< Psalmi 7 >
1 Tužaljka. Davidova. Ispjeva je Jahvi zbog Kuša Benjaminovca. O Jahve, Bože moj, tebi se utječem, od svih progonitelja spasi me, oslobodi,
१दाऊद का शिग्गायोन नामक भजन जो बिन्यामीनी कूश की बातों के कारण यहोवा के सामने गाया हे मेरे परमेश्वर यहोवा, मैं तुझ में शरण लेता हूँ; सब पीछा करनेवालों से मुझे बचा और छुटकारा दे,
2 da mi dušu ne zgrabe kao lav što razdire, a nema tko da izbavi.
२ऐसा न हो कि वे मुझ को सिंह के समान फाड़कर टुकड़े-टुकड़े कर डालें; और कोई मेरा छुड़ानेवाला न हो।
3 Jahve, Bože moj, ako to učinih, ako je nepravda na rukama mojim,
३हे मेरे परमेश्वर यहोवा, यदि मैंने यह किया हो, यदि मेरे हाथों से कुटिल काम हुआ हो,
4 ako zlom uzvratih prijatelju, ili oplijenih nepravedna tužitelja:
४यदि मैंने अपने मेल रखनेवालों से भलाई के बदले बुराई की हो, या मैंने उसको जो अकारण मेरा बैरी था लूटा है
5 neka mi dušmanin progoni dušu i zgrabi je, neka mi život u zemlju satre i jetru u prašinu baci.
५तो शत्रु मेरे प्राण का पीछा करके मुझे आ पकड़े, और मेरे प्राण को भूमि पर रौंदे, और मुझे अपमानित करके मिट्टी में मिला दे। (सेला)
6 Ustani, Jahve, u svom gnjevu, digni se na bijes tlačitelja mojih. Probudi se! Sud mi sazovi!
६हे यहोवा अपने क्रोध में उठ; क्रोध से भरे मेरे सतानेवाले के विरुद्ध तू खड़ा हो जा; मेरे लिये जाग! तूने न्याय की आज्ञा दे दी है।
7 Neka te okruži skupština narodna, nad njom sjedni visoko!
७देश-देश के लोग तेरे चारों ओर इकट्ठे हुए है; तू फिर से उनके ऊपर विराजमान हो।
8 O Jahve, dosudi mi pravo po pravosti mojoj i po nevinosti koja je u meni.
८यहोवा जाति-जाति का न्याय करता है; यहोवा मेरी धार्मिकता और खराई के अनुसार मेरा न्याय चुका दे।
9 Dokrajči bezakonje zlotvora, pravedna podigni, pravedni Bože koji proničeš srca i bubrege.
९भला हो कि दुष्टों की बुराई का अन्त हो जाए, परन्तु धर्मी को तू स्थिर कर; क्योंकि धर्मी परमेश्वर मन और मर्म का ज्ञाता है।
10 Meni je štit Bog koji spasava čestita srca.
१०मेरी ढाल परमेश्वर के हाथ में है, वह सीधे मनवालों को बचाता है।
11 Bog je pravedan sudac, on povazdan prijeti:
११परमेश्वर धर्मी और न्यायी है, वरन् ऐसा परमेश्वर है जो प्रतिदिन क्रोध करता है।
12 ako se ne obrate, mač će naoštriti, luk će svoj zapet' i pravo smjerit'.
१२यदि मनुष्य मन न फिराए तो वह अपनी तलवार पर सान चढ़ाएगा; और युद्ध के लिए अपना धनुष तैयार करेगा।
13 Spremit će za njih smrtonosno oružje, strijele će svoje užariti.
१३और उस मनुष्य के लिये उसने मृत्यु के हथियार तैयार कर लिए हैं: वह अपने तीरों को अग्निबाण बनाता है।
14 Eto, zlotvor zače nepravdu, otrudnje pakošću i podlost rodi.
१४देख दुष्ट को अनर्थ काम की पीड़ाएँ हो रही हैं, उसको उत्पात का गर्भ है, और उससे झूठ का जन्म हुआ।
15 Iskopa jamu i prodube; sam u jamu svoju pade!
१५उसने गड्ढे खोदकर उसे गहरा किया, और जो खाई उसने बनाई थी उसमें वह आप ही गिरा।
16 Pakost će njegova pasti njemu na glavu, njemu na tjeme okrenut se nasilje njegovo.
१६उसका उत्पात पलटकर उसी के सिर पर पड़ेगा; और उसका उपद्रव उसी के माथे पर पड़ेगा।
17 A ja ću hvaliti Jahvu zbog pravde njegove i pjevat ću imenu Jahve višnjega.
१७मैं यहोवा के धर्म के अनुसार उसका धन्यवाद करूँगा, और परमप्रधान यहोवा के नाम का भजन गाऊँगा।