब शत्रुओं को आनन्दित किया है।
43 Otupi oštricu mača njegova, u boju mu ne pomože.
४३फिर तू उसकी तलवार की धार को मोड़ देता है, और युद्ध में उसके पाँव जमने नहीं देता।
44 Njegovu sjaju kraj učini, njegovo prijestolje na zemlju obori.
४४तूने उसका तेज हर लिया है, और उसके सिंहासन को भूमि पर पटक दिया है।
45 Skratio si dane mladosti njegove, sramotom ga pokrio.
४५तूने उसकी जवानी को घटाया, और उसको लज्जा से ढाँप दिया है। (सेला)
46 TÓa dokle ćeš, Jahve? Zar ćeš se uvijek skrivati? Hoće li gnjev tvoj k'o oganj gorjeti?
४६हे यहोवा, तू कब तक लगातार मुँह फेरे रहेगा, तेरी जलजलाहट कब तक आग के समान भड़की रहेगी।
47 Sjeti se kako je kratak život moj, kako si ljude prolazne stvorio!
४७मेरा स्मरण कर, कि मैं कैसा अनित्य हूँ, तूने सब मनुष्यों को क्यों व्यर्थ सिरजा है?
48 Tko živ smrti vidjeti neće? Tko će od ruke Podzemlja dušu sačuvati? (Sheol h7585)
४८कौन पुरुष सदा अमर रहेगा? क्या कोई अपने प्राण को अधोलोक से बचा सकता है? (सेला) (Sheol h7585)
49 Gdje li je, Jahve, tvoja dobrota iskonska kojom se Davidu zakle na vjernost svoju?
४९हे प्रभु, तेरी प्राचीनकाल की करुणा कहाँ रही, जिसके विषय में तूने अपनी सच्चाई की शपथ दाऊद से खाई थी?
50 Sjeti se, Jahve, sramote slugu svojih: u srcu nosim svu mržnju pogana
५०हे प्रभु, अपने दासों की नामधराई की सुधि ले; मैं तो सब सामर्थी जातियों का बोझ लिए रहता हूँ।
51 s kojom nasrću dušmani tvoji, Jahve, s kojom nasrću na korake pomazanika tvoga.
५१तेरे उन शत्रुओं ने तो हे यहोवा, तेरे अभिषिक्त के पीछे पड़कर उसकी नामधराई की है।
52 Blagoslovljen Jahve dovijeka! Tako neka bude. Amen!
५२यहोवा सर्वदा धन्य रहेगा! आमीन फिर आमीन।

< Psalmi 89 >