< Psalmi 51 >

1 Zborovođi. Psalam. Davidov. Kad je k Davidu došao prorok Natan poslije njegova grijeha Smiluj mi se, Bože, po milosrđu svome, po velikom smilovanju izbriši moje bezakonje!
प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन जब नातान नबी उसके पास इसलिए आया कि वह बतशेबा के पास गया था हे परमेश्वर, अपनी करुणा के अनुसार मुझ पर अनुग्रह कर; अपनी बड़ी दया के अनुसार मेरे अपराधों को मिटा दे।
2 Operi me svega od moje krivice, od grijeha me mojeg očisti!
मुझे भली भाँति धोकर मेरा अधर्म दूर कर, और मेरा पाप छुड़ाकर मुझे शुद्ध कर!
3 Bezakonje svoje priznajem, grijeh je moj svagda preda mnom.
मैं तो अपने अपराधों को जानता हूँ, और मेरा पाप निरन्तर मेरी दृष्टि में रहता है।
4 Tebi, samom tebi ja sam zgriješio i učinio što je zlo pred tobom: pravedan ćeš biti kad progovoriš, bez prijekora kada presudiš.
मैंने केवल तेरे ही विरुद्ध पाप किया, और जो तेरी दृष्टि में बुरा है, वही किया है, ताकि तू बोलने में धर्मी और न्याय करने में निष्कलंक ठहरे।
5 Evo, grešan sam već rođen, u grijehu me zače majka moja.
देख, मैं अधर्म के साथ उत्पन्न हुआ, और पाप के साथ अपनी माता के गर्भ में पड़ा।
6 Evo, ti ljubiš srce iskreno, u dubini duše učiš me mudrosti.
देख, तू हृदय की सच्चाई से प्रसन्न होता है; और मेरे मन ही में ज्ञान सिखाएगा।
7 Poškropi me izopom da se očistim, operi me, i bit ću bjelji od snijega!
जूफा से मुझे शुद्ध कर, तो मैं पवित्र हो जाऊँगा; मुझे धो, और मैं हिम से भी अधिक श्वेत बनूँगा।
8 Objavi mi radost i veselje, nek' se obraduju kosti satrvene!
मुझे हर्ष और आनन्द की बातें सुना, जिससे जो हड्डियाँ तूने तोड़ डाली हैं, वे मगन हो जाएँ।
9 Odvrati lice od grijeha mojih, izbriši svu moju krivicu!
अपना मुख मेरे पापों की ओर से फेर ले, और मेरे सारे अधर्म के कामों को मिटा डाल।
10 Čisto srce stvori mi, Bože, i duh postojan obnovi u meni!
१०हे परमेश्वर, मेरे अन्दर शुद्ध मन उत्पन्न कर, और मेरे भीतर स्थिर आत्मा नये सिरे से उत्पन्न कर।
11 Ne odbaci me od lica svojega i svoga svetog duha ne uzmi od mene!
११मुझे अपने सामने से निकाल न दे, और अपने पवित्र आत्मा को मुझसे अलग न कर।
12 Vrati mi radost svoga spasenja i učvrsti me duhom spremnim!
१२अपने किए हुए उद्धार का हर्ष मुझे फिर से दे, और उदार आत्मा देकर मुझे सम्भाल।
13 Učit ću bezakonike tvojim stazama, i grešnici tebi će se obraćati.
१३जब मैं अपराधी को तेरा मार्ग सिखाऊँगा, और पापी तेरी ओर फिरेंगे।
14 Oslobodi me od krvi prolivene, Bože, Bože spasitelju moj! Nek' mi jezik kliče pravednosti tvojoj!
१४हे परमेश्वर, हे मेरे उद्धारकर्ता परमेश्वर, मुझे हत्या के अपराध से छुड़ा ले, तब मैं तेरी धार्मिकता का जयजयकार करने पाऊँगा।
15 Otvori, Gospodine, usne moje, i usta će moja naviještati hvalu tvoju.
१५हे प्रभु, मेरा मुँह खोल दे तब मैं तेरा गुणानुवाद कर सकूँगा।
16 Žrtve ti se ne mile, kad bih dao paljenicu, ti je ne bi primio.
१६क्योंकि तू बलि से प्रसन्न नहीं होता, नहीं तो मैं देता; होमबलि से भी तू प्रसन्न नहीं होता।
17 Žrtva Bogu duh je raskajan, srce raskajano, ponizno, Bože, nećeš prezreti.
१७टूटा मन परमेश्वर के योग्य बलिदान है; हे परमेश्वर, तू टूटे और पिसे हुए मन को तुच्छ नहीं जानता।
18 U svojoj dobroti milostiv budi Sionu i opet sagradi jeruzalemske zidine!
१८प्रसन्न होकर सिय्योन की भलाई कर, यरूशलेम की शहरपनाह को तू बना,
19 Tada će ti biti mile žrtve pravedne i tad će se prinosit' teoci na žrtveniku tvojemu.
१९तब तू धार्मिकता के बलिदानों से अर्थात् सर्वांग पशुओं के होमबलि से प्रसन्न होगा; तब लोग तेरी वेदी पर पवित्र बलिदान चढ़ाएँगे।

< Psalmi 51 >